Tata-Patamda Road Accident Archives - Udit Vani

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, राहगीर गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, पटमदा :  टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमाकली गांव के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान कुटिमाकली निवासी 48 वर्षीय लंबोदर हांसदा (पिता – मदन हांसदा) के रूप में हुई है। स्थानीय शिक्षक चैतन मुर्मू ने बताया कि लंबोदर हांसदा रोज की तरह मजदूरी करने के लिए पैदल अपने घर से भादुडीह की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पटमदा की ओर से जमशेदपुर जा रहे एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोड़ाम पुलिस की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इधर हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने भादुडीह के पास उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत था। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर (बिना नंबर व ट्रॉली वाला) को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, राहगीर गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : पटमदा में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
उदित वाणी, पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. रात करीब 8 बजे हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ दी है.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठनठनी घाटी क्षेत्र की अवैध पत्थर खदान से पत्थर (चेली) लादकर बामनी की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर इस हादसे का कारण बना. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं.

वाहन छिपाकर चालक फरार

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. उसने पकड़े जाने के डर से वाहन को बामनी गांव स्थित एक स्कूल के पीछे खेत में छिपा दिया और फरार हो गया. पटमदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान

मृतकों में से एक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी सुमित सिंह सरदार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. सुमित अपने एक मित्र के साथ बुरूडीह स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. खबर लिखे जाने तक दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोग ठनठनी घाटी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और सड़कों पर दौड़ने वाले तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

The post Jamshedpur Accident-Rural : पटमदा में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत appeared first on Udit Vani.