Vehicle Archives - Udit Vani

जमशेदपुर पुलिस को 140 नए वाहन मिले, डायल 112 नेटवर्क से होंगे संचालित – जानिए विशेषताएं
उदित वाणी, जमशेदपुर: राज्य सरकार की पहल पर पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए वाहनों का वितरण किया गया है. इसी क्रम में जमशेदपुर पुलिस को 51 नई बोलेरो और 89 मोटरसाइकिलें (कुल 140 नए वाहन) उपलब्ध कराई गई हैं.

सभी वाहन गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन पहुंच चुके हैं और जल्द ही इन्हें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जिससे गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

सीधे ‘डायल 112 से जुड़े हैं वाहन

पुलिस बेड़े में शामिल किए गए ये नए बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन पारंपरिक गश्त से कहीं आगे बढ़कर काम करेंगे। ये वाहन सीधे ‘डायल 112’ (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) से जुड़े हैं, जिससे किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इन वाहनों में GPS ट्रैकिंग, अत्याधुनिक वायरलेस सेट और मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) टैबलेट जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, ताकि राज्य कमांड सेंटर से इनकी रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सके और अपराध स्थल के सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत मौके पर भेजा जा सके। अपनी मजबूती और दुर्गम रास्तों पर चलने की बेजोड़ क्षमता के कारण ही, बोलेरो को विशेष रूप से झारखंड के उबड़-खाबड़ ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए चुना गया है।

वर्तमान में अधिकांश जिलों में पुलिस के पास मौजूद वाहन या तो काफी पुराने हो चुके हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

जमशेदपुर पुलिस को मिली 89 मोटरसाइकिलें – TVS Apache अपनी गति और शहरी इलाकों में फुर्ती के लिए जानी जाती है। पुलिस पेट्रोलिंग के लिए एक मानक विश्वसनीय बाइक है।

संवेदनशील इलाकों में होगी प्राथमिक तैनाती

फिलहाल सभी वाहन गोलमुरी पुलिस लाइन में रखे गए हैं. जल्द ही इनका आवंटन विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया जाएगा.

आवंटन से पहले पुलिस प्रशासन निम्न बिंदुओं का आकलन करेगा:

• क्षेत्र में अपराध की संवेदनशीलता

• थाना क्षेत्र का भौगोलिक विस्तार

• गश्ती व्यवस्था की वर्तमान स्थिति

जिन क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं अपेक्षाकृत अधिक हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर वाहन भेजे जाएंगे.

पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई होगी आसान

नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है.

• बोलेरो वाहन दिन और रात दोनों समय गश्ती दल को मजबूती देंगे.

• मोटरसाइकिलें संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में त्वरित पहुंच बनाने में मदद करेंगी.

• गोल्डन ऑवर रिस्पांस: किसी भी आपात स्थिति में पुलिस ‘गोल्डन ऑवर’ (महत्वपूर्ण शुरुआती समय) के भीतर नागरिकों तक पहुंचे

• नए वाहनों से नक्सल प्रभावित और दूरदराज के इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को लाभ होगा

पुराने वाहनों से जूझ रही थी पुलिस

जिले में लंबे समय से नए वाहनों की मांग की जा रही थी, क्योंकि कई थाना क्षेत्रों में आज भी लगभग 20 वर्ष पुराने और जर्जर वाहन उपयोग में लाए जा रहे थे. इन पुराने वाहनों के कारण पुलिस को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था. कई बार अपराधियों का पीछा करने में कठिनाई होती थी, वहीं किसी घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने में भी देरी हो जाती थी. इसके अलावा तकनीकी खराबी के कारण गश्ती वाहन कई बार रास्ते में ही बंद हो जाते थे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली प्रभावित होती थी. ऐसे में नए वाहनों के शामिल होने से इन समस्याओं में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

फिलहाल नए वाहनों के शामिल होने से जमशेदपुर पुलिस की गश्ती व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे अपराध नियंत्रण में सुधार होगा और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी. साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मजबूती मिलेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन संसाधनों के जुड़ने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा.

राज्य स्तर पर पुलिस को मिले 1477 वाहन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 मार्च 2026 को रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान राज्य पुलिस के लिए कुल 1477 नए वाहनों – (628 बोलेरो + 849 मोटरसाइकिल) मोटरसाइकिलें को हरी झंडी दी. इस योजना के तहत जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिला पुलिस को भी नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं:

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-15-at-5.10.46-PM.mp4

The post जमशेदपुर पुलिस को 140 नए वाहन मिले, डायल 112 नेटवर्क से होंगे संचालित – जानिए विशेषताएं appeared first on Udit Vani.

Major action on modified silencers in Jamshedpur; युवाओं के बीच पटियाला साइलेंसर का क्रेज, ट्रैफिक DSP ने दी चेतावनी, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए जांच अभियान के दौरान करीब 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि इन सभी बाइकों में नियमों के विरुद्ध तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-13-at-14.19.22.mp4

ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सभी बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर को निकालकर जब्त कर लिया. इसके साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया और सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

शहर के अलग-अलग इलाकों में चला अभियान

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान शहर के कई व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में चलाया गया. पुलिस की टीमों ने सड़क पर चेकिंग अभियान चलाकर विशेष रूप से उन बाइकों को रोका जिनसे अत्यधिक तेज आवाज आ रही थी.

जांच के दौरान यह सामने आया कि अधिकांश बाइक चालकों ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट में कंपनी द्वारा लगाए गए ओरिजिनल साइलेंसर को हटाकर उसकी जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखा था. इन साइलेंसर से तेज धमाके जैसी आवाज निकलती है, जिसे आम बोलचाल में “पटाखा फोड़ना” भी कहा जाता है.

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही मैकेनिक की मदद से इन साइलेंसर को बाइक से निकलवाकर जब्त कर लिया और संबंधित चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया.

“पटियाला साइलेंसर” युवाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय

शहर के कई बाइक दुकानदारों का कहना है कि आजकल युवाओं में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का चलन तेजी से बढ़ा है. खासकर 18 से 25 साल के युवा बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर सड़क पर तेज आवाज करके शो ऑफ करना पसंद करते हैं.

दुकानदारों के अनुसार सबसे ज्यादा मांग “पटियाला साइलेंसर” की रहती है. यह साइलेंसर काफी तेज आवाज करता है और इसकी कीमत लगभग 1500 से 1600 रुपये तक होती है. इसी वजह से यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

हालांकि बाजार में 10 से 12 हजार रुपये तक के ऐसे साइलेंसर भी उपलब्ध हैं जिनकी आवाज अपेक्षाकृत कम होती है और वे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन अधिकांश लोग उन्हें खरीदना पसंद नहीं करते. ज्यादातर युवक कम कीमत वाले तेज आवाज करने वाले साइलेंसर को ही प्राथमिकता देते हैं.

बाइक के इंजन और माइलेज पर भी पड़ता है असर

मैकेनिक और दुकानदारों का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल सिर्फ नियमों का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि इससे बाइक के इंजन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.

उनका कहना है कि कई युवक बाइक को इस तरह से चलाते हैं कि साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकलती है. इससे बाइक के इंजन पर दबाव पड़ता है और इंजन जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने से बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है, जिससे वाहन चालक को लंबे समय में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ध्वनि प्रदूषण से लोगों को होती है परेशानी

तेज आवाज वाले साइलेंसर के कारण शहर में ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है. खासकर अस्पताल, स्कूल और रिहायशी इलाकों में इससे लोगों को काफी परेशानी होती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार देर रात तक तेज आवाज वाली बाइकों के कारण नींद में बाधा आती है. वहीं बुजुर्गों और बच्चों को भी इससे परेशानी होती है.

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ही यह विशेष अभियान शुरू किया गया है.

जानिए क्या कहते हैं नियम, पहली बार पकड़े जाने पर कितना जुर्माना

नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन करना कानूनन अपराध है. यदि किसी बाइक में कंपनी के मूल डिजाइन से अलग मॉडिफाइड साइलेंसर पाया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

पहली बार पकड़े जाने पर वाहन चालक पर करीब 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है.

बार-बार उल्लंघन पर सख्त सजा

यदि कोई वाहन चालक बार-बार मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में 6 महीने तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है.

इन धाराओं के तहत होती है कार्रवाई

धारा 182A (4)

यह धारा वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन से संबंधित है. यदि कोई व्यक्ति वाहन में कंपनी द्वारा निर्धारित डिजाइन से अलग बदलाव करता है तो इस धारा के तहत उस पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

धारा 190 (2)

यह धारा ध्वनि और वायु प्रदूषण से जुड़ी है. यदि बाइक का साइलेंसर तय डेसिबल सीमा से ज्यादा आवाज करता है तो पुलिस इस धारा के तहत चालान कर सकती है.

धारा 194F

इस धारा के तहत हॉर्न या अन्य शोर मचाने वाले उपकरणों के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई की जाती है. कई मामलों में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर को भी इसी श्रेणी में शामिल कर कार्रवाई की जाती है.

पुलिस के पास हैं ये अधिकार

साइलेंसर जब्त करने का अधिकार

ट्रैफिक पुलिस के पास यह अधिकार है कि वह मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर को बाइक से निकलवाकर जब्त कर सकती है. कई मामलों में इन साइलेंसर को नष्ट भी किया जाता है.

आरसी सस्पेंड भी हो सकती है

यदि कोई वाहन चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी भी निलंबित या रद्द किया जा सकता है.

वाहन जब्त करने की भी कार्रवाई

कुछ गंभीर मामलों में पुलिस वाहन को थाने में जब्त भी कर सकती है. जब तक बाइक में दोबारा ओरिजिनल साइलेंसर नहीं लगाया जाता, तब तक वाहन को छोड़ा नहीं जाता.

ट्रैफिक डीएसपी ने दी चेतावनी

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है.

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी बाइक में कंपनी द्वारा लगाए गए ओरिजिनल साइलेंसर का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं.

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि रॉयल एनफील्ड बुलेट या किसी भी अन्य बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाना भारत में एक गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन माना जाता है. ऐसे मामलों में पुलिस जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती तक की कार्रवाई कर सकती है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना है, ताकि शहर के लोगों को सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके.

The post Major action on modified silencers in Jamshedpur; युवाओं के बीच पटियाला साइलेंसर का क्रेज, ट्रैफिक DSP ने दी चेतावनी, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

झारखंड पुलिस का बेड़ा हुआ और मजबूत, CM हेमंत सोरेन ने 1485 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और राज्य में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को सरकार के स्तर पर एक बड़ी पहल हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर से पुलिस बेड़े के लिए 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आवंटित किए गए कुल 1485 वाहनों में 636 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो बीएस-6 मॉडल) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है, जिसके पहले चरण का वितरण आज संपन्न हुआ. वितरित की गई 636 बोलेरो में से 614 गाड़ियां सीधे अलग-अलग जिलों को भेजी गई हैं, जबकि शेष वाहन क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को सौंपे गए हैं.

पुलिस मुख्यालय का दावा है कि इस पहल से शहरी और ग्रामीण इलाकों में गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी मदद मिलेगी. वाहनों के वितरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए 12 नए अत्याधुनिक थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया. ये हाईटेक थाने हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा जिले में बनाए जाएंगे.

इन थानों की विशेषता यह होगी कि एक ही भवन के भीतर चार विशेष पुलिस स्टेशन संचालित होंगे, जिससे आम जनता को विभिन्न प्रकार की शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकता है ताकि जनता को भयमुक्त वातावरण मिल सके.

संसाधनों की कमी को दूर कर पुलिस बल को तकनीकी और साजो-सामान के स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मुख्यालय के आला अफसर भी मौजूद थे.

(आईएएनएस)

The post झारखंड पुलिस का बेड़ा हुआ और मजबूत, CM हेमंत सोरेन ने 1485 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी appeared first on Udit Vani.

Jharkhand police fleet upgrade: झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जमशेदपुर को सबसे अधिक
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण राहत पैकेज तैयार किया गया है. वर्षों से जर्जर वाहनों की समस्या से जूझ रहे पुलिस थानों को अब 1477 नई गाड़ियां आवंटित कर दी गई हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. सभी जिलों के लिए कुल 1477 वाहनों का आवंटन किया गया है, जिसमें 628 चार-पहिया वाहन और 849 दो-पहिया मोटरसाइकिलें शामिल हैं.

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये वाहन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे. इससे निगरानी की पहुंच बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी. विशेष रूप से रांची (राजधानी) और जमशेदपुर को सबसे अधिक वाहन आवंटित हुए हैं.

इन शहरों में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत प्रासंगिक है. पुराने वाहनों की कमी दूर होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वाहन वितरण शीघ्र शुरू हो जाएगा. यह कदम न केवल पुलिस बेड़े को आधुनिक बनाएगा, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को भी सशक्त करेगा.

जिला

चार पहिया वाहन

दो पहिया वाहन

हेडक्वार्टर झारखंड, रांची

14

42

रांची

80

73

पूर्वीसिंहभूम

51

89

सराकेला

19

26

पश्चिमी सिंहभूम

40

47

बोकारो

39

53

चतरा

19

22

देवघर

28

39

धनबाद

40

45

दुमका

20

28

गढ़वा

21

29

गिरिडीह

32

29

गोड्डा

17

33

गुमला

22

29

हजारीबाग

28

42

जामताड़ा

14

18

खूंटी

14

12

कोडरमा

14

21

लातेहार

18

15

लोहरदगा

14

19

पाकुड़

11

18

पलामू

31

36

रामगढ़

13

19

साहिबगंज

14

27

सिमडेगा

15

28

628

839

The post Jharkhand police fleet upgrade: झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जमशेदपुर को सबसे अधिक appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में चुनाव को लेकर 23 फरवरी को नो-इंट्री, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र प्रशासन ने 23 फरवरी को शहर में नो-इंट्री लागू करने की घोषणा की है. जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा.

यह निर्देश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है. प्रशासन का कहना है कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं, पोलिंग पार्टियों की आवाजाही और सुरक्षा इंतज़ामों को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है.

नो-इंट्री अवधि के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों और प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार छूट दी जा सकती है.

ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन कंपनियों और ट्रक ऑपरेटरों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रूट और समय का पालन करें, ताकि जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने. नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

The post जमशेदपुर में चुनाव को लेकर 23 फरवरी को नो-इंट्री, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक appeared first on Udit Vani.

NH पर चोरी की हाईवा का खेल उजागर, गैरेज पर छापा, दो वाहन जब्त
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप गैरेज पर छापेमारी कर संगठित वाहन चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया. दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए गए.

इंजन-चेचिस में छेड़छाड़

प्राथमिक जांच में वाहनों के इंजन व चेचिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ सामने आई. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, गुड्डन नामक व्यक्ति गैरेज में चोरी की हाईवा का रंग-रूप बदलकर नई पहचान देता था.

फर्जी कागजात की तैयारी

वाहनों का रंग-रोगन कर नया रूप दिया जाता, इंजन व चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार होते, फिर बाजार में बेचने की तैयारी की जाती.

छापे में फरार, वाहन बरामद

गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित दबिश दी. पहुंचते ही मौजूद लोग फरार हो गए. तलाशी में दो हाईवा बरामद हुए, जिनमें नंबर बदलने का कार्य जारी था. दस्तावेज जाली पाए गए.

जांच तेज

एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई. संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है, नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान हो रही है.

The post NH पर चोरी की हाईवा का खेल उजागर, गैरेज पर छापा, दो वाहन जब्त appeared first on Udit Vani.

ASL Motors में नई कार टाटा सियरा की हुई लॉन्चिंग
उदित वाणी, आदित्यपुर : एएल मोटर्स के शोरुम में आज शाम को टाटा मोटर्स की नई कार टाटा सियरा की लॉन्चिंग हुई. इसे एएसएल मोटर्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है, जो अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को सशक्त बनाने और ग्राहकों से अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के टी सी एम अवधेश मिश्रा तथा एएसएल मोटर्स के डायरेक्टर अक्षय गोयल, शुभम मुखोपाध्याय, मैथिली, सुमनदीप कौर, अंकिता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इस दौरान बताया गया कि टाटा सियरा वर्तमान में पेट्रोल (एक्स शोरुम कीमत 11.49 लाख रुपए) और डीजल (एक्स शोरुम कीमत 11.99 लाख रुपए) वेरिएंट में उपलब्ध है. यह एसयूवी अपने सेगमेंट में अन्य वाहनों की तुलना में कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन, साउंड बार, सॉफ्ट टच लग्जरी इंटीरियर्स आदि शामिल हैं.

The post ASL Motors में नई कार टाटा सियरा की हुई लॉन्चिंग appeared first on Udit Vani.

सवनाडीह में गिट्टी लोड हाइवा जला, देखें वीडियो
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सवनाडीह में पोटका से मुसाबनी की ओर जा रहे गिट्टी लोड हाइवा में अचानक आग लग गई. स्थानीय क्रशर मालिक के स्वामित्व वाला यह हाइवा शॉर्ट सर्किट के कारण धू-धू से जल उठा.

घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है. हाइवा में भरी गिट्टी के साथ आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग वाहन चालक को सकुशल बचा लेने में सफल रहे.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-01-at-9.18.23-PM.mp4

पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है. तकनीकी खराबी से आग लगने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.

The post सवनाडीह में गिट्टी लोड हाइवा जला, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

Tatanagar Station पर बड़ा हादसा टला: CNG टेंपो में लगी आग, दो धमाकों से दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन मेन गेट के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई. आग लगते ही दो तेज धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर तक सुनाई दी. अचानक हुए विस्फोटों से वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, टेंपो को कीताडीह निवासी पवन राय चला रहा था. वह स्टेशन से कुछ यात्रियों को लेकर निकला ही था कि तभी कुछ राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देखी. उन्होंने तुरंत चालक को इसकी जानकारी दी. चेतावनी मिलने के कुछ ही पलों बाद टेंपो से धुआँ उठने लगा और आग भड़क गई. लपटें तेज होते देख सभी यात्री और चालक समय रहते वाहन से उतरकर सुरक्षित जगह पर चले गए, जिससे बड़ी घटना टल गई.

आग लगने के बाद कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए. इस बीच टेंपो पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और दो तेज धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची. थोड़ी देर बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग बुझने के बाद आवागमन सामान्य हो सका.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या किसी पाइपलाइन के लीक होने से चिंगारी निकली होगी, लेकिन सटीक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

The post Tatanagar Station पर बड़ा हादसा टला: CNG टेंपो में लगी आग, दो धमाकों से दहशत appeared first on Udit Vani.

मैन-पोर्टेबल अंडरवाटर व्हीकल, नौसेना के माइन विरोधी मिशनों की नई शक्ति
उदित वाणी, नई दिल्ली : नौसेना के अंडर वॉटर मिशन के लिए नए व अत्याधुनिक उपकरण विकसित किए गए हैं. दरअसल, ये नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स हैं. डीआरडीओ ने इस सिस्टम का सफल विकास किया है. यह नौसेना के अंडर वॉटर माइन मिशनों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है.

इसके तहत ये उपकरण नौसेना को रियल टाइम में माइन जैसी खतरनाक वस्तुओं की पहचान और वर्गीकरण की क्षमता प्रदान करते हैं. यह तकनीक भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, क्योंकि यह समुद्री खतरों की पहचान, विश्लेषण व निस्तारण की क्षमता को कई गुना बढ़ाती है. यह प्रणाली उन्नत सेंसर और स्वायत्तता से लैस है. इस अत्याधुनिक प्रणाली में कई ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स (एयूवी) शामिल हैं, जो प्राथमिक पेलोड के रूप में साइड स्कैन सोनार और अंडरवाटर कैमरों से सुसज्जित हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के विशाखापट्टनम स्थित नेवल साइंस ऐंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी ने यह सिस्टम विकसित किया है. नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स का सफल विकास किया है. एयूवी में लगे डीप-लर्निंग आधारित लक्ष्य पहचान करने वाले एल्गोरिद्म इन्हें स्वायत्त रूप से वर्गीकरण में सक्षम बनाते हैं. इससे ऑपरेटर का कार्यभार कम होता है और मिशन समय भी घटता है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस सिस्टम में मजबूत अंडरवॉटर ध्वनिक संचार तकनीक भी जोड़ी गई है. इससे ये एयूवी आपस में डेटा साझा कर सकताे हैं और मिशन के दौरान सामूहिक स्थितिजन्य जागरूकता में वृद्धि होती है. फील्ड ट्रायल में यह तकनीक सफल साबित हुई है. हार्बर में हाल ही में फील्ड ट्रायल्स संपन्न किए गए हैं. ट्रायल में सिस्टम के प्रमुख तकनीकी पैरामीटर और मिशन उद्देश्यों का सफल सत्यापन हुआ.

गौरतलब है कि कई इंडस्ट्री साझेदार इसके निर्माण से जुड़े हैं और आने वाले कुछ महीनों में पूरा सिस्टम उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगा. रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि एमपी-एयूवी का विकास स्मार्ट, नेटवर्क-सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली माइन काउंटरमेजर क्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उनके अनुसार, यह प्रणाली नौसेना को कम जोखिम और कम लॉजिस्टिक आवश्यकता के साथ उन्नत माइन वॉरफेयर समाधान प्रदान करेगी.

(आईएएनएस)

The post मैन-पोर्टेबल अंडरवाटर व्हीकल, नौसेना के माइन विरोधी मिशनों की नई शक्ति appeared first on Udit Vani.