train delay Jamshedpur Archives - Udit Vani

चक्रधरपुर के रेल अफसर परोस रहे झूठ”: ट्रेनों की लेटलतीफी पर विधायक सरयू राय का तीखा हमला
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेनों की लेटलतीफी रोकने में नाकाम चक्रधरपुर डिवीजन के रेल अफसर अब जनता को गुमराह करने के लिए झूठ परोस रहे हैं। सरयू राय ने कहा कि सीनियर डीसीएम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेनों की ’65 से 70 प्रतिशत पंक्चुअलिटी’ का दावा पूरी तरह आधारहीन है और वे इसकी गणना का आधार बताएं।

टाटानगर इंफ्रास्ट्रक्चर और देरी का गणित: विधायक ने सवाल उठाया कि जब ट्रेनें चांडिल, कांड्रा और राखा माइंस तक समय पर पहुंच जाती हैं, तो वहां से टाटानगर जंक्शन आने में उन्हें तीन से साढ़े तीन घंटे क्यों लगते हैं? उन्होंने अधिकारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेधावी मस्तिष्क वाले ये अफसर तकनीकी शब्दावली का सहारा लेकर आम जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, जबकि टाटानगर में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

रेलमंत्री के वीडियो का जिक्र: सरयू राय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि रेलमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि लौह-अयस्क (Iron Ore) की ढुलाई के कारण मालगाड़ियों का दबाव बढ़ा है, जिससे यात्री ट्रेनें लेट हो रही हैं। हालांकि, श्री राय ने सवाल किया कि स्टील प्लांट तो दशकों से चल रहे हैं, फिर यह संकट अचानक इतना गहरा क्यों हो गया?

आंदोलन का राजनीतिकरण या जनमुद्दा? वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से बात की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी इस आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया है। सरयू राय ने कहा कि जब रेलवे अधिकारी जनहित की मांगों को ‘राजनीतिक बयान’ बताते हैं, तो लगता है कि उनके खुद के दिमाग में राजनीति घुस गई है।

स्टील, इस्पात और जनशताब्दी के यात्री परेशान: उन्होंने कहा कि कोलकाता जाने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस और जनशताब्दी का समय से परिचालन न होना स्थानीय लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। घाटशिला, बहरागोड़ा और आदित्यपुर क्षेत्र के हजारों लोग इन ट्रेनों पर निर्भर हैं।

आंदोलन को व्यापक बनाने की चेतावनी: सरयू राय ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अब सिर्फ जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे घाटशिला से बहरागोड़ा और सरायकेला तक ले जाया जाएगा। उन्होंने मांग की कि यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए और जो समय बचे उसमें मालगाड़ियों का परिचालन हो।

The post चक्रधरपुर के रेल अफसर परोस रहे झूठ”: ट्रेनों की लेटलतीफी पर विधायक सरयू राय का तीखा हमला appeared first on Udit Vani.

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका? बिष्टुपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में गूंजा सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे जंक्शन और चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन को और तेज करने का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में रेलवे की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए गए। समिति ने पूछा कि आखिर किसके आदेश पर यात्री ट्रेनों को घंटों रोककर मालगाड़ियों को रास्ता दिया जा रहा है?

डीआरएम से मांगा जाएगा जवाब, शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता और विधायक सरयू राय की विशेष उपस्थिति में हुए इस बैठक में तय किया गया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम (DRM) से मुलाकात कर मेमोरेंडम सौंपेगा। समिति यह जानना चाहती है कि ट्रेनों को रोकने का निर्णय डीआरएम का है या रेल महाप्रबंधक (GM) का। इसके साथ ही, टाटानगर, आदित्यपुर, कांड्रा, गम्हरिया, गोविंदपुर और सलवाजुड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और रेलमंत्री के आदेशों की अवहेलना

बैठक के दौरान यह गंभीर सवाल उठाया गया कि जब रेलवे के पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, तो मालगाड़ियों की इतनी भीड़ लगाने का आधार क्या है? वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ रेलमंत्री यात्री सुविधाओं की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी उनके आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ट्रेनों का घंटों लेट चलना यात्रियों के लिए भारी असुविधा का कारण बन रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।

10 दिनों के आंदोलन के बाद भी स्थिति जस की तस

समिति ने चर्चा की कि 10 दिनों तक चले धरना-प्रदर्शन के बावजूद टाटानगर जंक्शन से ट्रेनों के परिचालन में कोई सुधार नहीं हुआ है। यात्री लगातार सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से ट्रेनों की लेटलतीफी की शिकायत कर रहे हैं। अब समिति के कार्यकर्ता सीधे ट्रेनों के भीतर जाकर यात्रियों से संवाद करेंगे और इस आंदोलन को एक निर्णायक मोड़ पर ले जाएंगे।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति: इस महत्वपूर्ण बैठक में मुकेश मित्तल, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय कुमार, सतीश कुमार सिंह, नीरज सिंह, कुलविंदर सिंह, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, उषा यादव, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, रवींद्र कुमार सिंह और अनिल प्रकाश सहित कई सदस्य मौजूद थे।

The post यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका? बिष्टुपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में गूंजा सवाल appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: टाटानगर में ट्रेनों की देरी पर बवाल, सरयू राय के नेतृत्व में स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन,देखें VIDEO
उदित वाणी झारखंड: यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू हो गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy के नेतृत्व में स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

डंका बजाकर जताया विरोध, रेलवे पर लगाए गंभीर आरोप

धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने डंका बजाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे मालगाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि यात्री ट्रेनों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आधे घंटे का सफर अब बन रहा घंटों का

धरने को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि चांडिल से टाटानगर तक का सफर, जो सामान्यतः लगभग आधे घंटे में पूरा हो जाता था, अब यात्री ट्रेनों को 3 से 4 घंटे तक का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद कष्टदायक है, खासकर उन मजदूरों के लिए जो रोजी-रोटी के लिए प्रतिदिन सफर करते हैं।

रेलवे की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान में यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया है, ताकि रेलवे प्रशासन व्यवस्था में जल्द सुधार करे और यात्री ट्रेनों को समय पर चलाया जा सके।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

The post JHARKHAND: टाटानगर में ट्रेनों की देरी पर बवाल, सरयू राय के नेतृत्व में स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन,देखें VIDEO appeared first on Udit Vani.