उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावाँ जिला भाजपा के अध्यक्ष सफल उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में पुनः सक्रिय हो गए हैं. स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद श्री प्रधान अब पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व हृदय संबंधी समस्या के कारण श्री प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका सफल उपचार किया गया.
श्री प्रधान के पूर्णतः स्वस्थ होने और उनकी सक्रिय वापसी से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती रहेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि कठिन समय में सभी के स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं ने उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की प्रेरणा दी. समर्थकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशा व्यक्त किया कि वे पहले की तरह जनहित और संगठन हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.


