SDO Abhinav Prakash Archives - Udit Vani

Adityapur : अवैध स्क्रैप टालों पर रेड, फारुख और राजन के ठिकानों से प्रतिबंधित सामग्री जब्त
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने आदित्यपुर थाना से बिल्कुल सटे दिंदली बाजार और टाटा-कांड्रा सर्विस रोड में संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप टालों पर औचक छापेमारी की.

फारुख और राजन के स्क्रैप टालों पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, दिंदली बाजार में फारुख नामक व्यक्ति द्वारा, जबकि टाटा-कांड्रा सर्विस रोड क्षेत्र में राजन नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से स्क्रैप टाल का संचालन किया जा रहा था. प्रशासन को इस अवैध धंधे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

गोपनीय तरीके से बनी योजना, प्रतिबंधित सामग्री जब्त

शिकायत और सूचना मिलते ही एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बेहद गोपनीय तरीके से इस कार्रवाई की पूरी योजना बनाई और छापेमारी अभियान को अंजाम दिया. इस सफल कार्रवाई के दौरान दोनों ही स्थानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधिक स्क्रैप सामग्री जब्त की गई है. इसके साथ ही प्रशासन ने संबंधित संचालकों से स्क्रैप से जुड़े आवश्यक कानूनी दस्तावेज भी तलब किए हैं.

दस्तावेजों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई

प्रशासन अब जब्त किए गए स्क्रैप की बारीकी से जांच कर यह पता लगाने में जुटा है कि यह सामग्री कहां से लाई गई थी और क्या यह कारोबार वैध अनुमति के तहत चल रहा था या नहीं. अधिकारियों के अनुसार, सभी दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

एसडीओ की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध स्क्रैप कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाया जाएगा.

The post Adityapur : अवैध स्क्रैप टालों पर रेड, फारुख और राजन के ठिकानों से प्रतिबंधित सामग्री जब्त appeared first on Udit Vani.

सरायकेला में 22 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज: स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए प्रशासन सख्त
उदित वानी सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार से ‘विशेष सघन सफाई अभियान’ का शुभारंभ हुआ। वार्ड संख्या-1 स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम रोड से शुरू हुए इस अभियान का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.

हर वार्ड में 2 दिन तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

यह अभियान नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर शुरू किया गया है. 22 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम 12 मई 2026 से 6 जून 2026 तक संचालित होगा. इसके तहत प्रत्येक वार्ड में दो-दो दिनों तक नालियों की सफाई, कचरा निष्पादन, सड़कों के किनारे से मिट्टी हटाने और झाड़ियों की कटाई का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

लापरवाही बरतने वालों पर लगेगा जुर्माना: SDO

शुभारंभ के अवसर पर SDO अभिनव प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़कों पर कचरा फेंकने और दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं रखने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा.

जनभागीदारी से बनेगा ‘स्वच्छ सरायकेला — सुंदर सरायकेला’

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान बोर्ड सरायकेला को एक आदर्श शहर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने इसे एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने सफाई कर्मियों के सहयोग और सम्मान की भी अपील की.

इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

अभियान के दौरान वार्ड पार्षद उत्तम महंती, सुषमा तियु, गौतम नायक, विक्रम मोदक, शांति गोड़सेरा, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, एमएसडब्ल्यू कर्मी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित थे. सभी ने मिलकर “स्वच्छ सरायकेला — सुंदर सरायकेला” का संकल्प लिया.

The post सरायकेला में 22 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज: स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए प्रशासन सख्त appeared first on Udit Vani.

ADITYAPUR: LPG गैस के वितरण में मनमानी का मामला – SDO ने केसरी गैस सर्विस का किया औचक निरीक्षण
आदित्यपुर: रसोई गैस की बुकिंग और वितरण में की जा रही मनमानी और इसकी वजह से आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी की खबरें सामने आने के बाद प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई है. आरोप केसरी गैस सर्विस के संचालक और उनके स्टॉफ पर लग रहे थे. इस क्रम में सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश आदित्यपुर पहुंचे.

अनुमंडल पदाधिकारी ने केसरी गैस सर्विस के मुख्य गोदाम और दफ्तर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मंगलवार को बांटे गए रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण रसीद प्रस्तुत नहीं दिखाने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी के प्रोपराइटर अश्विनी कुमार केसरी और उनके स्टॉफ की जमकर फटकार लगाई.

दो-तीन दिन में वितरण रसीद न दिखाने पर होगी कार्रवाई:

एसडीओ ने दो से तीन दिनों के भीतर वितरण रसीद प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा ऐसा नहीं करने पर एजेंसी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात भी कही. इसमें एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने और आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी शामिल है. उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान एजेंसी के मौजूदा स्टॉक, सप्लाई चेन तथा वितरण बही की जांच भी की गई. इस दौरान बांटे गए गैस सिलेंडर्श का आधिकारिक वितरण स्लिप गायब मिला, जो कि वित्तीय और प्रशासनिक हेराफेरी की ओर इशारा करता है.

डीएससी नंबर मिलने के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा था रसोई गैस सिलेंडर

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केसरी गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर काफी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी, जो कि ऑनलाइन बुकिंग कराने और मोबाइल फोन पर डीएसी नंबर प्राप्त होने के बाद रसोई गैस लेने के लिए वहां पहुंचे थे. वहां पहुंचे उपभोक्ताओं को रसोई गैस देने के बजाय एजेंसी के द्वारा टाल_मटोल किया जा रहा था. स्थानीय लोग उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे हैं.

The post ADITYAPUR: LPG गैस के वितरण में मनमानी का मामला – SDO ने केसरी गैस सर्विस का किया औचक निरीक्षण appeared first on Udit Vani.