
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में सालाना बोनस को लेकर शुक्रवार को वार्ता का दौर शुरू हुआ. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच दो दौर की वार्ता हुई. सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक पहले दौर की वार्ता हुई, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तथा प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय ने भाग लिया.
दोपहर बाद अपराह्न 2:45 बजे से शाम 4 : 30 बजे तक दूसरे दौर की बैठक चली, जिसमें यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह एवं प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय शामिल हुए. बैठक के दौरान यूनियन के विचारों को प्रबंधन ने सुना. यूनियन ने तमाम बातों को प्रबंधन के समक्ष रखी है. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बेहतर माहौल में बोनस को लेकर वार्ता हुई. आने वाले दिनों में वार्ता में और स्पष्टता आएगी.

