Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। परिणामस्वरूप सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रायः अधिकांश सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थल और उसके आस-पास के रास्तों पर जल जमाव और कीचड़नुमा स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहीं मोटर पंप की मदद से पूजा पंडाल स्थल पर जल जमाव की समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, और कहीं बारिश से गीली हुई पूजा पंडाल की भूमि को सुखाने के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में क्रॉस लिमिटेड का विजिट किया. इस दौरान छात्रों ने क्रॉस कंपनी के एचआर हेड रामाकांत गिरी से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर इंद्रजीत राही, गणेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे.
उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के द्वारा आज आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, दर्शनार्थियों के वाहनो हेतु पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों जानकारी प्राप्त की गई. वहीं, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया. निरीक्षण के क्रम में एम टाईप मैदान, आदित्यपुर पहुंचने पर श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के द्वारा पुलिस…
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तहत मुरली कॉलेज में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुरली संस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामस्वरूप यादव, पैरामेडिकल के वाइस प्रिंसिपल डॉ अपूर्व विक्रम, इंटर आर्ट्स के हिंदी के कवि मनीष कुमार, और प्रिंसिपल महोदया नूतन रानी जी उपस्थित थे। मुरली इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर डांडिया रास का आगाज किया गया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा बॉलीवुड गानों पर मनमोहक गरबा प्रस्तुत किया गया। उपप्रधानाचार्य शशिकला जो ने कहा कि…
उदित वाणी, जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ सभी पुलिस उपाधीक्षक, पु0नि0 एवं थाना प्रभारी शामिल हुए। गोष्ठी में सबसे पहले विगत लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के लंबित आवेदनों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। फिरार अभियुक्तों के विरुद्ध सघन अभियान…
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक का ग्लास निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री से उठते आग और धुएं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आया और उसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने का प्रयास करते…
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत बाजार के बाटा लाइन में शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे सनसनीखेज घटना हुई। चिंरजीलाल दुकान के मालिक विशाल अग्रवाल (34 वर्ष, पिता स्व. सावरमल अग्रवाल) पर उनके ही पूर्व कर्मचारी सुबोजित राय उर्फ सम्राट (32 वर्ष, पिता उत्तम राय, निवासी हलुदबनी, थाना-परसुडीह) ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पैसे के भुगतान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपने पास छुपाए चाकू से विशाल अग्रवाल के पेट में जोरदार प्रहार किया और सिर पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी विशाल अग्रवाल…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी मंगलवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरररोल की ओर से मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर की खेप लाई जा रही है। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला अजीत कजूर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान एनएच-49 स्थित वृंदावन होटल के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप चालू हो गए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया। इससे पहले एक 150 एचपी का पंप पहले से ही चालू था। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं, जिससे मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति होने की उम्मीद है। उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़कर मोटर पंप का उद्घाटन किया।…
उदित वाणी, जमशेदपुर: रक्तदान के क्षेत्र में बढ़_चढ़कर काम करने के लिए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की टीम को सम्मानित किया गया. मंडली की टीम को उक्त सम्मान ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची में ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में प्राप्त हुआ. सम्मान प्राप्त करने रांची पहुंची मंडली की टीम में संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, अध्यक्ष राजेश चाचरा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, सचिव उज्जवल घोष और कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा शामिल थे. इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन (डायरेटर, आर्किड मेडिकल सेंटर, राँची) भी उपस्थित थे.
