Railway Safety Archives - Udit Vani

Railway : बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती, चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों से की जिम्मेदारी निभाने की अपील
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल ने ट्रेन यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यात्रियों से जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील की है. मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन में लगे अलार्म चेन का उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों—जैसे किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने, आग लगने या अन्य गंभीर सुरक्षा खतरे—में ही किया जाना चाहिए.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना ठोस कारण के चेन पुलिंग करने से ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है, अन्य यात्रियों को असुविधा होती है और पूरे रेलवे संचालन पर नकारात्मक असर पड़ता है. इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है.

मंडल ने जानकारी दी कि भारतीय रेल अधिनियम, 1989 की धारा 141 के तहत बिना कारण चेन खींचना संज्ञेय अपराध है. इसके लिए दोषी पाए जाने पर एक वर्ष तक की सजा, 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है.

आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से मार्च 2026 के बीच चक्रधरपुर मंडल में चेन पुलिंग के दुरुपयोग के 267 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि रेलवे प्रशासन इस मुद्दे को लेकर कितना गंभीर है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई कर रहा है.

रेलवे ने सभी यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यात्रा के दौरान संयम और जागरूकता बनाए रखें. अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें, ताकि सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, समय पर और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके.

The post Railway : बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती, चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों से की जिम्मेदारी निभाने की अपील appeared first on Udit Vani.

Railway Accident : पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
उदित वाणी, पुणे : पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी.

शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है. वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.

डीसीएम हेमंत बेहेरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है.

(आईएएनएस)

The post Railway Accident : पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Udit Vani.