
उदित वाणी, नई दिल्ली: OpenAI के ChatGPT में दुनिया भर में समस्या देखने को मिली है। लोग AI चैटबॉट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। दोपहर 3 बजे के आसपास बहुत सारे लोगों ने शिकायत की। कई यूजर्स को लॉगिन करने और Ghibli फोटो बनाने में एरर जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, अधिकांश यूजर्स चैटजीपीटी चलाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स को ऐप पर काम करने में परेशानी हो रही है
OpenAI की प्रतिक्रिया
OpenAI ने सर्वर डाउन की बात को स्वीकार किया है, लेकिन अभी इसके ठीक होने की समयसीमा नहीं बताई है। अप्रैल में भी चैटजीपीटी डाउन हो चुका है, जब कंपनी ने इसकी वजह Ghibli इमेज फीचर के कारण हुई भीड़ को बताया था।
समाधान कब तक?
अब देखना होगा कि OpenAI इस समस्या का समाधान कब तक करता है और यूजर्स को फिर से चैटजीपीटी की सर्विस मिलना शुरू होती है।

