उदितवाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अर्न्तगत स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में गोवा से आए विद्यार्थियों का शहर मेंआज चौथा दिन था। जमशेदपुर भ्रमण के दौरान इन्होंने डिमना लेक में राफ्टिंग का आनन्द लिया। ऑस्ट्रिलियन वॉक भी किया। विश्वविद्यालय परिसर में झारखण्ड के तरह तरह के पारम्परिक व्यंजनो का लुफ्त लिया। जिसमें मुख्य रुप से गुड़ पीठा, झिल पीठा, लेटो एवं धुस्का था। टाटा स्टील कम्पनी का भी भ्रमण किया. स्टील निर्माण की प्रक्रिया को देखने का भी सुअवसर इन्हें प्राप्त हुआ।बिपोनी में इन्हें हस्त निर्मित कई सामानों की खरीददारी भी की. हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….