Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR CRIME : बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ के बाद बेरहमी से मारपीट, मुंह में जबरन सिगरेट लगाने का आरोप, इलाके में भारी आक्रोश
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे महिला सुरक्षा से जुड़ा बेहद चिंताजनक मामला बताया है. जानकारी के अनुसार, नया बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात के समय पास की एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के आसपास अक्सर कुछ युवक बैठकर शराब और सिगरेट पीते हैं. आरोप है…
BIHAR : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से नाराज जदयू कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर
उदित वाणी, पटना : नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने और बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले पर जनता दल (यूनाइटेड) में नाराजगी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को पटना में जदयू कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पोस्टर भी चिपकाए. पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया, “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनर्विचार.” इसके साथ ही लिखा गया है, “लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन. अब नहीं होगा सहन. जनादेश के सम्मान में ‘नीतीश सेवक’.” बड़ी संख्या में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी…
Social Media Ban for Under 16: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी
उदित वाणी, बेंगलुरु : कर्नाटक में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लग जाएगी. यह बड़ा फैसला कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लिया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह ऐलान शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए बजट पेश करते हुए किया. उन्होंने कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बच्चों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के…
Jharkhand police fleet upgrade: झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जमशेदपुर को सबसे अधिक
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण राहत पैकेज तैयार किया गया है. वर्षों से जर्जर वाहनों की समस्या से जूझ रहे पुलिस थानों को अब 1477 नई गाड़ियां आवंटित कर दी गई हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. सभी जिलों के लिए कुल 1477 वाहनों का आवंटन किया गया है, जिसमें 628 चार-पहिया वाहन और 849 दो-पहिया मोटरसाइकिलें शामिल हैं. पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) द्वारा…
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. इसके पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेली थी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी. भारत से पहले टी20 विश्व कप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं. पाकिस्तान ने टी20…
संस्थापक दिवस 2026: जुबली पार्क में रंग-बिरंगी रोशनी आज अंतिम दिन – पार्क के गेट 8 मार्च तक रहेंगे बंद
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में जमशेदजी टाटा के संस्थापक दिवस समारोह की चमकदार रोशनी का आज अंतिम दिन है. जुबली पार्क में 2 मार्च को एन. चंद्रशेखरन द्वारा उद्घाटित भव्य इल्यूमिनेशन 3-6 मार्च (4 मार्च बंद) तक शाम 5:00 से 11:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहा. आज रात अंतिम मौका! समय : शाम 5-10 बजे पैदल प्रवेश: साकची गेट, CFE गेट, निक्को जुबली गेट लेजर शो: शाम 7:00, 7:45, 8:30 बजे वाहन प्रवेश (रात्रि 10:00 बजे – 11:00 बजे) – सीएफई गेट → साकची गेट → निक्को जयंती पार्क गेट → पारसी कॉलोनी गेट → जे.एन. टाटा प्रतिमा…
उदित वाणी, जमशेदपुर : राजस्थान युवक मंडल, जुगसलाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 8 मार्च , रविवार को संध्या 6 बजे से किया जाएगा. समारोह के तहत महामूर्ख सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष खेतान एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल का सहयोग मिल रहा है. मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया, कोषाध्यक्ष राजेश जेसूका, सांस्कृतिक सचिव पवन गनेडीवाल एवं प्रधान सचिव राजेश रिंगसिया ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है.
JHARKHAND CRIME : हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई. एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे. गुरुवार देर रात वह गांव…
West Bengal SIR: झारखंड व ओडिशा के 200 अधिकारी बंगाल में चल रही न्यायिक प्रक्रिया में होंगे शामिल
उदित वाणी, कोलकाता : झारखंड और ओडिशा के 200 न्यायिक अधिकारी शनिवार तक पश्चिम बंगाल पहुंच जाएंगे. यह अधिकारी 9 मार्च से भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा “तार्किक विसंगति” श्रेणी के तहत पहचाने गए मतदाताओं के दस्तावेजों के न्यायिक निर्णय की चल रही प्रक्रिया में शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि वे शनिवार व रविवार को न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रहेंगे. इसके बाद सोमवार से वे राज्य के मौजूदा न्यायिक अधिकारियों की टीम में शामिल हो जाएंगे जो पहले से ही चल रही न्यायिक निर्णय प्रक्रिया…
उदित वाणी, मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई. सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये छापे मारे गए. बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई उन लोगों के रजिस्टर्ड ऑफिस और घरों पर की गई, जो इस पावर कंपनी से किसी न किसी तरह जुड़े…
