Namda Basti Gurudwara Archives - Udit Vani

जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत
उदित वाणी,जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। महज पांच घंटे के भीतर हुई इन दो घटनाओं में कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी घटना देर रात करीब 12:56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के बाहर हुई। दूसरी वारदात में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली राज की थार वाहन में जा लगी।

पीड़ित राज ने बताया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को “कुंडी” बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं देने पर उनका भी वही हाल किया जाएगा, जो कुछ महीने पहले कन्हैया यादव के साथ हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का नाम सामने आ रहा है। वहीं अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे, ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

The post जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : माता गुरमीत कौर की अंतिम अरदास में उमड़ा सिख समाज, समाज सेवा के लिए किया गया याद
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान माता गुरमीत कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ. इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई और उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया.

सिख समाज के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू उपस्थित रहे. साथ ही विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान दलजीत सिंह, सतबीर सिंह, परमजीत सिंह, और रोशन रंगरेटा महासभा के प्रधान मनजीत सिंह गिल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

परिजनों का सम्मान और माताजी की सेवाओं का स्मरण

गुरमीत कौर द्वारा की गई निस्वार्थ सेवाओं को देखते हुए सीजीपीसी और नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उनके पति ज्ञानी प्रताप सिंह और पुत्र बलबीर सिंह बिल्ला व सरबजीत सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए परिजनों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया. सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर ने भी माता गुरमीत कौर के साथ बिताए लम्हों को याद किया.

समागम में प्रमुख लोगों की उपस्थिति

समागम का कुशल संचालन गुरुद्वारा महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया. इस दौरान परमजीत सिंह पगड़ा, काले सिंह, पटू, रणजीत सिंह कल्लू, सुखा सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ सिख नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह सोनू भी मौजूद रहे. स्त्री सत्संग सभा की ओर से बलविंदर कौर, आशा कौर, जसबीर कौर, मनजीत कौर, जसपाल कौर, बेबी कौर, राज कौर, गुड़िया कौर और लाडी कौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : माता गुरमीत कौर की अंतिम अरदास में उमड़ा सिख समाज, समाज सेवा के लिए किया गया याद appeared first on Udit Vani.