Railway Maintenance Block Archives - Udit Vani

Railway : आद्रा मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक, 8 मेमू ट्रेनें रद्द – यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को लेकर रेल प्रशासन ने 4 से 10 मई तक रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इस अवधि में रेल लाइन के रख-रखाव और तकनीकी सुधार का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 8 मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. इसमें आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68061/68062) 4 और 7 मई को नहीं चलेगी. वहीं आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू (68090/68089) 5, 8 और 10 मई को रद्द रहेगी. भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू (68079/68080) भी 5, 8 और 10 मई को रद्द कर दी गई है. इसके अलावा आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078) का परिचालन 10 मई को पूरी तरह बंद रहेगा.

इसके साथ ही आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056) 9 मई को अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी. यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होकर वापस लौट जाएगी, जिससे टाटानगर तक सफर करने वाले यात्रियों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

हालांकि, यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने एक सकारात्मक कदम भी उठाया है. गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 13 अतिरिक्त ट्रिप तक बढ़ा दिया गया है. ट्रेन संख्या 08611 (संतरागाछी-अजमेर) अब 29 जून तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 08612 (अजमेर-संतरागाछी) 2 जुलाई तक संचालित रहेगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

The post Railway : आद्रा मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक, 8 मेमू ट्रेनें रद्द – यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 महीने का ‘मेंटेनेंस ब्लॉक, हर हफ्ते रुकेगी रफ्तार, कई ट्रेनों पर असर
उदित वाणी चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कांसबहाल और धारूआडीही स्टेशनों के बीच बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के लिए मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह ब्लॉक 3 जुलाई से 17 नवंबर तक हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को करीब साढ़े पांच घंटे के लिए लिया जाएगा। रेलवे द्वारा अप और डाउन दोनों लाइनों पर मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मजबूती, सुरक्षित परिचालन और ट्रेनों की गति में सुधार के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस जरूरी है। तय शेड्यूल के अनुसार डाउन लाइन पर हर शुक्रवार और अप लाइन पर हर मंगलवार को ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इसका सीधा असर टाटानगर और चक्रधरपुर होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखने को मिलेगा।

इस अवधि में हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17005/17006) को अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288) के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मंगलवार को राउरकेला तक ही सीमित रहेगी, जबकि दुर्ग तक का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह दुर्ग-आरा एक्सप्रेस शुक्रवार को राउरकेला से ही चलेगी और दुर्ग से राउरकेला के बीच सेवा बाधित रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की है। साउथ बिहार एक्सप्रेस को कांड्रा, सिनी और चक्रधरपुर मार्ग से डायवर्ट कर चलाया जाएगा, जिससे सिनी से टाटानगर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

ब्लॉक कैलेंडर: एक नजर में

डाउन लाइन (शुक्रवार): जुलाई (3, 10, 17, 24, 31), अगस्त (7, 14, 21, 28), सितंबर (4, 11, 18, 25), अक्टूबर (2, 9, 16, 23, 30), नवंबर (6, 13)।

अप लाइन (मंगलवार): जुलाई (7, 14, 21, 28), अगस्त (4, 11, 18, 25), सितंबर (1, 8, 15, 22, 29), अक्टूबर (6, 13, 20, 27), नवंबर (3, 10, 17)।

रेलवे की अपील: यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया जरूरी कदम है।

The post Jharkhand Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में 5 महीने का ‘मेंटेनेंस ब्लॉक, हर हफ्ते रुकेगी रफ्तार, कई ट्रेनों पर असर appeared first on Udit Vani.