women missing Archives - Udit Vani

कदमा से 60 वर्षीय वृद्ध महिला 15 दिनों से लापता, बेटी ने SSP से लगाई गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर–2 निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला अमीना बीते 15 दिनों से लापता है. पुलिस में गुमशुदगी दर्ज होने और परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस मामले को लेकर गुरुवार को लापता महिला की बेटी सबीला बीबी ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मां को खोजने की गुहार लगाई है.

ज्ञापन में सबीला बीबी ने बताया कि उनकी मां अमीना मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और 15 दिन पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली. मजबूर होकर 4 दिसंबर को कदमा थाना में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया.

सबीला बीबी ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी उनकी मां दो बार घर से निकल गई थीं, लेकिन तब परिजनों ने उन्हें खोजकर सुरक्षित वापस घर ले आया था. इस बार हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद अमीना का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

परिजनों के अनुसार जिस दिन अमीना लापता हुई थीं, उस दिन उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी. उनकी लंबाई लगभग 4 फीट 6 इंच है, चेहरा गोल है और बाल सफेद हैं. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं महिला दिखे तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें.

इधर, एसएसपी ने सबीला बीबी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द महिला को खोजने का आश्वासन दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच और तलाश तेज किए जाने की बात कही गई है.

The post कदमा से 60 वर्षीय वृद्ध महिला 15 दिनों से लापता, बेटी ने SSP से लगाई गुहार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : उलीडीह से लापता विवाहिता प्रेमी संग बरामद, प्रेम-प्रसंग का मामला आया सामने
उदित वाणी, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट से कई दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया है. फिलहाल पुलिस विवाहिता से पूछताछ कर रही है और उसका बयान दर्ज कर रही है. बयान कोर्ट में भी दर्ज कराया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, विवाहिता के पति ने उलीडीह थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी किसी साजिश का शिकार हो सकती है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उलीडीह पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर महिला का सुराग लगाया. आखिरकार महिला को उसके प्रेमी के साथ चाईबासा के ही एक इलाके से बरामद किया गया.

सूत्रों के अनुसार, विवाहिता ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने प्रेमी को बहुत प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसकी जबरन शादी कर दी थी, जिससे वह खुश नहीं थी. महिला का यह बयान मामले को नया मोड़ दे सकता है.

अब पुलिस इस पूरे मामले की कानूनी बारीकियों की जांच कर रही है. प्रेमी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. विवाहिता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस की निगरानी में उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

The post Jamshedpur : उलीडीह से लापता विवाहिता प्रेमी संग बरामद, प्रेम-प्रसंग का मामला आया सामने appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पांच दिनों से लापता महिला का मामला हुआ दर्ज
उदित वाणी जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बाहागढ़ की रहने वाली तुलसी मार्डी 31 दिसंबर से लापता है. इस संबंध में पति अदान मार्डी ने थाना में लिखित शिकयत की है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. अदान मार्डी के अनुसार उनकी पत्नी 31 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे के कचरा फेंकने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई. काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद से उनके दो छोटे बच्चे काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7488752722 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.

The post Jamshedpur: पांच दिनों से लापता महिला का मामला हुआ दर्ज appeared first on Udit Vani.