
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो में मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया है, जो 12 जनवरी तक चलेगा. अब तक लगभग 763 रोगियों की जांच की गई है, जिनमें से लगभग 211 लोगों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया. मोतियाबिंद शिविर का उद्घाटन अनुराग दीक्षित, जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील लिमिटेड के साथ महेश प्रसाद, अध्यक्ष, आरसीएमयू, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, पीके सिंह, सचिव, ,आरसीएमयू, वेस्ट बोकारो डिवीज़न और विभा देवी, मुखिया, बारुघुटू पूर्व, गिरधारी महतो, केदला दक्षिण ने किया.
Advertisement
<

