railway civil defense Archives - Udit Vani

Jamshedpur: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह पर टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलटों को सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाते हुए व्यापक अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों से आए लोको पायलटों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित, सजग और समर्पित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए उपस्थित लोको पायलटों को शपथ दिलाई। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि यदि फायर संयंत्र का प्लंजर दबाने के बाद पाउडर बाहर नहीं निकलता है, तो उसे लिटाकर उपयोग करना चाहिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संयंत्र की कैप को कठोर सतह की ओर रखें, क्योंकि किसी भी समय ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यम से आग बुझाने के विभिन्न तरीकों, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, और आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बरतने की विधियों को विस्तार से समझाया गया। डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने ड्राई केमिकल पाउडर और कार्बन डाइऑक्साइड आधारित अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का मॉक ड्रिल कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन) तकनीक, वायु मार्ग में विदेशी वस्तु के अवरोध (एफबीएओ) से निपटने की प्राथमिक चिकित्सा पद्धति भी सिखाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी, बोकारो और राउरकेला मंडलों से आए कुल 240 लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने रेल कर्मचारियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

The post Jamshedpur: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह पर टाटानगर में लोको पायलटों को दिया गया आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण appeared first on Udit Vani.

टाटानगर स्टेशन पर ZRUCC सदस्य का भव्य स्वागत, सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस समय सकारात्मक माहौल देखने को मिला जब दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी का आगमन हुआ. हावड़ा–रांची इंटरसिटी से यात्रा कर टाटानगर पहुंचे जोशी का रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस दौरान हुई औपचारिक मुलाकात में अरुण जोशी ने टाटानगर सिविल डिफेंस टीम द्वारा रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोको पायलट, स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण देना अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल रेलवे संपत्ति बल्कि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है.

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्टेशन परिसर में कार्यरत वेंडर, कुली और ठेका मजदूरों को भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके. इससे यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत होगा.

मुलाकात के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम ने रेलवे में सुरक्षा जागरूकता के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया.

The post टाटानगर स्टेशन पर ZRUCC सदस्य का भव्य स्वागत, सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना appeared first on Udit Vani.

Tatanagar Railway Civil Defence Training : सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण, 95 सहायक लोको पायलट हुए प्रशिक्षित
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत इमरजेंसी रेस्क्यू और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसके बाद पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि किसी भी दुर्घटना के समय घटनास्थल पर संसाधनों की भारी कमी होती है. ऐसे में प्रथम रिस्पांडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने कहा कि विशेष तकनीकों का प्रयोग कर घायल को प्राथमिक चिकित्सा देना और सुरक्षित रूप से एंबुलेंस तक पहुंचाना ही इमरजेंसी रेस्क्यू का मुख्य उद्देश्य है. यह कार्य ‘गोल्डन आवर’ के भीतर किया जाए तो अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकते हैं.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि दुर्घटना स्थल पर अक्सर बेहोश, अंग-भंग, हड्डी टूटने (बोन फ्रैक्चर), अत्यधिक रक्तस्राव और दर्द से चिल्लाते घायल पाए जाते हैं. ऐसी स्थिति में ट्रायेज प्रणाली अपनाते हुए सर्वप्रथम बेहोश और अधिक रक्तस्राव वाले घायलों को प्राथमिकता देना आवश्यक है. उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजना जीवन रक्षक साबित होता है.

घायलों को सुरक्षित ढंग से ट्रांसपोर्ट करने की विभिन्न तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डिमॉन्स्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा हेमलिच मेन्यूवर की विधि का मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने स्वयं अभ्यास कर तकनीकों को सीखा.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड भुवनेश्वर और कोलकाता द्वारा नव चयनित तथा संबलपुर और खड़गपुर डिवीजन से कुल 95 सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे. प्रशिक्षण का उद्देश्य रेलवे कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना था, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जानमाल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके.

The post Tatanagar Railway Civil Defence Training : सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण, 95 सहायक लोको पायलट हुए प्रशिक्षित appeared first on Udit Vani.

सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को आपदा कार्य प्रशिक्षण
उदित वाणी, गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर, क्रू कंट्रोलर, टीसी, टीएनसी तथा टॉवर वैगन चालक को आपदा कार्य प्रशिक्षण प्रदान किया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उप प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने उद्घाटन सत्र में चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी तथा संस्थान के प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिवीजन द्वारा सुरक्षा-सुरक्षा कार्यों के लिए विभिन्न आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. कुशल प्रशिक्षण से ही ये कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आग क्या है, आग लगने के सहायक तत्व, बुझाने की विधियां, फायर संयंत्र के प्रयोग में सावधानियां तथा रखरखाव पर विस्तृत जानकारी दी. दोपहर के सत्र में डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने मॉक ड्रिल कराकर फायर संयंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया.

कार्यक्रम में संस्थान के उप प्राचार्य एच.के. तथा चीफ अनुदेशक संतोष कुमार के अलावा विशाखापट्नम, संबलपुर, बिलासपुर, राउरकेला एवं रांची के स्टेशन मैनेजर, गार्ड, टीसी सहित कुल 80 प्रशिक्षु रेलकर्मी उपस्थित रहे.

मालूम हो कि चक्रधरपुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी द्वारा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस को सुरक्षित ट्रेन परिचालन, सुरक्षा उपायों का समन्वय तथा दुर्घटना की स्थिति में कुशल आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सिविल डिफेंस टीम ऐसे प्रशिक्षणों से आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाएगी.

The post सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं को आपदा कार्य प्रशिक्षण appeared first on Udit Vani.

टाटानगर में अग्नि सुरक्षा का पाठ: सहायक लोको पायलटों ने सीखी आपदा में त्वरित कार्रवाई और जीवनरक्षा कौशल
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा नव नियुक्त सहायक लोको पायलटों एवं रिफ्रेशर कोर्स कर रहे लोको पायलटों के लिए विशेष अग्नि-सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुआ, जहाँ सुरक्षा मानकों, आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने ट्रेन के इंजन और कोच में आग लगने के संभावित कारणों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यात्रियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ -जैसे गैस सिलेंडर, केरोसिन, पेट्रोल या पटाखे—ले जाना गंभीर जोखिम पैदा करता है. इसके अलावा बीड़ी-सिगरेट या माचिस की जली तीलियों को लापरवाही से फेंकना, पैंट्री कार में गैस रिसाव, तथा विद्युत उपकरणों का अपर्याप्त रखरखाव भी आग की प्रमुख वजहें हैं. खुले या अस्थायी कनेक्शन, ढीले तार और ट्रेक्शन यूनिट या लोकोमोटिव में तकनीकी दोष स्थिति को और अधिक खतरनाक बना सकते हैं.

इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इंजन में आग लगने के मुख्य कारणों में उपकरणों का सही मेंटेनेंस न होना, सेफ्टी डिवाइस की कमी और इलेक्ट्रिक केबलिंग का अव्यवस्थित होना शामिल है, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका बढ़ जाती है. उन्होंने आपात स्थिति में लोको पायलट की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेन को उचित स्थान पर रोकना, फ्लैशर लाइट जलाना, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना और स्टेशन मास्टर को तुरंत सूचना देना अनिवार्य है. जिस कोच में आग लगी हो, उसे दोनों ओर से कम से कम 45 मीटर की दूरी पर अलग करना तथा गाड़ी को रोल होने से बचाने के लिए प्रोटेक्शन करना आवश्यक कदम हैं. उपलब्ध संसाधनों -पानी, मिट्टी, रेत -का उपयोग कर आग पर काबू पाने के उपाय भी बताए गए.

सत्र में ट्रेन में उपलब्ध अग्निशामक संयंत्रों की जानकारी दी गई. बताया गया कि प्रत्येक इंजन में चार, ब्रेक वैन में दो, हर एसी कोच में दो-दो, तथा पैंट्री और जनरेटर कार में चार-चार फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध रहते हैं, जिनका सही उपयोग छोटी आग को नियंत्रित करने में कारगर होता है.

द्वितीय चरण में डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयंत्र के प्रयोग और सावधानियों के साथ सीपीआर का अभ्यास कराया, जबकि अनामिका मंडल ने प्राथमिक चिकित्सा एवं बैंडेज तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड के रांची, कोलकाता और मालदा से आए कुल 430 प्रशिक्षणार्थी लोको पायलट उपस्थित रहे. अंत में प्रतिभागियों ने सिविल डिफेंस की उन्नत प्रशिक्षण पद्धति की सराहना की.

The post टाटानगर में अग्नि सुरक्षा का पाठ: सहायक लोको पायलटों ने सीखी आपदा में त्वरित कार्रवाई और जीवनरक्षा कौशल appeared first on Udit Vani.

ड्रिंक एंड ड्राइव का खौफनाक सच : टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस का नुक्कड़ नाटक, ड्रिंक एंड ड्राइव के दुष्परिणामों से किया जागरूक
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” थीम पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के समक्ष एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले लापरवाह चालकों की दर्दनाक मौत और सड़क दुर्घटनाओं की भयावह तस्वीर को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया.

नुक्कड़ नाटक में ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण हुई कार दुर्घटना का मार्मिक दृश्य दिखाया गया, जिसमें पाँच दोस्तों की मौके पर ही मौत हो जाती है. इस जीवंत और दर्दनाक प्रस्तुति को देखकर स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा. आरपीएफ द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि यह एक नुक्कड़ नाटक है, लोग शांत हुए और पूरे कार्यक्रम को गंभीरता से देखने लगे.

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवा वर्ग अक्सर उत्साह और जश्न के दौरान अत्यधिक शराब का सेवन कर वाहन चलाता है, जिससे न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना होती है, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. दुर्घटना की सजीव प्रस्तुति के लिए कार के भीतर पुतलों को रखा गया था, जिन्हें दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल और क्षत-विक्षत अवस्था में दिखाया गया, जिससे दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ा.

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एस. घोष एवं के. मिश्रा उपस्थित रहे. स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और लोगों को कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव की स्थिति में दुर्घटना होने पर वाहन एवं व्यक्ति का इंश्योरेंस क्लेम भी मान्य नहीं होता. उन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने और मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर जोर दिया. साथ ही ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने एवं दंड का प्रावधान होने की जानकारी दी.

नुक्कड़ नाटक में अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, शंकर कुमार प्रसाद, रितेश कुमार गुहा, अमित कुमार, गीता कुमारी, वीरेंद्र मंडल, संजय कुमार महतो, तेजीता, कंचन कुमारी, सत्य प्रकाश, सरस्वती मुर्मू एवं पार्वती मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के दौरान टैक्सी-मैक्सी चालक दल, राहगीर एवं बड़ी संख्या में रेल यात्री उपस्थित रहे.

The post ड्रिंक एंड ड्राइव का खौफनाक सच : टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस का नुक्कड़ नाटक, ड्रिंक एंड ड्राइव के दुष्परिणामों से किया जागरूक appeared first on Udit Vani.

SE RAILWAY: रेलवे का नागरिक सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत, प्रशिक्षण के लिए टीम विशाखापट्टनम रवाना
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के नागरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के चयनित 16 सदस्य शनिवार को बाहरी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम रवाना हुए. सभी सदस्य रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में कैम्प में भाग लेंगे.

इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आउटडोर प्रशिक्षण कैम्प नागरिक सुरक्षा कर्मियों के बीच टीम भावना को और सुदृढ़ करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवों एवं तकनीकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है. यह प्रशिक्षण कैम्प एक दिसंबर से सात दिसंबर तक ईस्ट कोस्ट रेलवे के विशाखापट्टनम डिवीजन में चलेगा.

उन्होंने बताया कि सात दिवसीय इस विशेष कैम्प में प्रतिभागियों को अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों, प्रयोगशाला आधारित अभ्यास, प्रतियोगिता, मैदानी गतिविधि तथा एक दिवसीय अध्ययन दौरे से गुजरना होगा. छह दिसंबर को कैम्प स्थल पर सिविल डिफेंस राइजिंग डे यानी उगता दिवस भी मनाया जाएगा, जिसमें सभी डिवीज़नों के प्रतिभागी शामिल रहेंगे.

दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों—रांची, आद्रा, बोकारो, संतरागाछी, हावड़ा, खड़गपुर तथा विशाखापट्टनम—से कुल 130 सिविल डिफेंस जवान इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं. कैम्प के प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

सदस्यों के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था भी की है. खड़गपुर से एक अतिरिक्त कोच लगाई गई है, जो ट्रेन संख्या 012663 हावड़ा–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस में अटैच होकर विशाखापट्टनम तक जाएगी. इसी कोच में टाटानगर के जवानों के साथ अन्य मंडलों के प्रतिभागी भी यात्रा करेंगे.

टाटानगर से रवाना हो रहे सभी 16 सदस्यों को रेलवे अधिकारियों एवं सिविल डिफेंस इकाई के वरिष्ठ सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया. अधिकारी वर्ग को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण के बाद जवान और अधिक सक्षम, आत्मविश्वासी व तकनीकी रूप से दक्ष बनकर लौटेंगे तथा रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

The post SE RAILWAY: रेलवे का नागरिक सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत, प्रशिक्षण के लिए टीम विशाखापट्टनम रवाना appeared first on Udit Vani.

Tatanagar Railway Civil Defence द्वारा लोको पायलटों को CPR, फर्स्ट एड व मॉक ड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर स्थित इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर, एफबीएओ यानी बाहरी वस्तु से वायु मार्ग अवरोध की स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा फायर फाइटिंग की विधि पर विस्तृत प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस प्रशिक्षण में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के लगभग 300 लोको पायलट शामिल हुए.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना के दौरान अंग कटे हुए, बेहोश यात्री या पेसमेकर लगे व्यक्ति को सीपीआर नहीं देना चाहिए. उन्होंने सीपीआर देने से पहले की प्राथमिक जांच विधि, सांस व हृदय की धड़कन बंद होने की स्थिति में तुरंत ‘सी-चेक, कॉल और केयर’ के सिद्धांत पर कार्य करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर अचानक हृदय गति रुकने, बिजली के करंट, दिल का दौरा या सांस रुकने जैसी स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ के भीतर सीपीआर दिया जाना जीवन रक्षक साबित हो सकता है. एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सीपीआर देने की अलग पद्धति भी प्रशिक्षित की गई.

वायु मार्ग में विदेशी वस्तु फंसने की स्थिति में हेइमलिच मैनूवर तकनीक का लाइव मॉक ड्रिल कर प्रदर्शन किया गया. साथ ही घायलों को सुरक्षित तरीके से प्राथमिक उपचार देने की विधि समझाई गई.

कार्यक्रम के दूसरे चरण में लोको ट्रेनिंग सेंटर परिसर में सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने फायर संयंत्र के उपयोग की विधि, एहतियात और एलपीजी गैस लीक से लगी आग को बुझाने की प्रक्रिया का मॉक ड्रिल द्वारा प्रदर्शन किया. नव प्रशिक्षित महिला डेमोंस्ट्रेटर तेजिता कुमारी ने घायल अंग पर संक्रमण रोकने हेतु सही तरीके से बैंडेज करने तथा सीपीआर की लाइव डेमोंस्ट्रेशन दी.

कार्यक्रम के अंत में लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल ने सिविल डिफेंस की ओर से लगातार उन्नत तकनीक और नए विषयों पर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देने की सराहना की और इसे रेल सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

The post Tatanagar Railway Civil Defence द्वारा लोको पायलटों को CPR, फर्स्ट एड व मॉक ड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Udit Vani.

Rail Civil Defense ने Tatanagar Rail अस्पताल में किया Mock Drill
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेल सिविल डिफेंस की ओर से शनिवार को टाटानगर रेल सब डिविजनल अस्पताल में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों और कर्मचारियों को कार्बन डाई ऑक्साइड इन-बॉक्स फायर संयंत्र की असेम्बली और उसके सही उपयोग की विधि का प्रशिक्षण दिया गया. मॉक ड्रिल रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के निर्देश पर आयोजित की गई.

डेमोंस्ट्रेशन के दौरान सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और रमेश कुमार ने कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र को जोड़ने की विधि विस्तार से समझाई. उन्होंने हॉर्न की थ्रेड और रबर बासर को सही ढंग से लगाने का तरीका बताया. साथ ही अस्पताल में उपलब्ध ड्राई केमिकल पाउडर (डीसीपी) फायर संयंत्र और कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र के बीच के अंतर को स्पष्ट किया. बताया गया कि डीसीपी फायर संयंत्र क्रियेटिव प्रेसर टाइप होती है और एक बार उपयोग के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सकती. जबकि कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र प्रेशर टाइप होती है, जिसे बार-बार उपयोग में लाया जा सकता है.

विशेष रूप से बताया गया कि कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र का उपयोग अस्पताल की महंगी मशीनों—जैसे एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और इलेक्ट्रिक पैनल—में आग लगने की स्थिति में करना चाहिए, क्योंकि इसके प्रयोग से मशीनों को कोई क्षति नहीं होती. प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों और नर्सों ने स्वयं कार्बन डाई ऑक्साइड फायर संयंत्र का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास भी किया.

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जे.पी. माहाली, क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पाली टारजेन, डॉ. एस. मुर्मू, एएनओ मंजुलता खटूआ, मेट्रन, नर्सिंग स्टाफ, पैथोलॉजिस्ट, ड्रेसर और कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जे.पी. मोहाली ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए रेल सिविल डिफेंस टीम की उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण शैली की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे मॉक ड्रिल अस्पताल कर्मियों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करते हैं और यह अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है.

The post Rail Civil Defense ने Tatanagar Rail अस्पताल में किया Mock Drill appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको पायलट सेंटर में नव चयनित सहायक लोको पायलटों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण रेल सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल और फायर फाइटिंग की विधियां सिखाई गईं
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर स्थित इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में गुरुवार को एक विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में चयनित सहायक लोको पायलटों को दिया गया, जिसमें उन्हें रेल इंजन संचालन से पहले आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा और बचाव के तौर-तरीके सिखाए गए.

इस कार्यक्रम का आयोजन रेलवे सिविल डिफेंस टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रशिक्षार्थियों को आग लगने की स्थिति में अग्निशमन संयंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग, एलपीजी गैस लीकेज से लगी आग को नियंत्रित करने की विधि, और आपात स्थिति में दिल की धड़कन बंद होने पर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की तकनीक को व्यवहारिक रूप में समझाया गया.

सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि “नव चयनित सहायक लोको पायलट पहली बार रेल इंजन चलाएंगे, इसलिए ट्रेन संचालन के साथ-साथ सुरक्षा के पहलुओं को समझना भी आवश्यक है. इंजन में मौजूद अग्निशमन संयंत्रों का प्रयोग कैसे करना है, यह जानना उनके लिए बेहद जरूरी है.”

प्रशिक्षण के दौरान डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने जीवंत मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न आपदा परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया सिखाई. उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से कर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी आकस्मिक स्थिति में सूझबूझ से काम ले सकते हैं.

इस प्रशिक्षण में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीडीसीई, आरआरबी बैच और पीआरएम बैच के लगभग 400 सहायक लोको पायलटों ने भाग लिया. ये प्रशिक्षणार्थी रांची, आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडलों से आए थे.

प्रशिक्षणार्थियों में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह और उमंग देखी गई. उनका कहना था कि यह प्रशिक्षण उन्हें न केवल इंजन चलाने में दक्ष बनाएगा, बल्कि उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का भी आत्मविश्वास देगा.

रेलवे प्रबंधन द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण की पहल को प्रतिभागियों ने सराहा और भविष्य में और अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण की अपेक्षा जताई.

The post Jamshedpur : टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको पायलट सेंटर में नव चयनित सहायक लोको पायलटों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण रेल सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल और फायर फाइटिंग की विधियां सिखाई गईं appeared first on Udit Vani.