Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज़ लिमिटेड (TSUISL) ने संयुक्त रूप से जुस्को ग्रीन में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया. इस अवसर पर उन लाइनमैनों के समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित किया गया, जो कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत श्री अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक, TSUISL; श्री रघुनाथ पांडेय, अध्यक्ष, टाटा यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ श्रमिक यूनियन; तथा श्री वी. पी. सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक – पावर सर्विसेज़ एंड यूटिलिटी बिलिंग द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई. इस अवसर पर सभी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर/जुगसलाई: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान की शानदार जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में आज फलाह-ए-उम्मत ऑर्गनाइजेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय सामाजिक और जननेता हाजी हिदायतुल्लाह खान के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और नौशीन खान की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जुगसलाई की जनता ने लोकतंत्र पर पूर्ण विश्वास जताते हुए नौशीन खान को विजयी बनाया है. उन्होंने कहा कि पूरे चुनावी मुकाबले के दौरान हिदायतुल्लाह खान ने अपनी टीम के साथ…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में रमजान 2026 का तीसरा जुमा 6 मार्च (शुक्रवार) को अदा किया गया. माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर आज शहर की प्रमुख मस्जिदों में मुसलमानों ने सामूहिक नमाज अदा की. जामा मस्जिद, साकची, जुगसलाई (गौरी शंकर रोड), गरीब नवाज मस्जिद (महतो पारा), आम बागान मस्जिद, साकची, मक्काह मस्जिद, धातकीडीह, ईदगाह धातकीडीह , मदीना मस्जिद, आजादनगर, नूर मस्जिद, बिष्टुपुर, सलाफी मस्जिद, कदमा, सबरी मस्जिद, मानगो, शाबिनिया मस्जिद, जवाहरनगर समेत विभिन्न इलाकों में भक्तिमय माहौल रहा, जहां इमामों ने आखिरी अशरा की अहमियत पर जोर दिया. रमजान का तीसरा जुमा आखिरी अशरा की शुरुआत करता है, जिसमें…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर, भारत की सबसे बड़ी वर्टिकली इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक ने शुक्रवार को सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है. सेल्सफोर्स दुनिया का नंबर 1 एआई सीआरएम है. यह सहयोग टाटा पावर के तेजी से बढ़ते रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस बिजनेस को डिजिटली ट्रांसफॉर्म करेगा.यह पार्टनरशिप भारत की नेट-जीरो महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप टाटा पावर के लंबे समय तक चलने वाले क्लीन एनर्जी रोडमैप को मजबूत करेगी. कंपनी एक सुरक्षित, इंटेलिजेंट और पूरी तरह से इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाएगी, जो एआई, ऑटोमेशन और डेटा-ड्रिवन इनसाइट्स पर आधारित होगी. इससे रिन्यूएबल…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए रविवार, 8 मार्च को पूर्ण रूप से कामकाज होगा. कंपनी ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है.सर्कुलर (संदर्भ संख्या: PD/WO/68, दिनांक 06.03.2026) के अनुसार, सभी डिवीजन/विभाग, उनकी सेवाएं और जनरल ऑफिस सहित पूरा प्लांट 8 मार्च को सामान्य कार्य दिवस की तरह चलेगा. इस दिन काम करने के बदले कर्मचारियों को बाद में कंपेंसेटरी अवकाश दिया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी.प्लांट के हेड-जमशेदपुर ने सर्कुलर में निर्देश दिया है कि सभी डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स अपने-अपने क्षेत्र में कॉमन सर्विसेज की…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह बस स्टैंड पार्किंग (हाट बाजार), डिमना रोड में शुक्रवार को STP के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता तथा मानगो की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं. शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श भी प्राप्त किया. ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई. विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत इको सेंसेटिव जोन में आने वाले ठनठनी घाटी, गाड़ीग्राम एवं सिसदा आदि गांवों में धालभूम एसडीएम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में पत्थरों के अवैध खदानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कर यह पता लगाया गया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई स्थिति के बाद अब तक कितने क्षेत्रों में अवैध तरीके से पत्थरों का खनन किया गया है एवं कानून का उल्लंघन किया गया है. इनमें इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भी…

Read More

उदित वाणी, ग़म्हरिया : टायो कालोनी का आयुष कुमार यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बन गया है. उन्हें पहले अटेम्प्ट में ही यह सफलता हासिल हुई है. शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद आयुष को मिली इस सफलता से उनके परिजनों समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. बताया गया कि रैंक के अनुसार आयुष को आईएएस मिलना तय है. किंतु उनकी इच्छा आईपीएस बनने की है. बताया गया कि टायो कंपनी के कर्मचारी प्रदीप कुमार के पुत्र आयुष की स्कूली शिक्षा कॉलोनी परिसर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में हुई है. यहां से दसवीं…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस मामले में कदमा थाना चोरी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़ित लालु कुमार विवेकानंद रोड भाटिया बस्ती के निवासी ने अपने घर के आंगन में रखे सामान की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेकानंद रोड भाटिया बस्ती में…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी है। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि मैदान पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी अंपायरिंग की थी, जहां उनके साथ…

Read More