missing Archives - Udit Vani

Jharkhand: जुगसलाई से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के बर्दिनाथ अपार्टमेंट से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान एन. जगदीश्वर राव के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से घर नहीं लौटे हैं। इस संबंध में उनके पुत्र भीमराव नामगिरि ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, 22 मार्च की सुबह करीब 9 बजे राव घर से निकले थे। उन्होंने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड को घर की चाबी सौंपते हुए जल्द लौटने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। बेटे द्वारा दिनभर लगातार फोन करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका।

शाम को घर लौटने पर परिजनों को पूरी स्थिति की जानकारी मिली, जिसके बाद आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की गई। कई प्रयासों के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

बताया जा रहा है कि राव घर से निकलते समय सफेद शर्ट, नीली पैंट और भूरे रंग की चप्पल पहने हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The post Jharkhand: जुगसलाई से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सोनारी से नाबालिग लापता: इंस्टाग्राम कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी,जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध-कानू बस्ती से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। इस संबंध में लड़की के पिता रमेश नायक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, उनकी पुत्री दीपशिखा नायक 19 मार्च की रात करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दीपशिखा की एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

लड़की का हुलिया जारी करते हुए बताया गया है कि उसकी लंबाई करीब 4 फीट 5 इंच, रंग गोरा है। घटना के समय वह लाल सूट, काला ट्राउजर और लाल सैंडल पहने हुई थी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपशिखा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित बरामद किया जा सके।

The post Jamshedpur: सोनारी से नाबालिग लापता: इंस्टाग्राम कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

डांट से नाराज़ होकर घर से निकला छात्र लापता, पिता की भावुक अपील ने छुआ दिल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बगुनहातु डी ब्लॉक से 18 वर्षीय छात्र आर्यन सिंह 15 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे से लापता है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई और मोबाइल इस्तेमाल को लेकर परिवार द्वारा डांट-फटकार के बाद वह घर से बिना बताए निकल गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना को दे दी गई है, जहां पुलिस अपने स्तर पर खोजबीन में जुटी है।

इधर, बेटे के लापता होने से परिवार सदमे में है। पिता ने भावुक अपील करते हुए कहा, “बेटा, अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो हमें माफ कर दो, प्लीज घर लौट आओ… तुम्हारी मां की तबीयत ठीक नहीं है।”

The post डांट से नाराज़ होकर घर से निकला छात्र लापता, पिता की भावुक अपील ने छुआ दिल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : प्रेम प्रसंग में घर से गए युवक-युवती ने वीडियो जारी कर दी शादी की जानकारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र से कुछ दिनों से लापता बताए जा रहे युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने विवाह की पुष्टि की है। वीडियो में दोनों ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वीडियो में युवक-युवती ने बताया कि उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। इसी कारण दोनों ने परिवार की सहमति के बिना घर छोड़ने का निर्णय लिया और बाद में अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। दोनों ने यह भी कहा कि इस फैसले के पीछे किसी का दबाव या मजबूरी नहीं है, बल्कि यह उनका निजी और स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है।

बताया जाता है कि दोनों के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर उनकी तलाश की मांग की थी। परिजनों को आशंका थी कि दोनों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। इसी बीच युवक-युवती द्वारा जारी किए गए वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बात को लेकर भी नजर बनाए हुए हैं कि पुलिस प्रशासन आगे इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल वीडियो के माध्यम से दोनों ने अपने सुरक्षित होने और वैवाहिक जीवन शुरू करने की जानकारी दी है।

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-07-at-1.32.50-PM.mp4

The post Jamshedpur : प्रेम प्रसंग में घर से गए युवक-युवती ने वीडियो जारी कर दी शादी की जानकारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सोनारी से 18 वर्षीय छात्रा लापता, शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली; पुलिस कर रही तलाश
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी और युवती की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज में 12वीं (साइंस) की छात्रा बताई जा रही है। परिवार का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो शूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती थी।

परिजनों के मुताबिक 28 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे युवती घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के सिलसिले में जा रही है, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

परिवार के अनुसार युवती पहले भी सोनारी के कागलमगर टेम्पो स्टैंड क्षेत्र स्थित जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री (जेएमएफ) के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाली शूटिंग में जाया करती थी। बताया गया कि 1 या 2 मार्च को उसकी अपनी मां से फोन पर संक्षिप्त बातचीत हुई थी, जिसमें उसने होली से पहले घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद से उसका परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है।

परिजनों ने बताया कि युवती के पास तीन मोबाइल नंबर हैं। इनमें से दो नंबर फिलहाल स्विच ऑफ हैं, जबकि एक नंबर पर कॉल लग रही है, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही है। मामले में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और युवती को जल्द सहकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

The post Jamshedpur : सोनारी से 18 वर्षीय छात्रा लापता, शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली; पुलिस कर रही तलाश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : 18 दिनों से लापता युवक का पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, मां ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र से 24 वर्षीय युवक के पिछले 18 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लापता युवक विशाल कुमार की मां सुकू देवी ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अब वरीय आरक्षी अधीक्षक और नगर आरक्षी अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा गांधीनगर निवासी सुकू देवी का पुत्र विशाल कुमार 17 फरवरी से अचानक लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे के लापता होने से परेशान मां का कहना है कि वह दूसरों के घरों में बर्तन-चौका कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती हैं, लेकिन बेटे के गायब होने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

सुकू देवी ने बताया कि वे पिछले दो हफ्तों से लगातार बागबेड़ा थाना के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच में विशाल आखिरी बार गांधीनगर शीतला मंदिर क्षेत्र के रहने वाले गौतम, उसके भाई और भाभी के साथ दिखाई दे रहा है।

पीड़ित मां का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण सुराग के बावजूद पुलिस ने अब तक संदिग्धों से कोई कड़ी पूछताछ नहीं की है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है।

बागबेड़ा थाना में पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से निराश सुकू देवी ने वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने और बेटे को सुरक्षित ढूंढ निकालने की अपील की है।

The post Jamshedpur : 18 दिनों से लापता युवक का पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, मां ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जुगसलाई से लापता प्रेमी युगल का मामला गरमाया, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी से पिछले एक सप्ताह से लापता प्रेमी युगल जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25) और निखद गुल (20) का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पिता मुजाहिद हुसैन सपरिवार एसपी कार्यालय पहुंचे और सिटी एसपी शिवाशीष कुमार से मिलकर लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने अपने बेटे की बरामदगी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

मुजाहिद के अनुसार, 25 फरवरी की रात से दोनों लापता हैं। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को निखद गुल अचानक उनके घर पहुंची थी और जाहिद से निकाह करने की जिद करने लगी थी। उस समय जाहिद कोलकाता में था। परिवार ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ने पर लड़की को जुगसलाई थाना के सुपुर्द कर दिया गया, जहां से पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।

परिजनों का आरोप है कि 24 फरवरी की देर रात जाहिद घर से चला गया और अगले दिन सुबह जानकारी मिली कि निखद भी गायब है। तब से दोनों का मोबाइल बंद है, जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है।

मुजाहिद ने यह भी आरोप लगाया कि 27 फरवरी को उनके दूसरे बेटे सोहेल हुसैन उर्फ लक्की को बिष्टुपुर क्षेत्र से कुछ लोगों ने पूछताछ के नाम पर उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने डीएसपी तौकिर आलम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

The post Jamshedpur : जुगसलाई से लापता प्रेमी युगल का मामला गरमाया, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार appeared first on Udit Vani.

भुवनेश्वर स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता हुए भेलाईडीह के राम दास, 15 दिन बाद भी सुराग नहीं
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के भेलाईडीह गांव निवासी 38 वर्षीय राम दास के लापता होने का मामला सामने आया है. राम दास अपने पांच दोस्तों के साथ चेन्नई में एक चेचिस वाहन पहुंचाने गए थे. वापसी के दौरान भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से उनके अचानक गायब होने की सूचना पर परिजनों में चिंता बढ़ गई.

परिजनों ने कोवाली पुलिस की मदद से भुवनेश्वर पहुंचकर करीब 15 दिनों तक स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. मामले को गंभीरता से लेते हुए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने एसआई सिदो मुर्मू को दोस्तों और परिजनों के साथ भुवनेश्वर भेजा.

जांच के दौरान प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज में राम दास आखिरी बार नजर आए हैं. दोस्तों के अनुसार, स्टेशन पर उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और उनका व्यवहार असामान्य हो गया था. इसके बाद वह कहां चले गए, इसका पता नहीं चल सका. फिलहाल परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं, जबकि पुलिस द्वारा जांच जारी है.

The post भुवनेश्वर स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता हुए भेलाईडीह के राम दास, 15 दिन बाद भी सुराग नहीं appeared first on Udit Vani.

भुइयांडीह पार्टी के बाद 15 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह इलाके से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों में चिंता का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी (15 वर्ष) डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है और सोनारी की निवासी बताई जा रही है.

परिजनों के मुताबिक, 11 तारीख को सपना कुमारी अपने परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गई थी. पार्टी के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. 11 तारीख की सुबह लगभग 5 बजे परिजनों को पता चला कि बच्ची उनके साथ नहीं है. इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा सोनारी थाना और सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची का अपहरण किया गया हो सकता है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सपना कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या 6206867592 नंबर पर संपर्क करें. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है.

The post भुइयांडीह पार्टी के बाद 15 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच तेज appeared first on Udit Vani.

लापता बच्चों की तलाश में आधार डेटा के उपयोग पर SOP बनाने पर विचार करे केंद्र सरकार : झारखंड हाईकोर्ट
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला जिले से वर्ष 2018 से लापता बच्ची से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए राज्य और केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि लापता बच्चों की पहचान व तलाश के लिए आधार कार्ड संबंधी सूचनाओं के उपयोग को लेकर स्पष्ट एसओपी (मानक कार्यप्रणाली) तैयार करने पर विचार करे.

लापता बच्ची की मां ने इस मामले को लेकर हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की है. इस पर गुरुवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए मामले में जांच की प्रगति पर भी राज्य की पुलिस और सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी.

राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. कोर्ट के निर्देश पर गुमला के डीएसपी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के प्रभारी भी अदालत में उपस्थित रहे और जांच से संबंधित अद्यतन स्थिति से अवगत कराया.

अदालत को बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है. यह टीम पूर्व में दिल्ली जाकर संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा चुकी है. बच्ची की तस्वीर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित और अपलोड कराई गई है, ताकि पहचान में मदद मिल सके. हालांकि, अब तक बच्ची का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है और उसकी तलाश जारी है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लापता बच्चों के मामलों में तकनीक के प्रभावी उपयोग की जरूरतों की बात की. अदालत ने कहा कि आधार से जुड़े डाटा के विधिसम्मत उपयोग के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार की जाए, ताकि जांच एजेंसियों को मदद मिल सके और निजता से जुड़े पहलुओं का भी संतुलन बना रहे.

गौरतलब है कि पूर्व की सुनवाई में अदालत राज्य में बच्चों की तस्करी, घुमंतू समूहों की निगरानी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर टिप्पणियां कर चुकी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि लापता बच्चों के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और राज्य को ठोस नीति के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी. ताजा सुनवाई में अदालत ने जांच की प्रगति पर संतोषजनक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

(आईएएनएस)

The post लापता बच्चों की तलाश में आधार डेटा के उपयोग पर SOP बनाने पर विचार करे केंद्र सरकार : झारखंड हाईकोर्ट appeared first on Udit Vani.