Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए रविवार, 8 मार्च को पूर्ण रूप से कामकाज होगा. कंपनी ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है.सर्कुलर (संदर्भ संख्या: PD/WO/68, दिनांक 06.03.2026) के अनुसार, सभी डिवीजन/विभाग, उनकी सेवाएं और जनरल ऑफिस सहित पूरा प्लांट 8 मार्च को सामान्य कार्य दिवस की तरह चलेगा. इस दिन काम करने के बदले कर्मचारियों को बाद में कंपेंसेटरी अवकाश दिया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी.प्लांट के हेड-जमशेदपुर ने सर्कुलर में निर्देश दिया है कि सभी डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स अपने-अपने क्षेत्र में कॉमन सर्विसेज की…
JAMSHEDPUR : मिर्जाडीह में लगा नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, बना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता की मौजूदगी में महिलाओं को मिली सिलाई मशीनें
उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह बस स्टैंड पार्किंग (हाट बाजार), डिमना रोड में शुक्रवार को STP के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता तथा मानगो की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं. शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी प्राप्त किया. ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई. विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ…
उदित वाणी, पटमदा : गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत इको सेंसेटिव जोन में आने वाले ठनठनी घाटी, गाड़ीग्राम एवं सिसदा आदि गांवों में धालभूम एसडीएम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में पत्थरों के अवैध खदानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कर यह पता लगाया गया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई स्थिति के बाद अब तक कितने क्षेत्रों में अवैध तरीके से पत्थरों का खनन किया गया है एवं कानून का उल्लंघन किया गया है. इनमें इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भी…
Gamharia : टायो कालोनी का आयुष कुमार UPSC में 143 रैंक लाकर बना IPS, क्षेत्र में खुशी की लहर
उदित वाणी, ग़म्हरिया : टायो कालोनी का आयुष कुमार यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बन गया है. उन्हें पहले अटेम्प्ट में ही यह सफलता हासिल हुई है. शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद आयुष को मिली इस सफलता से उनके परिजनों समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. बताया गया कि रैंक के अनुसार आयुष को आईएएस मिलना तय है. किंतु उनकी इच्छा आईपीएस बनने की है. बताया गया कि टायो कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार के पुत्र आयुष की स्कूली शिक्षा कॉलोनी परिसर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में हुई है. यहां से दसवीं…
JAMSHEDPUR CRIME : कदमा में चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस मामले में कदमा थाना चोरी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़ित लालु कुमार विवेकानंद रोड भाटिया बस्ती के निवासी ने अपने घर के आंगन में रखे सामान की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेकानंद रोड भाटिया बस्ती में…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा, इंग्लैंड के इलिंगवर्थ और व्हार्फ करेंगे अंपायरिंग
उदित वाणी जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी है। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि मैदान पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी अंपायरिंग की थी, जहां उनके साथ…
UditVani, Jamshedpur: XLRI Jamshedpur has announced the opening of admissions for the 2026–28 batch of its Blended PGDM programmes in Business Management, Human Resource Management and Finance, specially designed for working professionals who wish to pursue advanced management education without taking a break from their careers. The AICTE-approved two-year, master’s level programmes combine live online classes with on-campus learning. Sessions are conducted on weekday evenings and weekends, while participants are required to attend four one-week campus immersion modules at XLRI Jamshedpur during the course of the programme. Now entering its fifth cohort, the XLRI Blended Learning initiative aims to provide…
UditVani, Jamshedpur: XLRI – Xavier School of Management has partnered with Sorbonne Business School, Paris, to launch the inaugural batch of its Executive Development Programme in Global Strategy & Leadership for Healthcare Professionals. The programme will be offered by XLRI Leadership Education and Development and aims to equip senior healthcare practitioners with the strategic and leadership skills required to navigate the increasingly complex clinical-business landscape. The 10-month blended programme has been designed to transform experienced healthcare professionals into C-suite leaders capable of managing both medical excellence and business strategy in modern healthcare systems. The initiative comes at a time when…
उदित वाणी, जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management ने कामकाजी पेशेवरों के लिए अपने ब्लेंडेड PGDM कार्यक्रमों में वर्ष 2026–28 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. संस्थान बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और फाइनेंस के तीन अलग-अलग कार्यक्रम चला रहा है, जिन्हें विशेष रूप से उन प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो नौकरी जारी रखते हुए प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. ब्लेंडेड लर्निंग का मॉडल संस्थान के अनुसार कार्यक्रम की अवधि दो वर्ष होगी और इसमें कुल छह टर्म शामिल होंगे. पढ़ाई का स्वरूप लाइव ऑनलाइन कक्षाओं और कैंपस इमर्शन मॉड्यूल का…
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित पार्षदों और महापौर से राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर उप महापौर का चुनाव करने और निः स्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करने की अपील की है. इस संबंध में जलाडो के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश व सचिव सुनील कुमार स्वाइन और संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा व सचिव रविशंकर पासवान ने संयुक्त रुप से कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य के 48 नगर निकायों में गैर दलीय आधार पर चुनाव कराया गया है. इसलिए…
