ViceChancellor Archives - Udit Vani

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नई कुलपति प्रो. इला कुमार ने संभाला कुलपति का कार्यभार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो. इला कुमार ने सोमवार को विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया. विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया.

स्वागत में छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी, वहीं एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने अनुशासित ‘क्लैपिंग’ के माध्यम से नए नेतृत्व का अभिनंदन किया. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नई कुलपति का स्वागत किया. इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निवर्तमान कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता को विदाई दी गई और प्रो. इला कुमार का स्वागत किया गया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. इला कुमार ने स्पष्ट और विजनरी दृष्टिकोण साझा किया. उन्होंने पूर्ववर्ती कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. उन्होंने स्वीकार किया कि स्टाफ की कमी एक चुनौती है, परंतु उन्होंने विश्वास जताया कि एक सकारात्मक माहौल और सामूहिक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. वहीं, संस्थान की संस्थापक कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में भावुक नजर आईं. उन्होंने विश्वविद्यालय को एक बढ़ते हुए बच्चे की उपमा देते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में एक बेहतर टीम के साथ काम करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा और यहां के कर्मियों व छात्राओं से उनका एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहेगा.

कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रह्मण्यन और वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद ने भी अपने विचार साझा किए. सभी अधिकारियों ने पूर्व कुलपति के कार्यकाल के अनुभवों को याद किया और नई कुलपति को विश्वविद्यालय के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. समारोह में डॉ. सनातन दीप की गजल प्रस्तुति ने सांस्कृतिक समां बांध दिया. इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव राजेंद्र जायसवाल सहित डॉ. दीपा शरण, डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. रत्ना मित्रा, डॉ. रिजवाना परवीन और अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेतृत्व परिवर्तन को विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए एक शुभ संकेत बताया.

The post जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नई कुलपति प्रो. इला कुमार ने संभाला कुलपति का कार्यभार appeared first on Udit Vani.

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति से की मुलाकात, PF और Welfare Fund की जताई आवश्यकता
उदित वाणी, चाईबासा: आज कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टाकू कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों ने कुलपति से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुलपति को बधाई दी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों से जुड़ी कई लंबित समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया. शिक्षक संघ ने पहले से किए गए आवेदन पत्रों पर चर्चा की और कुछ मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया.

ओपीएस और प्रमोशन पर विशेष ध्यान

संघ ने कुलपति से OPS (पुरानी पेंशन योजना) के मुद्दे को लेकर भी बात की. कुलपति ने भरोसा दिलाया कि सिंडिकेट की आगामी बैठक में ओपीएस को पहले एजेंडा के रूप में रखा जाएगा. इसके अलावा, प्रमोशन से संबंधित मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया.

PF और Welfare Fund  की आवश्यकता

शिक्षक संघ ने पीएफ अकाउंट से संबंधित मुद्दे को भी उठाया. संघ ने बताया कि सामान्य पीएफ खाता होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में भी यह समस्या बढ़ सकती है. इस पर त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है. कुलपति ने इस मुद्दे पर शीघ्र सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया.

इसके अलावा, शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय स्तर पर एक वेलफेयर फंड और सामूहिक बीमा योजना की आवश्यकता पर भी बात की. कुलपति ने इस पहल को सकारात्मक रूप से लिया और इसे लागू करने के लिए कदम उठाने की बात की.

इस मुलाकात में टाकू के महासचिव प्रो. इंदल पासवान और जोनल सचिव डॉ. विनय कुमार सिंह भी शामिल थे.

The post Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति से की मुलाकात, PF और Welfare Fund की जताई आवश्यकता appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: कुलपति से ज्यादा आरोपपति रहे हैं पंडा, पत्नी और बेटे की नियुक्ति में भी धांधली करने का लगा आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विवि के कुलपति गंगाधर पंडा जहां भी रहे विवादों में रहे. संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी वाराणसी में फर्जी डिग्री को लेकर दोषी पाये जाने के बाद उनके पुराने मामले उजागर हो रहे हैं.2005 में उनकी पत्नी डॉ.प्रमोदिनी पंडा की नियुक्ति संपूर्णानंद संस्कृत विवि में प्राध्यापिका पर हुई थी, 9 साल बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया.

पंडा पर आरोप लगा कि जब उनकी पत्नी की नियुक्ति विवि में हुई, तब वे संपूर्णानंद संस्कृत विवि में कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल किया. संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की आपात बैठक के बाद 12 जनवरी 2005 को गठित चयन समिति की संस्तुति को विवादित ठहराते हुए डॉ. प्रमोदिनी की चयन प्रक्रिया को निरस्त करने और इस पद के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया गया था.

दाखिल याचिका रविशंकर बनाम स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूपी पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में कुलपति ने कार्य परिषद की आपात बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया था. उल्लेखनीय है कि फर्जी डिग्री मामले में यूपी एसआईटी ने पंडा समेत संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी के 17 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दायर की है.

पंडा फिलहाल कोल्हान विवि चाईबासा में कुलपति के पद पर है. अभी उनका कार्यकाल 10 माह बाकी है. अब सबकी नजरें राज भवन पर टिकी है कि इस मामले को लेकर राजभवन क्या करता है?

बेटे की नियुक्ति को लेकर भी विवाद

यही नहीं जगन्नाथ संस्कृत विवि ओडिशा के कुलपति पद पर रहते हुए भी गंगाधर पंडा पर 2014 में आरोप लगा कि उन्होंने अपने बेटे निवास पंडा को उसी विवि के ज्योतिष विभाग में नियुक्ति को लेकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय (एसजेएसवी) के संविदा शिक्षकों के एक समूह ने संस्थान में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया था.

विश्वविद्यालय प्रशासन पर अद्वैत वेदांत विभाग के लिए व्याख्याताओं के चयन में आयु मानदंड का उल्लंघन करने का आरोप था. संविदा शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय को छोड़कर राज्य सरकार द्वारा संचालित सात विश्वविद्यालयों में से किसी में भी व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए आयु मानदंड नहीं है.

विवि ने रीडर्स, लेक्चरर और प्रोफेसर के पदों पर 20 फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन दिया था. व्याख्याता पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 32 बताई गई थी जबकि उत्कल सहित अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसा कोई मानदंड नहीं है. हालांकि पदों के लिए चुने गए अधिकांश उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक थी.

संविदा शिक्षकों का कहना था कि नौकरी के लिए नए उम्मीदवारों को चुने जाने के बजाय उन्हें स्थायी नियुक्ति प्रदान की जानी चाहिए. दूसरी ओर विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति गंगाधर पंडा ने कहा था कि नियुक्ति चयन समिति और विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के परामर्श से की गई थी.

छात्र संघ नेता ने पंडा के पेंशन कटौती की मांग की थी

संपूर्णानंद संस्कृत विवि छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने भी पिछले साल 8 नवम्बर 2021 को कुलपति को पत्र लिखकर पंडा के फर्जी डिग्री में संलिप्तता को देखते हुए उनकी पेंशन कटौती की मांग की थी.

उन्होंने वीसी को लिखे पत्र में कहा था कि गंगाधर पंडा एसआईटी की जांच में दोषी में पाए गए हैं. प्रो.पंडा का पेंशन विवि में प्रक्रियाधीन है. उन्होंने कहा था कि ऐसे मामले में विवि के कई लोगों के विरूद्ध जांच लंबित होने के कारण पेंशन में 25 फीसदी की कटौती की गई थी. ऐसे में इन्हें पूरा पेंशन देना वित्तीय अनियमितता होगी.

The post Jamshedpur: कुलपति से ज्यादा आरोपपति रहे हैं पंडा, पत्नी और बेटे की नियुक्ति में भी धांधली करने का लगा आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: अरका जैन विवि के कुलपति ने को-ऑपरेटिव कॉलेज का किया भ्रमण
उदित वाणी, जमशेदपुरः जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस रजी पहुंचे. यहां उन्होंने कॉलेज की व्यवस्था देखी और वर्तमान प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा कॉलेज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कॉलेज परिसर में साफ-सुथरी सड़कों के अलावा अन्य कई विकास कार्यों को देख उनकी सराहना की.

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने उनको आश्वस्त किया कि आगामी समय में महाविद्यालय कोल्हान विश्वविद्यालय का मॉडल कॉलेज के रूप में स्थापित होगा. प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान में कालेज को कोल्हान विवि के कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा एवं कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर का लगातार सहयोग मिल रहा है. इसके कारण कॉलेज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूषण कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान के हेड ब्रजेश कुमार, बर्सर डॉ. अशोक कुमार रवानी, जूलॉजी की हेड डॉ. स्वाती सोरेन, डॉ. दुर्गा तामसोय आदि उपस्थित थे.

को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंटर दाखिले को आवेदन 26 से

को-ऑपरेटिव कॉलेज में 26 जून से इंटर में दाखिले को आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. विद्यार्थी 10 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कालेज में इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है. दाखिले के लिए छात्रों की प्रथम मेधा सूची 13 जुलाई को जारी की जाएगी. इसके बाद 13 से 22 जुलाई तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन व नामांकन लिया जाएगा.

इसके अलावा वैसे विद्यार्थी जिन्होंने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें कॉलेज में सीधे दाखिला दिया जाएगा. आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 250 रुपये की ऑनलाइन फीस कटवानी होगी.

The post Jamshedpur: अरका जैन विवि के कुलपति ने को-ऑपरेटिव कॉलेज का किया भ्रमण appeared first on Udit Vani.

नई शिक्षा नीति शिक्षा नीति से गुरु शिष्य के पावन संबंध मजबूत होंगे : कुलपति
उदित वाणी, जमशेदपुर:  रंभा कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया गया. इस सेमिनार का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में रणनीतियां और अवसर’ है. उद्घाटन समारोह में अतिथि के तौर पर डॉ गंगाधर पांडा के अलावा कॉलेज के वोकेशनल सेल के को-ऑर्डिनेटर संजीव आनंद और एनसीईआरटी के प्रोफेसर रमाकांत मोहालिक, डॉ समीर कुमार लेंका, डॉ एमए हाशमी, डॉ नबीन ठाकुर उपस्थित थे.

इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. गंगाधर पंडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में भारतीय-भारतीयता और संस्कृति की बात की गई है. यह शिक्षा नीति प्राचीन गुरुकुल परंपरा और आधुनिक शिक्षा पद्धति के बीच तुलनात्मक अध्ययन करने का अवसर देती है. इस शिक्षा नीति में गुरु शिष्य के पावन संबंध को मजबूत करने की बात की गई है. इसमें नैतिकता और मानवीयता जैसे गुणों का व्यक्तित्व में समावेश करने की बात की गई है. साथ ही बहुभाषिकता, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया है. कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन राम बचन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के दिशा निर्देशों को पूर्ण रूप से समझने के लिए इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, ताकि विभिन्न राज्यों के शिक्षाविद आपस में मिलकर इसकी रणनीतियों को और इसके तहत मिलने वाले उच्च शिक्षा में अवसर को जान पाए समझ पाए और आपस में विचारों की साझेदारी कर पाएं. उद्घाटन समारोह में कुलपति और अन्य अतिथियों के द्वारा एक सोवेनियर का भी विमोचन किया गया.

शैक्षणिक पाठ्यक्रम का गैप समाप्त होगा : मोहालिक

इस कार्यक्रम में की नोट स्पीकर के रूप में आरआईई एनसीईआरटी भुवनेश्वर से आये डॉक्टर रमाकांत मोहालिक ने कहा कि यह नई शिक्षा नीति 2020 ने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के बीच के गैप को भरने की बात करती है। साथ ही बहुभाषिकता, और मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करने हेतु रणनीति बनाने की दिशा में उन्मुख है. ओडिशा से आये डॉक्टर समीर कुमार लेंका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति समृद्ध शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की बात करती है. साथ ही विद्यार्थियों को पूरा सहयोग देने की रणनीति पर बल देती है.

बिहार बंगाल के विशेषज्ञों ने रखी नई नीति पर राय

उद्घाटन समारोह के दूसरे सत्र में टेक्निकल सेशन के अंतर्गत दरभंगा बिहार से आए डॉक्टर एम ए हाशमी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 पर गहन चिंतन मनन की आवश्यकता है. पश्चिम बंगाल से आए डॉक्टर नबीन ठाकुर का विचार था कि शिक्षा में बहुविषयक अवधारणा एक सराहनीय कदम है. कोल्हान विश्वविद्यालय के डॉ मनोज कुमार ने भी नयी शिक्षा नीति 2020 के अवधारणा और दृष्टिकोण पर अपना वक्तव्य दिया. कार्यक्रम संचालन रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने और धन्यवाद ज्ञापन रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार यादव ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक बचन, प्रो. सुमनलता, प्रो. गंगा, प्रो. दिनेश, प्रो. भूपेश, प्रो. सतीश, प्रो. जयश्री पांडा, प्रो. अमृता, प्रो. बबीता, प्रो. रश्मि, प्रो. सूरज, प्रो. मंजू कुमारी, प्रो. मंजू गागराई, प्रो रेखा तिवारी की मुख्य भूमिका रही.

The post नई शिक्षा नीति शिक्षा नीति से गुरु शिष्य के पावन संबंध मजबूत होंगे : कुलपति  appeared first on Udit Vani.

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का विरोध करने को आजसू छात्र नेताओं ने किया मुंडन, कराया गया ब्राह्मण भोज
उदित वाणी, जमशेदपुर:  अखिल झारखंड छात्र संघ ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा का विरोध किया. इसके लिए छात्र नेताओं ने अपने बाल मुड़वा लिए. छात्र संघ के नेताओं ने इस दौरान कुलपति को छात्र विरोधी करार दिया. कहा कि छात्रों की मदद करने के लिए फोन करने पर कुलपति सहयोग की भूमिका नहीं निभाते हैं, इसलिए मुंडन कर उनका विरोध किया जा रहा है. छात्र संघ कुलपति के उस मोबाइल टेप को लेकर खफा है, जिसमें वे छात्र नेताओं के फोन करने पर यह कहकर बात करने से इनकार कर रहे हैं कि आपलोगों ने तो मेरा पुतला जला दिया, इसलिए मैं तो आपलोगों के लिए मर गया हूं. इससे छात्र संघ के नेता बिफरे हुए हैं और कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को छात्रसंघ ने इसके विरोध में मुंडन कराया और ब्राह्मण भोज भी कराया. संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि छात्र हित की मांग करने पर भी कुलपति सहयोग नहीं करते हैं, उल्टे राजनीतिक प्रतिनिधि की तरह बयान देते हैं. उन्होंने खुद कह दिया कि मैं आप लोगों के लिए मर गया, इसलिए मुंडन और ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम रखा गया. ब्राह्मणों को 21-21 रुपये का दक्षिणा दिया गया. कहा कि कुलपति गंगाधर पांडा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जितने गलत निर्णय यूनिवर्सिटी में रहकर उन्होंने किए है शायद ही आज तक के किसी कुलपति ने किया होगा. कहा कि कोई छात्र नेता एक बोरा चावल या पांच कट्ठा जमीन मांगने के लिए कुलपति को कॉल नही करता है किसी छात्र की समस्या से अवगत करवाने के लिए कॉल करता है और इस देश में सांकेतिक विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री इत्यादि का पुतला दहन हो जाता है तो क्या वे जनता की समस्याओं को सुनना छोड़ देते हैं. कुलपति का पुतला जलाना कौ सा अपराध हो गया. आरोप लगाया कि कुलपति अपने पद का दुरुपयोग करके अपने पत्नी की नियुक्ति भी उस यूनिवर्सिटी में करवा दिया था, और कुछ माह पूर्व ही उनकी पत्नी का निलंबन कर दिया था और अब जाकर अपना पद के प्रभाव से अपने बेटे की नियुक्ति करीम सिटी कॉलेज में करवा दिया है. कहा कि सभी विषयों के साथ राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर जांच के लिए एक टीम गठित करने का आग्रह करेगा साथ ही साथ इनको जांच तक पदमुक्त रखने का आग्रह करेगा. वहीं दीपक पाण्डेय ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा हुआ आदमी इस तरह का बयान दे ये शर्मनाक है. इस कार्यक्रम में कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ,प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय ,प्रदेश सचिव राकेश दास ,कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो ,कोषाध्यक्ष कुंदन यादव ,रमेश कुमार ,मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

The post कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का विरोध करने को आजसू छात्र नेताओं ने किया मुंडन, कराया गया ब्राह्मण भोज appeared first on Udit Vani.