उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से शपथ लेकर लायंस इंटरनेशनल की गवर्नर सीमा बाजपेई कोलकाता होते हुए जमशेदपुर लौट आई हैं। यहां पहुँचने के बाद लायंस के विभिन्न क्लब के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। साथ ही लायंस क्लब, जमशेदपुर द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए सेनेटरी पद वेंडिंग मशीन का उद्घाटन भी सीमा बाजपेई से कराया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती बाजपेई विगत 28 वर्षों से लायंस क्लब में सक्रिय है और अपनी कर्मठता के लिए पहचानी जाती है। उनके कार्यकाल में सेवा कार्यों में विशेष जोर दिया जाएगा. लायंस क्लब विश्व में अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।