Parsudih News Archives - Udit Vani

जमशेदपुर में ‘शिक्षा के मंदिर’ पर अपराधियों का कब्जा, सरकारी स्कूल बन रहे नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा
उदित वाणी जमशेदपुर:  शहर के सरकारी स्कूल, जहां दिन में बच्चों की पढ़ाई होती है, वहीं शाम ढलते ही कई स्कूल परिसर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के अड्डे में तब्दील हो जा रहे हैं। स्कूल बंद होने के बाद परिसर में शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का खुलेआम सेवन किया जा रहा है। कई जगहों पर देर रात तक अड्डेबाजी, विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कुछ सरकारी स्कूल परिसरों में हत्या जैसी सनसनीखेज वारदातें भी हो चुकी हैं।

हाल ही में Parsudih Sopodera स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक नाबालिग किशोरी की हत्या ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था नाममात्र की है। छुट्टी के बाद न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद रहता है और न ही पुलिस की नियमित गश्ती होती है, जिसका फायदा अपराधी और असामाजिक तत्व उठा रहे हैं।

चहारदीवारी की कमी बन रही बड़ी वजह

शहर के कई सरकारी स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है या फिर दीवारें जर्जर और टूटी हुई हैं। कई स्कूलों की बाउंड्री वॉल इतनी नीची है कि कोई भी आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। यही वजह है कि स्कूल बंद होते ही परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और वहां नशाखोरी व अड्डेबाजी शुरू हो जाती है। कई बार इन्हीं अड्डों पर विवाद बढ़ने के बाद मारपीट और गंभीर अपराध की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सरकारी स्कूल परिसरों में हो चुकी हैं हत्याएं

21 मार्च 2025 को Uliyan Khanqah Kunwar Singh Road स्थित राष्ट्रीय मध्य विद्यालय के एक कमरे से युवक सौरभ शर्मा उर्फ पवन का शव बरामद हुआ था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि स्कूल परिसर में चल रही अड्डेबाजी के दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या हुई थी। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद हुई थीं।

इसके बाद 9 मई 2026 को परसुडीह के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में 16 वर्षीय किशोरी सुमन हांसदा का शव मिला। किशोरी Birsanagar की रहने वाली थी और एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। वह शुक्रवार से लापता थी। पुलिस के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार करते हुए जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है।

लोगों की मांग— स्कूलों में बढ़े सुरक्षा व्यवस्था

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी सरकारी स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और स्कूल बंद होने के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि शिक्षा के मंदिरों को अपराधियों के कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

The post जमशेदपुर में ‘शिक्षा के मंदिर’ पर अपराधियों का कब्जा, सरकारी स्कूल बन रहे नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: पूर्णिमा मल्लिक की मांग परसुडीह सहित कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू हो
उदित वाणी जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर परसुडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बागबेड़ा की तर्ज पर परसुडीह हलुदबनी, प्रमोथनगर, हरहरगुटुटु एवं करनडीह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी JNAC द्वारा नियमित सफाई कराई जानी चाहिए। इन क्षेत्रों में लगभग 2 लाख की आबादी निवास करती है, जहां वर्तमान में कचरा निष्पादन एक गंभीर समस्या बनी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहने से स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

पूर्णिमा मलिक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

इस संबंध में समाजसेवी मानिक मल्लिक ने कहा कि “परसुडीह और आसपास के इलाकों में सफाई की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। प्रशासन को अविलंब पहल करते हुए JNAC के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।”

The post JAMSHEDPUR: पूर्णिमा मल्लिक की मांग  परसुडीह सहित कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू हो appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : पूर्व उपमुखिया के घर डकैती व हत्या की साजिश का पर्दाफाश, फरार आरोपी सौरभ सिंह गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा निवासी पूर्व उपमुखिया सह ट्रांसपोर्टर के घर डकैती और उनकी हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह के फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गोलपहाड़ी इलाके से सौरभ सिंह उर्फ तोड़े को दबोच लिया. सोमवार को पूछताछ पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पूर्व उपमुखिया को निशाना बनाते हुए एक सुनियोजित योजना बनाई थी. इस योजना के तहत न केवल उनके घर में डकैती डालने की तैयारी थी, बल्कि उनकी हत्या की भी साजिश रची गई थी. हालांकि, परसुडीह पुलिस ने समय रहते इस गंभीर षड्यंत्र का खुलासा कर दिया था, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई.

इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के सरगना शिव नारायण रजक उर्फ चिदु समेत रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं सौरभ सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

गिरफ्तार आरोपी सौरभ सिंह (24 वर्ष) गोलपहाड़ी, कुंडू पुआल टाल के पास का निवासी है. मैट्रिक तक शिक्षित सौरभ अविवाहित है और स्थानीय स्तर पर पूजा सामग्री बेचने का काम करता था. आम दुकानदार की छवि रखने वाला सौरभ दरअसल संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था.

पुलिस जांच में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले सामने आए हैं. सीतारामडेरा थाना में वर्ष 2022 में लूट और 2024 में हत्या व हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं. इसके अलावा अप्रैल 2025 में परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश के लिए आरोपी को हथियार और अन्य संसाधन कहां से उपलब्ध कराए गए थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur Crime : पूर्व उपमुखिया के घर डकैती व हत्या की साजिश का पर्दाफाश, फरार आरोपी सौरभ सिंह गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: परसुडीह-मकदमपुर रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा ओवरब्रिज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह-मकदमपुर रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर वर्षों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से अब स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को रेलवे और राज्य सरकार की संयुक्त इंजीनियरिंग टीम ने प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस पहल को इलाके की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

दरअसल, मकदमपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। रोजमर्रा के कामकाज से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक पर इसका असर पड़ता रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था, जिसके बाद अब प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

इंजीनियरिंग टीम ने सर्वे के दौरान प्रस्तावित ओवरब्रिज के रूट का भी खाका तैयार किया। योजना के अनुसार, ओवरब्रिज का रैंप गोलपहाड़ी काली मंदिर के सामने से शुरू होगा और परसुडीह मेन रोड स्थित फाइव स्टार काली पूजा कमेटी के पास जाकर समाप्त होगा। इस मार्ग को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि अधिकतम ट्रैफिक दबाव को सहज तरीके से डायवर्ट किया जा सके।

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने सड़क की चौड़ाई, यातायात घनत्व और निर्माण क्षेत्र में आने वाले मकानों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों का भी बारीकी से आकलन किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि परियोजना के दायरे में कई निजी संपत्तियां प्रभावित होंगी। ऐसे में जल्द ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।

ओवरब्रिज के निर्माण से परसुडीह, मकदमपुर और आसपास के हजारों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, जिससे आवागमन तेज और सुरक्षित हो सकेगा।

The post JAMSHEDPUR: परसुडीह-मकदमपुर रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा ओवरब्रिज appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: तड़के छापेमारी में पुलिस का बड़ा एक्शन, डकैती की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद, इलाके में बढ़ी सुरक्षा
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित डकैती की घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय, भूमिज टोला में छापेमारी की, जहां कुछ संदिग्ध लोग आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी स्कूल परिसर में एकत्र होकर डकैती की साजिश रच रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान उनके कुछ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में शिव नारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा शामिल हैं।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। वहीं, गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और आगे की साजिशों का खुलासा किया जा सके।

पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

The post JAMSHEDPUR: तड़के छापेमारी में पुलिस का बड़ा एक्शन, डकैती की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद, इलाके में बढ़ी सुरक्षा appeared first on Udit Vani.