
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस ने अपनी ताजा बिजनेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 20 जून को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. जमशेदपुर के प्लांट मैनेजर अजितेश मोंगा की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि शुक्रवार 20 जून के ब्लॉक क्लोजर के अलावा 21 जून शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ रहेगा. इस दिन जिन कर्मियों को काम पर बुलाया जाएगा, उसकी सूची तैयार करने के बारे में कहा गया है.
सर्कुलर के अनुसार जिन कर्मियों को शनिवार को काम पर बुलाया जाएगा, अगर वे ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो उस दिन उनकी छुट्टी मानी जाएगी. कर्मियों को आधा वेतन प्रबंधन और आधा कर्मचारियों की छुट्टी से समायोजित किया जाएगा. जो कर्मी फ्लैक्सी ऑफ के दौरान काम नहीं करेंगे, उन्हें अगले दो माह के अंदर किसी भी दिन ड्यूटी करनी पड़ेगी.

