Ranchi Police. Archives - Udit Vani

RANCHI : चार दिन से लापता 18 महीने की बच्ची की बरामदगी के लिए रांची में सड़क पर उतरे लोग, एनएच किया जाम
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची से लापता 18 महीने की बच्ची अदिति पांडेय की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने कोकर चौक पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई.

कोकर चौक पर जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने की कोशिश शुरू की.

बता दें कि अदिति पांडेय 9 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और बच्ची का सुराग देने वाले के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की.

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि बच्ची पास के बड़े नाले में गिर गई होगी. इसी आधार पर एनडीआरएफ, नगर निगम और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कोकर खोरहाटोली से लेकर नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी तक सघन तलाशी अभियान चलाया. कीचड़, गंदगी और तेज बहाव के बीच घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

मंगलवार को गाड़ीगांव इलाके के नाले के पास मांस का एक टुकड़ा और हड्डी मिलने के बाद आशंका जताई गई थी कि यह अदिति का हो सकता है. हालांकि, परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाया. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने हड्डी को किसी जानवर की बताया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को नाले में बहने की थ्योरी की तरफ मोड़ रही है, जबकि अब तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.

फिलहाल, पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं.

(आईएएनएस)

The post RANCHI : चार दिन से लापता 18 महीने की बच्ची की बरामदगी के लिए रांची में सड़क पर उतरे लोग, एनएच किया जाम appeared first on Udit Vani.

झारखंड पुलिस ने रांची में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की, छह गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : रांची पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला-बाचा कब्रिस्तान इलाके में सक्रिय नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने इस अपराध में शामिल एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस अभियान के दौरान नशीले पदार्थ और 88 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की गई.

हिंदपीढ़ी इलाके में स्थानीय एजेंटों के माध्यम से प्रतिबंधित दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी की सूचना मिलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) निखिल राय के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया.

इस दल में हिंदपीढ़ी, कोतवाली, दैनिक बाजार, लोअर बाजार, और महिला पुलिस स्टेशन के अधिकारी शामिल थे.

जब पुलिस दल बाचा कब्रिस्तान इलाके में पहुंचा, तो संदिग्धों ने संकरी गलियों से भागने की कोशिश की. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर पांच युवकों का पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान साहिल उर्फ ​​चरखा, मोहम्मद एजाज उर्फ ​​बाबू, अवधेश यादव, अनिल कुमार महतो, और सरवर अंसारी के रूप में हुई. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शुगर, गांजा, और मोबाइल फोन बरामद किए.

लगातार पूछताछ और उनके खुलासों के आधार पर, पुलिस ने नदी ग्राउंड के पास स्थित शहनाज खातून के घर पर छापा मारा.

तलाशी के दौरान, उनके घर से 8,74,200 रुपए नकद बरामद हुए. इसके अलावा, मादक इंजेक्शन के दो कार्टन, प्रतिबंधित गोलियों की चार स्ट्रिप्स, गांजा, और नशीली दवाओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन जब्त की गई.

शहनाज खातून को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल मिलाकर 8,81,242 रुपए नकद, 6.8 ग्राम से अधिक भूरी चीनी, लगभग 310 ग्राम गांजा और अन्य मादक पदार्थों की भारी मात्रा जब्त की.

गिरफ्तार आरोपी रांची के विभिन्न इलाकों, जिनमें हिंदपीढ़ी, करबला चौक, कादरू, और न्यू मधुकाम शामिल हैं, के रहने वाले हैं.

पुलिस अब व्यापक नेटवर्क की जांच कर रही है और ड्रग सिंडिकेट के अन्य कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

सभी छह आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

(आईएएनएस)

The post झारखंड पुलिस ने रांची में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की, छह गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूटी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; 4 हिरासत में
उदित वाणी, रांची: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में बीती रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी और मंदिर की दान पेटी से नकदी लूट ली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है।

CCTV फुटेज में कैद हुआ अपराधी

पुलिस की जांच में सबसे अहम सुराग मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से मिला है। फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीरें सामने आई हैं, जो वारदात के समय मंदिर परिसर में देखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में दिख रहा व्यक्ति ही इस पूरी घटना का मुख्य सूत्रधार हो सकता है। तकनीकी सेल की टीम फुटेज को और स्पष्ट कर अपराधी की पहचान करने में जुटी है।

निर्माण कार्य की सीढ़ी का सहारा लेकर घुसा बदमाश

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर अंदर से पूरी तरह बंद था। मंदिर के पिछले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से वहां *सीढ़ियां* लगी हुई थीं। आशंका है कि अपराधी इन्हीं सीढ़ियों के सहारे दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और पहले से तैनात गार्ड पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपराधी ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर लूटपाट की।

एसएसपी पहुंचे मौके पर, 4 संदिग्ध हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

पुलिस की अलग-अलग टीमें फिलहाल शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।

अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में इस वारदात को एक ही व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस के पास अहम सुराग हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी के काफी करीब पहुंचा जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस हत्याकांड और लूट का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

The post RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूटी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; 4 हिरासत में appeared first on Udit Vani.

Ranchi Police: रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार
उदित वाणी,जमशेदपुर :  राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सत्यम पाठक ने खुलासा किया था कि वारदात में इस्तेमाल हथियार उसने कांके डैम के पास छिपा रखे हैं। बुधवार सुबह पंडरा ओपी पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची, तो उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई है।

दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों से जुड़ा आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सत्यम पाठक हाल के दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है—

भार्गव सिंह हत्याकांड: मंगलवार को पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यम को शूटर के रूप में चिन्हित किया गया। इस मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है।

वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड: जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सत्यम जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास भाजपा नेता और पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर हुए हमले में शामिल था। गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश सिंह की बाद में दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी इस पूरे मामले में पुलिस अब मास्टरमाइंड विजय टेटे और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

The post Ranchi Police: रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR:अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मुंबई से मुख्य एजेंट गिरफ्तार, झारखंड के युवाओं को बनाया शिकार
उदित वाणी, जमशेदपुर : विदेश में डेटा एंट्री ऑपरेटर की आकर्षक नौकरी का सपना दिखाकर झारखंड के युवाओं को साइबर ठगी के दलदल में धकेलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क के मुख्य एजेंट दाउद अहमद को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी के अधीन रांची साइबर अपराध थाना की टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से डोंगरी इलाके में छापेमारी कर उसे दबोचा।

पटना निवासी दाउद अहमद लंबे समय से विदेशी आकाओं के साथ मिलकर भारत में युवाओं को फंसाने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासपोर्ट और अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जिससे गिरोह के बड़े नेटवर्क का संकेत मिला है।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का जमशेदपुर से गहरा कनेक्शन है। मानगो के आजादनगर निवासी एजेंट सरताज आलम ने तीन बेरोजगार युवकों को नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। इन युवकों को थाईलैंड के बैंकॉक के रास्ते म्यांमार स्थित कुख्यात केके पार्क साइबर स्कैम कंपाउंड में भेजा गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन साइबर ठगी कराई जाती थी।

पुलिस पहले ही सरताज आलम को 18 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब विदेश में फंसे झारखंड के 15 युवकों को मुक्त कराया गया, जिनमें तीन जमशेदपुर के थे।

पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अब वित्तीय लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

The post JAMSHEDPUR:अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मुंबई से मुख्य एजेंट गिरफ्तार, झारखंड के युवाओं को बनाया शिकार appeared first on Udit Vani.