
उदित वाणी, बहरागोड़ा : थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में बहरागोड़ा स्थित शराब दुकान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान परिसर में एक विक्रेता को शराब के साथ चकना बेचते हुए पाया गया, जबकि कुछ युवक परिसर में बैठकर शराब पीते दिखे. इस पर थाना प्रभारी ने संबंधित विक्रेता को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में शराब दुकान परिसर में चकना की बिक्री नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने शराब विक्रेता को निर्देशित किया कि परिसर में किसी व्यक्ति द्वारा शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस संदर्भ में कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

