South Bihar Express Archives - Udit Vani

Railway News: दो महीने पहले ही जारी होगा रेल अवरोध का अलर्ट, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब रेल अवरोध, पटरी मरम्मत और विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के रद्द होने की सूचना करीब दो महीने पहले जारी की जा रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को अचानक होने वाली परेशानियों से बचाना है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।

पहले अक्सर टिकट बुकिंग के बाद अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलती थी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ती थी या फिर मजबूरी में अधिक किराया देकर बस अथवा हवाई यात्रा करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री पहले से दूसरी ट्रेन, बस या विमान का विकल्प चुन सकेंगे। इससे आर्थिक नुकसान कम होगा और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से रेलवे प्रशासन को भी पटरी मरम्मत, संकेत व्यवस्था उन्नयन, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सुविधा होगी। हालांकि, तकनीकी खराबी, प्राकृतिक आपदा या सुरक्षा कारणों जैसी आपात स्थिति में ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा सकेगा।

इधर, चक्रधरपुर मंडल में जून-जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने वाला है। पटरी मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और बिलासपुर एक्सप्रेस 27 जुलाई से 12 नवंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस तथा ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी कई दिनों तक टाटानगर स्टेशन नहीं पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही ट्रेन रद्द और मार्ग परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित रेल अवरोध का असर हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग की कई ट्रेनों पर भी देखने को मिलेगा।

The post Railway News: दो महीने पहले ही जारी होगा रेल अवरोध का अलर्ट, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जून में फिर थमेगी रेल रफ्तार, उत्कल समेत कई ट्रेनें रद्द, लाइन ब्लॉक और तकनीकी अपग्रेडेशन से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
उदित वाणी जमशेदपुर:  भारतीय रेल के विकास कार्यों और तकनीकी अपग्रेडेशन का असर एक बार फिर टाटानगर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ने जा रहा है। चंपा स्टेशन के चौथी लाइन में सिग्नल और अन्य तकनीकी सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए जून में लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण टाटानगर से होकर चलने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। उत्कल एक्सप्रेस के बंद रहने से झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत नौ राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इधर, गोंदिया स्टेशन के पास जारी रेलवे विकास कार्य का असर भी ट्रेनों पर दिख रहा है। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को मई महीने में कई दिनों तक रद्द किया गया है। वहीं चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा सेक्शन में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन 13 से 18 मई तक अप और डाउन में नहीं चलेगी। रेलवे अधिसूचना के अनुसार टाटानगर-चक्रधरपुर-टाटानगर मेमू भी 14, 16 और 18 मई को रद्द रहेगी।

लगातार ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले से ही बिलासपुर और इतवारी एक्सप्रेस के रद्द रहने से यात्री परेशान हैं। अब जून में भी इतवारी और बिलासपुर रूट की कई ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा ने चिंता बढ़ा दी है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जुलाई से नवंबर तक साउथ बिहार एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस कई दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी। इस दौरान ये ट्रेनें टाटानगर स्टेशन नहीं आएंगी, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों और मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।

The post JAMSHEDPUR: जून में फिर थमेगी रेल रफ्तार, उत्कल समेत कई ट्रेनें रद्द, लाइन ब्लॉक और तकनीकी अपग्रेडेशन से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी appeared first on Udit Vani.