SDO Archives - Udit Vani

धालभूम के नए SDO बने अर्नव मिश्रा, उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया.

पद संभालने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित निर्णय लेने की सलाह दी.

उपायुक्त ने विशेष रूप से जनसुविधा से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ रख-रखाव तथा अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया.

नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा आने की उम्मीद की जा रही है. प्रशासनिक हलकों में भी उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक उम्मीदें व्यक्त की जा रही हैं.

The post धालभूम के नए SDO बने अर्नव मिश्रा, उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum: घाटशिला अनुमंडल कार्यालयों का निरीक्षण, रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पर नाराज़गी
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत SDO एवं DCLR कार्यालय का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर उसमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था. उपायुक्त ने SDO कार्यालय में लंबित न्यायिक वादों, पंजी एवं विभिन्न रजिस्टरों की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया.

रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पर नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान DCLR कार्यालय में पंजी एवं कैशबुक के रखरखाव में अनियमितता पाई गई. उपायुक्त ने इस पर अप्रसन्नता जताई और निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों का संधारण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार हो. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की संधारण प्रणाली पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए.

अनुशासन और उपस्थिति पर कड़ा निर्देश

उपायुक्त ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने को अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी तय समय पर कार्यालय पहुंचे और ऑनलाइन उपस्थिति अवश्य दर्ज करें. अनुपालन न करने की स्थिति में अनुपस्थित माना जाएगा.

लंबित संचिकाओं के निष्पादन पर जोर

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लंबित संचिकाओं के निष्पादन में तेजी लाई जाए. उन्होंने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने की हिदायत दी.

भू-अर्जन मामलों की गहन समीक्षा

DCLR कार्यालय की समीक्षा में भू-अर्जन से संबंधित संचिकाओं, मुआवजा भुगतान की प्रगति और लंबित प्रकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभार्थियों को समय पर मुआवजा उपलब्ध हो, इसके लिए शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

नियमित निरीक्षण की चेतावनी

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के निष्पादन में गंभीरता, तत्परता और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही को सशक्त करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

उपस्थित पदाधिकारी

निरीक्षण के समय अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, LRDC नीत निखिल सुरीन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

The post East Singhbhum: घाटशिला अनुमंडल कार्यालयों का निरीक्षण, रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पर नाराज़गी appeared first on Udit Vani.

Adityapur: रामनवमी से पहले प्रशासन का निरीक्षण अभियान तेज, SDO ने किया लाईसेंसी अखाड़ों का विजिट
उदित वाणी, आदित्यपुर: रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं. सरायकेला की प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति ने शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम और गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के लाईसेंसी अखाड़ा स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विभिन्न अखाड़ा समितियों से संवाद किया और उनसे आग्रह किया कि रामनवमी विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाए. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आयोजनों के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन हो.

जय हनुमान अखाड़ा स्थल पर हुई बैठक, जताई गई नाराज़गी

इस कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी ने आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग बाज़ार स्थित जय हनुमान अखाड़ा स्थल का दौरा किया. यहाँ अखाड़ा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने विसर्जन जुलूस को लेकर चर्चा की. बैठक में समिति के सदस्यों ने स्थल पर सफाई और रोशनी की कमी पर नाराज़गी जताई.

प्रशासन देगा सुविधाओं को अंतिम रूप

अखाड़ा प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ निवेदिता नियति ने आदित्यपुर नगर निगम से संपर्क कर जल्द से जल्द सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है.

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?

इस निरीक्षण और बैठक के अवसर पर जय हनुमान अखाड़ा समिति के लाईसेंसी बीरेन्द्र गुप्ता समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे. सभी ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए विश्वास दिलाया कि जुलूस शांतिपूर्ण रहेगा.

The post Adityapur: रामनवमी से पहले प्रशासन का निरीक्षण अभियान तेज, SDO ने किया लाईसेंसी अखाड़ों का विजिट appeared first on Udit Vani.

सिमरिया SDO कार्यालय के कंप्‍यूटर ऑपरेटर आफताब को 10 हजार रुपये घूस लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार‍
उदित वाणी, रांची: एसीबी हजारीबाग की टीम ने सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के कंप्‍यूटर ऑपरेटर आफताब को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार‍ किया. चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ईचाक निवासी अनिल कुमार ने एसीबी को आवेदन देकर कहा था कि सिमरिया थाना अंतर्गत कुल रकबा 88 डिसमिल मधे रकबा 31.5 डिसमिल जमीन की मापी को लेकर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिमरिया के न्यायालय में अपील किया गया है. मामले में दोनो पक्षों का बयान दर्ज हो चुका है और भूमि सुधार उपसमाहर्ता का निर्णय आना बाकी है.

वह अपने वाद से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जब भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिमरिया के स्टोनो आफताब से मिला, तो उनके द्वारा बोला गया कि आपके पक्ष में निर्णय लिखवा देंगे. इसके लिए 60 हजार रुपये देना होगा. अनिल घूस देना नहीं चाहता था और उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए हजारीबाग एसीबी को आवेदन दिया था. सत्यापन के क्रम में एसीबी ने आवेदक के रिश्वत मांगें जाने की बात सत्य पायी और वादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

The post सिमरिया SDO कार्यालय के कंप्‍यूटर ऑपरेटर आफताब को 10 हजार रुपये घूस लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार‍ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: धालभूम SDO ने साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला प्रशासन ने जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है. इस उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने साकची हाई स्कूल में स्थित मैट्रिक परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया.

मुख्य सुविधाओं का किया जायजा

निरीक्षण के दौरान, शताब्दी मजूमदार ने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के तंत्र की स्थिति का भी आकलन किया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों और अन्य अधिकारियों तथा शिक्षकों से परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि झारखंड अधिविद परिषद द्वारा जारी नियमों का पालन कड़ाई से किया जाए.

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों पर प्रतिबंध

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण लेकर नहीं आएगा. इसके साथ ही, उन्होंने परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे पहले और दूसरे पाली में छात्रों की अच्छी तरह से जांच करें, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो.

The post Jamshedpur: धालभूम SDO ने साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सिविल डिफेंस विभाग द्वारा ‘रोल ऑफ यूथ इन डिज़ास्टर’ सेमिनार आयोजित, आपदा प्रबंधन के लिए युवाओं को किया गया तैयार
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड सरकार के सिविल डिफेंस विभाग द्वारा “रोल ऑफ यूथ इन डिज़ास्टर” पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और सिविल डिफेंस के विशेषज्ञों ने भाग लिया और युवाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया.

युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किया गया

इस संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के महत्व से परिचित कराना था. उन्हें बताया गया कि आपातकालीन स्थितियों में उनकी भूमिका कितनी अहम होती है. डीडीसी अनिकेत सचान और धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. डीडीसी अनिकेत सचान ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा के दौरान युवाओं की भूमिका अत्यधिक प्रभावी होती है, क्योंकि उनके पास साहस, ऊर्जा और तकनीकी समझ होती है.

आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों का उपयोग

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को यह बताया गया कि वे किस प्रकार प्रशासन और राहत टीमों की मदद कर सकते हैं. साथ ही, उन्हें आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनसे बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और त्वरित तरीके से किया जा सकता है.

संगोष्ठी का उद्देश्य और भविष्य की दिशा

यह संगोष्ठी एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे युवाओं को आपदा प्रबंधन में उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया. भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को और अधिक प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे किसी भी आपदा के दौरान अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें.

The post Jamshedpur: सिविल डिफेंस विभाग द्वारा ‘रोल ऑफ यूथ इन डिज़ास्टर’ सेमिनार आयोजित, आपदा प्रबंधन के लिए युवाओं को किया गया तैयार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने की परीक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी
उदित वाणी, जमशेदपुर: जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है. इसके लिए लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में धालभूम अनुमंडल की पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने कॉपरेटिव कॉलेज में इंटर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

मुख्य सुविधाओं और निगरानी पर ध्यान

निरीक्षण के दौरान मजूमदार ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा लिया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा में लगे अन्य अधिकारियों और शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही, उन्होंने झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी नियमों के अनुपालन की बात भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन की दिशा में निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं लाएंगे. उन्होंने परीक्षा केंद्रों के शिक्षकों को यह निर्देश दिया कि वे प्रथम और द्वितीय पाली के दौरान छात्रों की अच्छी तरह से जांच करके ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं, ताकि परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त हो सके.

The post Jamshedpur: कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने की परीक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी appeared first on Udit Vani.

संथाल समुदाय ने SDO को सौंपा ज्ञापन, जाहेरथान की विशेष निगरानी की मांग
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत स्थित कुलुडीह गांव के संथाल समुदाय के लोग बुधवार को नायके बाबा लाल बास्के के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने गांव के पवित्र जाहेरथान की विशेष निगरानी करवाने की मांग की.

जाहेरथान की मर्यादा भंग करने का आरोप

नायके लाल बास्के ने बताया कि जाहेरथान में धारा 144 लागू होने के बावजूद, 24 मार्च और 11 अगस्त को मदन बास्के एवं सिदो टुडू के नेतृत्व में कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां घुसकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने 13 अगस्त को गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

फिर से अशांति की आशंका

16 फरवरी को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांव में एक बैठक की गई, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया. उन्हें आशंका है कि उनके जाहेरथान की मर्यादा फिर से भंग हो सकती है.

एसडीओ से विशेष निगरानी की अपील

ग्रामीणों ने 1 मार्च से 15 मार्च तक जाहेरथान की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि किसी भी तरह के टकराव को रोका जा सके.

ज्ञापन सौंपने वालों में धुनू हेंब्रम, भगत मार्डी, मेघराय हेंब्रम, ठोक सुराई मार्डी, अंपा हेंब्रम, मालती हेंब्रम और विद्युत वरण बास्के सहित दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे.

The post संथाल समुदाय ने SDO को सौंपा ज्ञापन, जाहेरथान की विशेष निगरानी की मांग appeared first on Udit Vani.

Hazaribagh: पत्नी को जला कर मारने के आरोपी SDO अशोक कुमार धराए, पुलिस ने एक माह बाद की गिरफ्तारी
उदित वाणी, हजारीबाग: हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ, अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चलने के बाद गिरफ्तार किया गया. पिछले एक माह से फरार आरोपी एसडीओ की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया था. गिरफ्तारी के बाद, पुलिस आरोपी को हजारीबाग सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी.

गिरफ्तारी का तरीका

हजारीबाग के लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस ने अशोक कुमार के परिवारवालों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उन्हें सूचना मिली कि आरोपी एसडीओ रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार होटल बदल रहे थे. रविवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने सदर एसडीओ को सड़क पर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल से दूरी और लोकेशन की परेशानी

थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीओ गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले एक महीने से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सके. इस कारण पुलिस के लिए उनकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया था. वहीं, उनके दोस्त और परिजन जगन्नाथपुर क्षेत्र में उनकी मदद कर रहे थे.

हत्या के आरोप का विवरण

26 दिसंबर 2024 को सुबह, एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उनकी पत्नी, अनिता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. इलाज के बाद, उन्हें हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल और फिर बोकारो भेजा गया. हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रांची रेफर किया गया, जहां 28 दिसंबर को देवकमल अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.

जांच और आगे की प्रक्रिया

इस मामले में मृतका के भाई, राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंहना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जो अब इस हत्याकांड की जांच कर रही है.

The post Hazaribagh: पत्नी को जला कर मारने के आरोपी SDO अशोक कुमार धराए, पुलिस ने एक माह बाद की गिरफ्तारी appeared first on Udit Vani.

Dhanbad: मुख्यमंत्री ने मधुबन थाना क्षेत्र में हुई झड़प में घायल हुए अनुमंडल पदाधिकारी का पूछा हाल, इलाज का दिया आश्वासन
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से सिंह के पिता, अशोक सिंह, से बात की और उनके इलाज की स्थिति पर पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

राज्य सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में राज्य सरकार परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सिंह के इलाज के लिए आवश्यक किसी भी सहयोग की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी. अगर आवश्यकता पड़े तो उन्हें एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भी भेजने का प्रावधान है. इसके अलावा, सरकार अस्पताल के प्रबंधन से भी संपर्क करेगी.

सुरक्षा का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है. कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसक झड़प की जांच के आदेश भी दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे.

The post Dhanbad: मुख्यमंत्री ने मधुबन थाना क्षेत्र में हुई झड़प में घायल हुए अनुमंडल पदाधिकारी का पूछा हाल, इलाज का दिया आश्वासन appeared first on Udit Vani.