TrafficPolice Archives - Udit Vani

Major action on modified silencers in Jamshedpur; युवाओं के बीच पटियाला साइलेंसर का क्रेज, ट्रैफिक DSP ने दी चेतावनी, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए जांच अभियान के दौरान करीब 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि इन सभी बाइकों में नियमों के विरुद्ध तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-13-at-14.19.22.mp4

ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सभी बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर को निकालकर जब्त कर लिया. इसके साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया और सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

शहर के अलग-अलग इलाकों में चला अभियान

ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान शहर के कई व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में चलाया गया. पुलिस की टीमों ने सड़क पर चेकिंग अभियान चलाकर विशेष रूप से उन बाइकों को रोका जिनसे अत्यधिक तेज आवाज आ रही थी.

जांच के दौरान यह सामने आया कि अधिकांश बाइक चालकों ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट में कंपनी द्वारा लगाए गए ओरिजिनल साइलेंसर को हटाकर उसकी जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखा था. इन साइलेंसर से तेज धमाके जैसी आवाज निकलती है, जिसे आम बोलचाल में “पटाखा फोड़ना” भी कहा जाता है.

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही मैकेनिक की मदद से इन साइलेंसर को बाइक से निकलवाकर जब्त कर लिया और संबंधित चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया.

“पटियाला साइलेंसर” युवाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय

शहर के कई बाइक दुकानदारों का कहना है कि आजकल युवाओं में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का चलन तेजी से बढ़ा है. खासकर 18 से 25 साल के युवा बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर सड़क पर तेज आवाज करके शो ऑफ करना पसंद करते हैं.

दुकानदारों के अनुसार सबसे ज्यादा मांग “पटियाला साइलेंसर” की रहती है. यह साइलेंसर काफी तेज आवाज करता है और इसकी कीमत लगभग 1500 से 1600 रुपये तक होती है. इसी वजह से यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

हालांकि बाजार में 10 से 12 हजार रुपये तक के ऐसे साइलेंसर भी उपलब्ध हैं जिनकी आवाज अपेक्षाकृत कम होती है और वे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन अधिकांश लोग उन्हें खरीदना पसंद नहीं करते. ज्यादातर युवक कम कीमत वाले तेज आवाज करने वाले साइलेंसर को ही प्राथमिकता देते हैं.

बाइक के इंजन और माइलेज पर भी पड़ता है असर

मैकेनिक और दुकानदारों का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल सिर्फ नियमों का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि इससे बाइक के इंजन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.

उनका कहना है कि कई युवक बाइक को इस तरह से चलाते हैं कि साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकलती है. इससे बाइक के इंजन पर दबाव पड़ता है और इंजन जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने से बाइक का माइलेज भी कम हो जाता है, जिससे वाहन चालक को लंबे समय में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ध्वनि प्रदूषण से लोगों को होती है परेशानी

तेज आवाज वाले साइलेंसर के कारण शहर में ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है. खासकर अस्पताल, स्कूल और रिहायशी इलाकों में इससे लोगों को काफी परेशानी होती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार देर रात तक तेज आवाज वाली बाइकों के कारण नींद में बाधा आती है. वहीं बुजुर्गों और बच्चों को भी इससे परेशानी होती है.

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ही यह विशेष अभियान शुरू किया गया है.

जानिए क्या कहते हैं नियम, पहली बार पकड़े जाने पर कितना जुर्माना

नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन करना कानूनन अपराध है. यदि किसी बाइक में कंपनी के मूल डिजाइन से अलग मॉडिफाइड साइलेंसर पाया जाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

पहली बार पकड़े जाने पर वाहन चालक पर करीब 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है.

बार-बार उल्लंघन पर सख्त सजा

यदि कोई वाहन चालक बार-बार मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में 6 महीने तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है.

इन धाराओं के तहत होती है कार्रवाई

धारा 182A (4)

यह धारा वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन से संबंधित है. यदि कोई व्यक्ति वाहन में कंपनी द्वारा निर्धारित डिजाइन से अलग बदलाव करता है तो इस धारा के तहत उस पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

धारा 190 (2)

यह धारा ध्वनि और वायु प्रदूषण से जुड़ी है. यदि बाइक का साइलेंसर तय डेसिबल सीमा से ज्यादा आवाज करता है तो पुलिस इस धारा के तहत चालान कर सकती है.

धारा 194F

इस धारा के तहत हॉर्न या अन्य शोर मचाने वाले उपकरणों के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई की जाती है. कई मामलों में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर को भी इसी श्रेणी में शामिल कर कार्रवाई की जाती है.

पुलिस के पास हैं ये अधिकार

साइलेंसर जब्त करने का अधिकार

ट्रैफिक पुलिस के पास यह अधिकार है कि वह मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर को बाइक से निकलवाकर जब्त कर सकती है. कई मामलों में इन साइलेंसर को नष्ट भी किया जाता है.

आरसी सस्पेंड भी हो सकती है

यदि कोई वाहन चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी भी निलंबित या रद्द किया जा सकता है.

वाहन जब्त करने की भी कार्रवाई

कुछ गंभीर मामलों में पुलिस वाहन को थाने में जब्त भी कर सकती है. जब तक बाइक में दोबारा ओरिजिनल साइलेंसर नहीं लगाया जाता, तब तक वाहन को छोड़ा नहीं जाता.

ट्रैफिक डीएसपी ने दी चेतावनी

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है.

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी बाइक में कंपनी द्वारा लगाए गए ओरिजिनल साइलेंसर का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं.

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि रॉयल एनफील्ड बुलेट या किसी भी अन्य बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाना भारत में एक गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन माना जाता है. ऐसे मामलों में पुलिस जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती तक की कार्रवाई कर सकती है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना है, ताकि शहर के लोगों को सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके.

The post Major action on modified silencers in Jamshedpur; युवाओं के बीच पटियाला साइलेंसर का क्रेज, ट्रैफिक DSP ने दी चेतावनी, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : ओवरलोडिंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, बिष्टुपुर में कई ऑटो चालकों का कटा चालान
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पैसेंजर ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले कई चालकों को पकड़ा गया और उनका चालान किया गया. अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे ऑटो की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई.

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है. उन्होंने कहा कि कई ऑटो चालक एक साथ 8 से 9 यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि बिष्टुपुर के डायगोनल रोड पर कई ऑटो चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन रोककर सवारी बैठाने लगते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और यातायात बाधित होता है. ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही सवारी बैठाएं और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

The post JAMSHEDPUR : ओवरलोडिंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, बिष्टुपुर में कई ऑटो चालकों का कटा चालान appeared first on Udit Vani.

ट्रैफ़िक पुलिस ने 32 वाहनों के विरुद्ध लगाया 1.51 लाख का जुर्माना
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस निरीक्षक सह ट्रैफ़िक थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में आज आदित्यपुर में मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के सर्विस लेन में यातायात नियमों के तहत अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 32 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा संबंधित वाहनों के विरुद्ध 1,51,850 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया. पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई.

The post ट्रैफ़िक पुलिस ने 32 वाहनों के विरुद्ध लगाया 1.51 लाख का जुर्माना appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में अवैध पार्किंग के विरुद्ध चला विशेष अभियान
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस निरीक्षक सह ट्रेफिक थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में आज अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया थाना चौक तक चला. अभियान के दौरान अवैध पार्किंग एवं चालक विहीन वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अनुसार कार्यवाही की गई. इस कारवाई में चालक विहीन अवैध पार्किंग किए गए कुल 41 वाहनो पर करीब 2.40 रुपये का ऑन लाइन फाइन किया गया. साथ हीं हो रहे दुर्घटना को रोक थाम हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

The post आदित्यपुर में अवैध पार्किंग के विरुद्ध चला विशेष अभियान appeared first on Udit Vani.

वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगानेवालों की अब खैर नही
उदित वाणी, रांची : राजधानी रांची में शनिवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस लाइन परिसर में जब्त किए गए प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया. इस दौरान 250 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसर पर एक साथ बुलडोजर चलाया गया.

ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक महीने के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में बिशेष अभियान चलाकर 700 से ज्यादा बाइक और कार चालकों का चालान काटा था. जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों में अवैध रूप से प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखा है. नियमों के अनुसार ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. क्योंकि इससे तेज और असहनीय आवाज होती है.

पुलिस ने चालान के साथ-साथ इन उपकरणों को जब्त कर लिया था. जिसे शनिवार को नष्ट किया गया. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण आम लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर अस्पतालों के आसपास और रात के समय तेज आवाज से मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी.

वहीं ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि यह कार्रवाई नियम तोड़ने वालों के लिए एक स्पष्ट संदेश है. उन्होंने बताया कि केवल साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न ही नहीं, बल्कि वाहनों में लगी ऐसी तेज और भ्रामक लाइट्स को भी नष्ट किया गया है. जो सड़क पर दुर्घटनाओं का कारण बनती है. भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे.

The post वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगानेवालों की अब खैर नही appeared first on Udit Vani.

साई मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान हंगामा, पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का आरोप, महिला घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित साई मंदिर के समीप शनिवार को ट्रैफिक जांच के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक दंपति पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया. घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी दंपति स्कूटी से सोनारी जा रहे थे. इसी दौरान साई मंदिर के पास ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था. इस पर पुलिस कर्मियों और दंपति के बीच कहासुनी हो गई. दंपति का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और महिला को गंभीर चोटें आईं.

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर ट्रैफिक प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को न्याय दिलाने की मांग की है.

The post साई मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान हंगामा, पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का आरोप, महिला घायल appeared first on Udit Vani.

मुख्य मार्ग-सर्विस लेन पर खड़े बड़े वाहनों के विरुद्ध नगर निगम-ट्रेफिक पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई 21 बड़े वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग एवं मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर अनावश्यक रुप से सड़क को अवरुद्ध करने वाले बड़े वाहनों के विरुद्ध आदित्यपुर नगर निगम एवं ट्रेफिक पुलिस के द्वारा आज संयुक्त रुप से अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई ऑटो क्लस्टर के पास से लेकर आदित्या गार्डन सोसायटी के पास स्थित पेट्रोल पंप तक हुई.

इस क्रम में कुल 21 बड़े वाहनों के विरुद्ध 63,150 रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया. साथ हीं अनधिकृत वाहन पार्किंग और सड़क अवरोध करने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई. वहीं, कार्रवाई को देखकर अनेक ट्रक चालक अपना वाहन ले कर भाग निकलने में कामयाब भी रहे.

उल्लेखनीय है कि लगातार मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर अनाधिकृत वाहन पार्किंग एवं मार्ग को अवरोध करने की शिकायत कार्यालय में प्राप्त हो रही थी. क्योंकि अनाधिकृत पार्किंग की वजह से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इसकी वजह से जहां छोटे वाहन जाम में फंस रहे थे. साथ हीं आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस गाड़ी भी जाम में फंस रही थी. नगर निगम और ट्रेफिक पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा.

ट्रेफिक थाना प्रभारी ने कंपनी मालिकों से समान लेकर आने वाले ट्रकों को कंपनी परिसर में रखने, आवश्यकता के अनुसार समान की आपूर्ति कराने और समान की आपूर्ति के बाद सड़क पर अनावश्यक ट्रक खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में सभी का योगदान होना चाहिए तथा जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभाना चाहिए.

The post मुख्य मार्ग-सर्विस लेन पर खड़े बड़े वाहनों के विरुद्ध नगर निगम-ट्रेफिक पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई 21 बड़े वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime News : टेल्को में चेकिंग के दौरान महिला को ट्रैफिक पुलिस ने धक्का देकर गिराया, हंगामा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत जी हॉस्टल के पास शनिवार को गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी. पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी. इसी बीच ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला और उसकी बच्ची सड़क पर गिर पड़े.

महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को संभाला. बताया जाता है कि जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तभी दोबारा कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीछे से स्कूटी को धक्का दे दिया, जिससे महिला दोबारा सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस हरकत का जोरदार विरोध किया. मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से निकल गए.

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना टेल्को थाना को दी गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय नागरिकों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है. वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. घटना के बाद इलाके में लोगों में रोष व्याप्त है.

The post Jamshedpur Crime News : टेल्को में चेकिंग के दौरान महिला को ट्रैफिक पुलिस ने धक्का देकर गिराया, हंगामा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जमशेदपुर में जीतिया, विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा पर्व के दौरान यातायात सुगमता व सुरक्षा हेतु विशेष ब्रीफिंग
उदित वाणी जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी कुमार शिवाशीष एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के निर्देशानुसार आगामी जीतिया, विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष ब्रीफिंग मानगो ट्रैफिक थाना में आयोजित की गई। इस दौरान ट्रैफिक टीम के समस्त पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे, जिन्हें पूजा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी पीयूष पांडे ने कहा कि पूजा पर्व के दौरान भारी भीड़ व वाहन आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। हेलमेट न पहनने, गलत पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग व बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सभी अधिकारी व कर्मियों को सख्ती से नियम पालन कराने का निर्देश दिया गया।

एसपी सिटी ने कहा कि भारी भीड़ और वाहन आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूजा पांडालों के आसपास ट्रैफिक फ्री जोन बनाए जाएंगे। हेलमेट न पहनने, गलत पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक डी एस पी ने वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि पूजा पांडालों के आसपास ट्रैफिक फ्री जोन बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की व्यवस्था की गई है।

मानगो ट्रैफिक प्रभारी करमाली ने सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने, संयमित रहने और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोपरि मानने का निर्देश दिया। पूजा पर्व को सुरक्षित और आनंदमय बनाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से तैनात रहेगी।

The post Jamshedpur : जमशेदपुर में जीतिया, विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा पर्व के दौरान यातायात सुगमता व सुरक्षा हेतु विशेष ब्रीफिंग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : कपाली में पुलिस-ट्रैफिक का संयुक्त अभियान, 27 हजार का जुर्माना वसूला
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से संघन मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस टीमों ने मोटरसाइकिल चालकों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों की गहन जांच की. अभियान में कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिन पर पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए लगभग 27 हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूला.

कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि अपराध और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

ओपी प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में हेलमेट पहनना, मान्य कागजात रखना और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना बेहद जरूरी है. पुलिस का यह अभियान न केवल चालकों को अनुशासित करने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर भी अंकुश लगाएगा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे अभियानों से सुरक्षा का भरोसा मिलता है. पुलिस-प्रशासन का मानना है कि कपाली क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती जरूरी है. आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे लोगों में यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी.

The post Jamshedpur : कपाली में पुलिस-ट्रैफिक का संयुक्त अभियान, 27 हजार का जुर्माना वसूला appeared first on Udit Vani.