shop Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी; आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य, वर्षो से दे रहा वारदातों को अंजाम, जानें गिरोह का तरीका, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. यह घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे विभिन्न आभूषण दिखाने लगा.

इसी दौरान युवक ने एक गहना पसंद करने का नाटक किया और ₹1,000 एडवांस देकर शाम को लेने की बात कहकर वहां से चला गया. कुछ देर बाद संदेह होने पर जब स्टॉक की जांच की गई तो एक डिब्बे में रखा कीमती आभूषण गायब पाया गया.

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि युवक ने बड़ी चालाकी से गहना पार कर लिया और फरार हो गया. चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग ₹23–24 लाख आंकी जा रही है.

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और करीब ₹5,700 के गहने खरीदकर दुकानदार का भरोसा जीता था, जिसके बाद अगले दिन उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

यह वारदात किसी स्थानीय अपराधी की नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक शातिर चोर की हो सकती है, जो पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग राज्यों में इसी अंदाज में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बना रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार,, 17 जनवरी को हावड़ा के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक आभूषण दुकान से लगभग 16 लाख रुपये के जेवरात साफ कर दिए गए थे. इससे पूर्व, 15 नवंबर 2025 को जयपुर में भी हुबहू इसी कार्यप्रणाली (Modus Operandi) से करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी उड़ा ली गई थी. इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के अनेक प्रतिष्ठानों में भी इस प्रकार के प्रकरण प्रकाश में आ चुके हैं. गढ़वा के रंका क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात की तस्दीक हुई है.

उल्लेखनीय है कि संबंधित अपराधी के विरुद्ध पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न जनपदों में आपराधिक मामले सूचीबद्ध हैं. मेदिनीनगर में भी एक आभूषण दुकान में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, किंतु वहां आरोपी मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-31-at-20.45.10.mp4

सीसीटीवी फुटेज से कई मामले सामने आए

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से दो संदिग्धों की संलिप्तता सामने आई है. दोनों आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं. पहले ये दुकानों की रेकी करते हैं और ऐसी दुकान चुनते हैं जहां भीड़ कम हो या दुकानदार अकेला हो. इसके बाद ग्राहक बनकर ज्वेलरी देखने का बहाना करते हैं और मौका मिलते ही गहने लेकर फरार हो जाते हैं.

आरोपी की प्रोफाइल और कार्यप्रणाली (Modus Operandi)

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पेशेवर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का सदस्य हो सकता है, जिसका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी की लंबाई लगभग 6 फीट 4.5 इंच है, जिससे उसकी पहचान करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है.

यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करता है और मुख्य रूप से बाइक के जरिए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर वारदात को अंजाम देता है. चोरी करने के बाद ये लोग तुरंत दूसरे राज्य में निकल जाते हैं, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें. यह गिरोह पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और जयपुर (राजस्थान) में सक्रिय बताया जा रहा है.

सीसीटीवी में कैद पूर्व वारदातें :

• 07 मई 2017 – पालक ज्वेलर्स

शुरुआती दर्ज मामलों में से एक, जिससे आरोपी के लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल होने का संकेत मिलता है.

• जून 2024 – एम.एन. ज्वेलर्स, चांदितल्ला (पश्चिम बंगाल)

दुकानदार जाकिर हुसैन की दुकान में चोरी कर आरोपी फरार हुआ; तरीका वर्तमान घटनाओं से मेल खाता है.

• सितंबर 2025 – खिदिरपुर, कोलकाता

आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ, जहां उसने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया.

• नवंबर 2025 – जयपुर (राजस्थान)

चोरी की घटना सामने आई, जिससे गिरोह की अंतरराज्यीय सक्रियता का पता चलता है.

• 11 दिसंबर 2025 – गढ़वा (झारखंड)

ग्राहक बनकर दुकान मालिक को उलझाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

• 18 दिसंबर 2025 – विजय ज्वेलर्स, मुंगेर (बिहार)

बेगापुर रोड स्थित दुकान से चोरी कर आरोपी फरार हुआ; वही पुराना तरीका अपनाया गया.

• 17 जनवरी 2026 – डायमंड ज्वेलर्स, शिबपुर, हावड़ा (पश्चिम बंगाल)

ग्राहक बनकर दुकान में घुसा, दुकानदार को उलझाया और गहने लेकर फरार हो गया.

• 17 जनवरी 2026 – जीटी रोड, शिबपुर (हावड़ा)

करीब ₹16 लाख के गहनों से भरा डिब्बा छीनकर भीड़ में फरार हो गया.

• 18 जनवरी 2026 – डायमंड ज्वेलर्स, शिबपुर, हावड़ा

उसी क्षेत्र में दोबारा गतिविधि, जिससे बार-बार टारगेट करने की प्रवृत्ति सामने आई.

• 21 फरवरी 2026 – डाल्टनगंज (झारखंड)

एक ज्वेलरी दुकान में गया, लेकिन चोरी करने में असफल रहा और आगे बढ़ गया.

• 21 फरवरी 2026 – नरेश बाबू सर्राफ, गढ़वा (झारखंड)

साथी के साथ मिलकर दुकानदार को उलझाया और करीब 150 ग्राम सोने के लॉकेट चोरी कर बाइक से फरार हो गया.

• 21 फरवरी 2026 – गढ़वा (पुरानी बाजार क्षेत्र)

दिनदहाड़े करीब ₹20 लाख की ज्वेलरी चोरी; दो आरोपी ग्राहक बनकर आए और वारदात को अंजाम दिया.

The post जमशेदपुर: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने चोरी; आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य, वर्षो से दे रहा वारदातों को अंजाम, जानें गिरोह का तरीका, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : कल जिले की सभी शराब दुकानें बंद
उदित वाणी, जमशेदपुर : रामनवमी पताका विसर्जन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी 109 लाइसेंसी शराब दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी. जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है.

जिलाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश के अनुपालन में सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्र ने जिले के सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश जारी कर दिया है कि वे निर्धारित दिन दुकानें पूरी तरह बंद रखें.

इसके साथ ही उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, ताकि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

The post East Singhbhum : कल जिले की सभी शराब दुकानें बंद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : गायब गन शॉप मालिक से बढ़ी बेचैनी, महीनों बाद भी लाइसेंसधारकों को नहीं मिल रहे जमा हथियार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में लाइसेंसधारकों द्वारा जमा किए गए हथियार वापस नहीं मिलने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

बताया जाता है कि नवंबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने पर कई लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार बिष्टुपुर थाना के सामने स्थित “एटी दा एंड कंपनी” गन शॉप में जमा कराए थे. चुनाव खत्म होने के बाद जब लोग अपने हथियार लेने पहुंचे, तो दुकान बंद मिली.

दुकान के बाहर लगे नोटिस में दुकानदार के बीमार होने और शहर से बाहर रहने की बात कही गई थी. लेकिन अब चार-पांच महीने बीत जाने के बावजूद न तो दुकानदार का कोई पता चला है और न ही उसका मोबाइल चालू है. इससे हथियार मालिकों में बेचैनी और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है.

शिकायत में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकाला जाए. वहीं चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल बनाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

The post Jamshedpur : गायब गन शॉप मालिक से बढ़ी बेचैनी, महीनों बाद भी लाइसेंसधारकों को नहीं मिल रहे जमा हथियार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : सिदगोड़ा में दुकान से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ सिदगोड़ा थाना 7 मार्च में मामला दर्ज कराया था.

पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई. फुटेज के आधार पर 8 मार्च को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मैदान के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित सांडिल उर्फ टुनु (21 वर्ष) बताया, जो सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास का निवासी है.

आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चोरी की रकम में से 500 रुपये बरामद किए गए. आरोपी ने शेष पैसे खर्च कर देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उसे 9 मार्च को जेल भेज दिया है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : सिदगोड़ा में दुकान से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज appeared first on Udit Vani.

रात के सन्नाटे में गोदाम पर धावा, बिरसानगर में 30 हजार की चोरी से कारोबारियों में दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर तीन नंबर जोन में चोरी की एक घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने कारोबारी रिंकू प्रसाद के गोदाम को निशाना बनाते हुए आटा, दाल, चावल, तेल समेत अन्य किराना सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पीड़ित कारोबारी रिंकू प्रसाद ने बताया कि 25 जनवरी की रात वह अपने गोदाम पर पहुंचे थे. उस समय उन्होंने देखा कि गोदाम का ताला कूचा हुआ है. उन्होंने चाबी लगाकर ताला खोलने का प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं खुला. काफी हिलाने के बाद ताला खुल गया. अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि कुछ सामान बिखरा हुआ था, जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई. हालांकि उस समय उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और ताला बदलकर वह अपनी दुकान चले गए. रिंकू प्रसाद की किराने की दुकान बारीडीह इलाके में स्थित है.

उन्होंने आगे बताया कि 28 जनवरी की सुबह जब वह दोबारा गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम का ताला पूरी तरह टूटा हुआ था. अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा हुआ था. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई. फुटेज में 26 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 14 मिनट पर एक चोर को गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए देखा गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

The post रात के सन्नाटे में गोदाम पर धावा, बिरसानगर में 30 हजार की चोरी से कारोबारियों में दहशत appeared first on Udit Vani.

परसुडीह खासमहाल में कांग्रेस नेता ताहिर मलिक की कपड़ा दुकान में देर रात चोरी, नकदी पर किया हाथ साफ
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहाल इलाके में बीती रात चोरों ने कांग्रेस के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक के कपड़ा दुकान एसके फैशन गारमेंट्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना रात के करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी चुरा ली.

चोरी के दौरान पहचान छिपाने की नीयत से अपराधियों ने बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख ऊपर की ओर मोड़ दिया. हालांकि कैमरे में यह पूरी हरकत कैद हो गई, जिसमें कैमरे के हिलने का दृश्य साफ तौर पर देखा जा सकता है. इससे यह स्पष्ट होता है कि चोर वारदात से पहले निगरानी व्यवस्था को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे.

सुबह जब ताहिर मलिक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर का ताला टूटा हुआ मिला. उन्होंने तत्काल परसुडीह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

दुकानदार के अनुसार, अगर चोर दुकान के भीतर और अंदर तक घुसते तो मुख्य ताला तोड़कर पूरा कपड़ा स्टॉक भी ले जा सकते थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया. प्रारंभिक आकलन में चोरी गई नकदी की राशि लगभग 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है.

इस संबंध में ताहिर मलिक ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.

The post परसुडीह खासमहाल में कांग्रेस नेता ताहिर मलिक की कपड़ा दुकान में देर रात चोरी, नकदी पर किया हाथ साफ appeared first on Udit Vani.

SAATVIK Brings a Global Harvest to the City with Fresh Exotic Fruits and Naturals Ice Cream
UditVani, Jamshedpur: Premium lifestyle grocer SAATVIK has once again raised the bar for fine food retail with the arrival of an extensive selection of fresh exotic fruits and the much-loved Naturals Ice Cream, flown in from Mumbai.

The new stock, curated for discerning customers who value quality, freshness and authenticity, reflects SAATVIK’s growing reputation as a one-stop destination for global flavours.

The exotic fruit range reads like a gourmet catalogue, featuring avocado, nectarine, blueberries, cherries, golden kiwi, red seedless grapes, Rockit apples, Thai ice pineapples, beauty pears, seedless oranges, dragon fruit (red) and more.

Carefully sourced and competitively priced, the assortment caters to health-conscious buyers as well as those seeking premium table fruits for the festive and winter season.

Adding to the indulgence is the arrival of Naturals Ice Cream (original from Bombay), a brand synonymous with real fruit pulp and traditional recipes.

Customers can choose from an impressive lineup of flavours including tender coconut, sitaphal (last lot), mango, strawberry, roasted almond, coffee walnut, rose walnut, guava, raspberry chocolate, choco bite, malai and several others-ach available in 500-gram packs.

Shivam Sharaogi, owner of SAATVIK, said, “At SAATVIK, our aim is to bring the world’s finest produce and most authentic brands closer to our customers. Every fruit and every flavour we offer is handpicked with a promise of freshness, purity and value. We want our patrons to experience global quality without leaving their homes.”

To ensure convenience, SAATVIK is also offering home delivery, reinforcing its customer-first approach and commitment to service excellence.

With its latest offerings, SAATVIK continues to blend health, taste and premium living, strengthening its position as a trusted name for exotic fruits and gourmet delights in the city.

The post SAATVIK Brings a Global Harvest to the City with Fresh Exotic Fruits and Naturals Ice Cream appeared first on Udit Vani.

आकाशवाणी चौक पर धड़ल्ले से चल रही है फुटपाथी दुकानें
उदित वाणी, आदित्यपुर : आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर फुटपाथी दुकानें फ़िर से धड़ल्ले से चलने लगी है. और वहां समानों की खरीददारी भी शुरु हो गई है. उल्लेखनीय है कि महामहिम राष्ट्रपति का दौरा खत्म होने के बाद हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों ने वहां पुनः अपनी दुकानें लगा ली थी. संबंधित दुकानदारों के द्वारा अब अपनी दुकानें भी शुरु कर दी गई है, जहां खरीददार भी आ रहे हैं. हालांकि अब वहां कई नए लोगों के द्वारा अपनी दुकानें शुरु कर दी गई है, जिन्हें बाहरी बताया जा रहा है. और उनके इस कृत्य को अवसर का लाभ उठाना बताया जा रहा है.

The post आकाशवाणी चौक पर धड़ल्ले से चल रही है फुटपाथी दुकानें appeared first on Udit Vani.

Burglary at Ration Shop on Mango’s Dimna Road Sparks Security Fears
UditVani, Jamshedpur: A ration shop located at the Dimna Road entry point under the Mango police station limits was burgled late Thursday night, with thieves decamping with cash and goods worth nearly Rs 30,000.

The incident came to light on Friday morning when the shop owner, Vikas Gupta, arrived to open the shop and found the lock broken and the premises ransacked.

Gupta said he had kept Rs 20,000 in cash at the shop to make payments to a wholesaler, all of which was stolen.

In addition, food grains and other essential items valued at around ₹10,000 were also missing. He added that the burglars appeared to have acted with planning, targeting the cash counter and valuable stock.

On receiving information, Mango police rushed to the spot and launched an investigation. Preliminary steps included collecting fingerprints and questioning nearby residents.

CCTV footage from the surrounding area is also being examined to trace the offenders. Police officials said efforts are underway to identify and arrest those involved at the earliest.

Former BJP leader Vikas Singh visited the shop after being informed of the incident and expressed concern over the rising number of thefts and criminal incidents in the Dimna Road entry area. He said repeated such cases have heightened fear among local traders and residents, and demanded increased night patrolling and stronger security measures.

Police said the probe is ongoing, while the incident has left traders and locals worried about safety in the area.

The post Burglary at Ration Shop on Mango’s Dimna Road Sparks Security Fears appeared first on Udit Vani.

मानगो डिमना रोड पर राशन दुकान में चोरी, ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी-सामान गायब; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड प्रवेश पथ स्थित एक राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दुकान मालिक विकास गुप्ता के अनुसार, चोर नकदी और सामान समेत कुल लगभग 30 हजार रुपये ले गए. शुक्रवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ. दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर प्रवेश करने पर देखा कि सभी सामान बिखरे पड़े हुए थे.

विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने महाजन को भुगतान करने के लिए 20 हजार रुपये दुकान में रखे थे, जो चोरी हो गए. इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये मूल्य के खाद्यान्न व अन्य सामग्री भी गायब है. उनके अनुसार, चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि दुकान में कैश काउंटर और कीमती सामग्री को ही निशाना बनाया गया. घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फिंगरप्रिंट और आसपास के लोगों से पूछताछ की है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

घटना की जानकारी क्षेत्र के पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को भी दी गई. वे मौके पर पहुंचे और दुकानदार का हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि डिमना रोड प्रवेश पथ पर लगातार हो रही चोरी और आपराधिक वारदातें आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही हैं. स्थानीय व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है, जबकि इलाके में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच रोष व चिंता का माहौल है.

The post मानगो डिमना रोड पर राशन दुकान में चोरी, ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी-सामान गायब; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे appeared first on Udit Vani.