Misir Besra Archives - Udit Vani

झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर
उदित वाणी, रांची/ हजारीबाग:  झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.

पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की. खुद को घिरा देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की संभावना जताई जा रही है.

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मौके से महत्वपूर्ण सफलता मिली है. घटनास्थल से अब तक दो एके-47 राइफल, अन्य देशी और आधुनिक हथियार, नक्सली साहित्य के अलावा दैनिक उपयोग के सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. मारे गए नक्सलियों में कुख्यात सहदेव महतो इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था.

इधर, झारखंड के पश्चिमी जिले के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा के पास चडराडेरा के जंगल में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक दस्ते को चारों ओर से घेर रखा है और उनके भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. निगरानी के लिए आसमान से भी नजर रखी जा रही है.

बताया जा रहा है कि इस दस्ते में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है और नक्सलियों की कुल संख्या सौ से ज्यादा हो सकती है.

चाईबासा के एसपी अमित रेनू ने बताया कि जंगल में सर्च अभियान अभी जारी है और फिलहाल विस्तृत अपडेट की प्रतीक्षा है. पश्चिमी सिंहभूम के इस इलाके में पिछले तीन दिनों के दौरान आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी की घटनाओं में सुरक्षाबलों के 6 जवान घायल हो चुके हैं.

–आईएएनएस

The post झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर appeared first on Udit Vani.

सारंडा मुठभेड़: बाबूडेरा में फिर IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक और जवान घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी
उदित वाणी, चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल स्थित बाबूडेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन’ के दौरान गुरुवार को एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ. इस विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा 210 बटालियन के जवान अभिनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पिछले दो दिनों में अब तक कुल 06 जवान घायल हो चुके हैं.

जवान को एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान अभिनय कुमार को तत्काल घटनास्थल से रेस्क्यू किया गया है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. बुधवार को हुए धमाकों में कोबरा बटालियन के एक इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल हुए थे, जिसके बाद आज फिर एक और बड़ी घटना सामने आई है.

मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सीधी मुठभेड़

सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे बाबूडेरा क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है. नक्सलियों की ओर से खुद को बचाने के लिए लगातार आईईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जवानों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं.

रणनीतिक रूप से ऊंचाई का फायदा उठा रहे नक्सली

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल की भौगोलिक स्थिति काफी जटिल है. नक्सली पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर मोर्चा संभाले हुए हैं, जिससे उन्हें ऊंचाई का रणनीतिक लाभ (Strategic Advantage) मिल रहा है. इसके विपरीत, सुरक्षा बल नीचे से घेराबंदी कर ऊपर की ओर दबाव बना रहे हैं. जवानों के बढ़ते दबाव और घेराबंदी से बौखलाए नक्सली आक्रामक तरीके से गोलीबारी और आईईडी धमाके कर रहे हैं.

सघन तलाशी अभियान जारी

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस बड़े अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों को ध्वस्त करने तक अभियान जारी रहेगा.

The post सारंडा मुठभेड़: बाबूडेरा में फिर IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक और जवान घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी appeared first on Udit Vani.