Tatanagar Railway Archives - Udit Vani

Jamshedpur : रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन की अभ्यास ड्रिल, डॉक्टरों ने सीखा आग से बचाव और राहत कार्य का गुर
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण सह अभ्यास ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अस्पताल के पुरुष वार्ड के सामने स्थित कैंटीन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें चिकित्सकों, नर्सों, रेलकर्मियों और मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुतलू मुर्मू, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पॉली टारगेन, डॉ. डी. टोपनो, मंडल चिकित्सा अधिकारी, नर्स, ड्रेसर, लिपिक समेत बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं मरीज उपस्थित रहे.

प्रशिक्षण की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने की. उन्होंने अस्पतालों और कार्यालयों में आग लगने के प्रमुख कारणों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बिजली तारों में ढीला संपर्क, खराब स्विच एवं प्लग का उपयोग और वातानुकूलन यंत्रों की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराना बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है. उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में वातानुकूलन यंत्रों में विस्फोट की घटनाएं आग लगने का बड़ा कारण बन रही हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में लगे महंगे उपकरण जैसे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों में आग लगने की स्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशमन यंत्र सबसे अधिक प्रभावी होता है, क्योंकि इससे मशीनों को नुकसान नहीं पहुंचता.

प्रदर्शक अनिल कुमार सिंह ने आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया. इसमें “रुको, झुको और लुढ़को”, कंबल खींच विधि और पैर पकड़कर बचाव जैसी विधियों की जानकारी दी गई. वहीं प्रदर्शक शंकर कुमार प्रसाद ने अग्निशमन यंत्र के “पास नियम” के तहत आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया.

अभ्यास ड्रिल का सबसे रोचक पहलू यह रहा कि सभी चिकित्सा अधिकारियों ने स्वयं अग्निशमन यंत्र चलाकर अनुभव प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुतलू मुर्मू ने सिविल डिफेंस टीम की सराहना करते हुए अस्पताल के एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्षों में जल्द ही कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशमन यंत्र लगाने की बात कही.

The post Jamshedpur : रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन की अभ्यास ड्रिल, डॉक्टरों ने सीखा आग से बचाव और राहत कार्य का गुर appeared first on Udit Vani.

Railway: टाटानगर रेलवे का बड़ा एक्शन, ग्वाला बस्ती के कच्चे-पक्के मकानों पर चलेगा बुलडोजर
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने बागबेड़ा स्थित ग्वाला बस्ती में अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित जमीन के सीमांकन की मांग की है। सीमांकन प्रक्रिया पूरी होते ही रेलवे द्वारा नोटिस जारी कर एक साथ सभी कच्चे और पक्के मकानों को हटाने का व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भविष्य की विकास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि उक्त जमीन पर नए निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। विभाग का कहना है कि यह भूमि रेलवे की है और लंबे समय से यहां अवैध कब्जा बना हुआ है।

पुरानी रंजिश और मारपीट का मामला

गौरतलब है कि 27 अप्रैल को रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी, मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान दो परिवारों द्वारा विरोध करते हुए हंगामा किया गया और रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के बाद रेलवे ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है।

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज

इधर, रेल अधिकारियों ने बागबेड़ा थाना में जितेंद्र यादव, राजकमल यादव, सहेंद्र यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि अब तक कार्रवाई नहीं होने पर रेलवे ने जिला और राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार शुरू कर दिया है।

सामाजिक भवनों पर भी लटकी तलवार

साथ ही, रेलवे ने बागबेड़ा क्षेत्र में स्थित कई सामाजिक भवनों को भी नोटिस जारी कर जमीन खाली करने की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में यह मामला और गरमाने की संभावना है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इस कार्रवाई से प्रभावित हो सकते हैं।

The post Railway: टाटानगर रेलवे का बड़ा एक्शन, ग्वाला बस्ती के कच्चे-पक्के मकानों पर चलेगा बुलडोजर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह पर टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलटों को सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाते हुए व्यापक अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों से आए लोको पायलटों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित, सजग और समर्पित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए उपस्थित लोको पायलटों को शपथ दिलाई। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि यदि फायर संयंत्र का प्लंजर दबाने के बाद पाउडर बाहर नहीं निकलता है, तो उसे लिटाकर उपयोग करना चाहिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संयंत्र की कैप को कठोर सतह की ओर रखें, क्योंकि किसी भी समय ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यम से आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, और आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बरतने की विधियों को विस्तार से समझाया गया। डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने ड्राई केमिकल पाउडर और कार्बन डाइऑक्साइड आधारित अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का मॉक ड्रिल कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन) तकनीक, वायु मार्ग में विदेशी वस्तु के अवरोध (एफबीएओ) से निपटने की प्राथमिक चिकित्सा पद्धति भी सिखाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी, बोकारो और राउरकेला मंडलों से आए कुल 240 लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने रेल कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

The post Jamshedpur: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह पर टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 4 नए प्लेटफॉर्म और लूप लाइन को जल्द मिलेगी मंजूरी, सांसद बिद्युत महतो ने की मुलाकात
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने कल संसद के विशेष सत्र के बाद रेलवे के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन से मुलाकात की। इस बैठक में टाटानगर और जमशेदपुर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री जैन ने जानकारी दी कि रेल मंत्री के निर्देशानुसार क्षेत्र में रेल मार्गों के विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

बैठक के दौरान श्री जैन ने रेल मंत्री द्वारा सांसद को लिखे गए पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि पांड्रासाली एवं कांड्रा के बीच चौथी एवं पांचवीं रेलवे लाइन के निर्माण तथा टाटानगर के समीप एक सैटेलाइट स्टेशन के विकास हेतु ‘फाइनल लोकेशन सर्वे’ को स्वीकृति दे दी गई है। इससे भविष्य में ट्रेनों के परिचालन में काफी सुगमता आएगी।

टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा पर चर्चा के दौरान श्री जैन ने बताया कि रेल मंत्री ने इस रूट को और छोटा (शॉर्ट रूट) करने का सुझाव दिया है ताकि यात्रियों का समय बच सके। इसके अतिरिक्त, टाटा से बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन सेवा (खड़गपुर-भुवनेश्वर-आंध्र प्रदेश-काटपाडी होते हुए) चलाने की संभावना पर भी रेल प्रशासन गंभीरता से विचार कर रहा है।

सांसद ने अंत्योदय एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के साथ-साथ आरक्षित श्रेणी के कोच लगाने की मांग दोहराई ताकि इसका परिचालन लाभदायक हो सके। मुलाकात के बाद सांसद बिद्युत बरण महतो ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में टाटानगर रेलवे स्टेशन और यात्री सुविधाओं में बड़े सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

The post Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 4 नए प्लेटफॉर्म और लूप लाइन को जल्द मिलेगी मंजूरी, सांसद बिद्युत महतो ने की मुलाकात appeared first on Udit Vani.

अग्नि सेवा सप्ताह: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने 196 रेलकर्मियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण, शहीद अग्निशामकों को श्रद्धांजलि
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा शहीद अग्निशामक कर्मियों को नमन करते हुए रेलकर्मियों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आग से बचाव, नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, सीनी के सभागार में किया गया, जिसमें भारतीय रेल के ऑपरेटिंग और कमर्शियल विभाग से जुड़े स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर तथा प्रो सहायक लोको पायलट समेत कुल 196 रेलकर्मियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के विक्टोरिया डॉक में हुए ऐतिहासिक जहाज विस्फोट हादसे में शहीद हुए 66 अग्निशामक कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को याद किया.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि देश में होने वाली लगभग 90 प्रतिशत आग की घटनाएं मानव जनित होती हैं. इनमें से 30 प्रतिशत घटनाएं जानबूझकर और 70 प्रतिशत घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही आग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.

प्रशिक्षण में आग लगने के प्रमुख कारण, उसे बुझाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया तथा विभिन्न फायर उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई. साथ ही “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” तकनीक का मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास कराया गया. बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग न करने और सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर निकलने की सलाह दी गई.

द्वितीय सत्र में डेमोन्स्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने लाइव मॉक ड्रिल के जरिए फायर उपकरणों के उपयोग में सावधानियों, पास रूल तथा इमरजेंसी रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया.

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अनुदेशक ने सिविल डिफेंस की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से रेलकर्मियों की आपदा से निपटने की क्षमता और अधिक मजबूत होगी.

The post अग्नि सेवा सप्ताह: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने 196 रेलकर्मियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण, शहीद अग्निशामकों को श्रद्धांजलि appeared first on Udit Vani.