Nimdih News. Archives - Udit Vani

नीमडीह की अनामिका गोराई बनीं इंटर आर्ट्स की जिला टॉपर, आजसू नेता हरे लाल महतो ने शॉल ओढ़ाकर बढ़ाया हौसला
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखण्ड अंतर्गत चालियामा गांव की बेटी अनामिका गोराई ने इंटर (Arts) में जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गुरुवार को “जन सेवा ही लक्ष्य” के संस्थापक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने अनामिका के गांव पहुंचकर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, उच्च शिक्षा के लिए दिया आर्थिक सहयोग

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने मेधावी छात्रा अनामिका गोराई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अनामिका को आगे की उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, ताकि पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

500 में से 437 अंक लाकर बनीं सरायकेला-खरसावां की टॉपर

अनामिका गोराई ने इंटरमीडिएट (Arts) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से कुल 437 अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार स्कोर के साथ उन्होंने पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव पाया है। अनामिका ‘शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय, चालियामा’ की छात्रा हैं।

“आर्थिक अभाव प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए” – हरे लाल महतो

इस सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हरे लाल महतो ने कहा कि आज पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक अभाव कभी भी किसी प्रतिभा की राह में रोड़ा नहीं बनना चाहिए और पूरे समाज को ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

\अनामिका ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

इस खास मौके पर जिला टॉपर अनामिका गोराई ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान आजसू पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने अनामिका के उज्जवल भविष्य की कामना की।

The post नीमडीह की अनामिका गोराई बनीं इंटर आर्ट्स की जिला टॉपर, आजसू नेता हरे लाल महतो ने शॉल ओढ़ाकर बढ़ाया हौसला appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: अवैध खनन और परिवहन पर होगी जेल, मिट्टी का अवैध उत्खनन करने वाले ईंट भट्टों पर भारी जुर्माना
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. उपायुक्त (DC) नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने आदित्यपुर और नीमडीह थाना क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

आदित्यपुर में अवैध भंडारण का खुलासा

निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर थाना अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा और आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां सक्रिय पाई गईं. टीम को मौके पर भारी मात्रा में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन और भंडारण मिला. वहीं, कुलुपटांगा में एक अन्य इकाई बंद पाई गई. प्रशासन अब इन दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस और मांगपत्र निर्गत करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रहा है.

नीमडीह में भी जांच, राजस्व अभिलेखों की हुई पड़ताल

विभाग की टीम ने नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका में भी जांच की. यहां ईंट भट्टा संचालक द्वारा राजस्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत किए गए, जिसकी विभाग द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है.

अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति

उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

The post सरायकेला: अवैध खनन और परिवहन पर होगी जेल, मिट्टी का अवैध उत्खनन करने वाले ईंट भट्टों पर भारी जुर्माना appeared first on Udit Vani.