MGM THANA Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: गोविंदपुर महतोबांध में भक्तिमय माहौल, 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन धुलट के साथ सम्पन्न
उदित वाणी,जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर महतोबांध में आयोजित 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन गुरुवार सुबह पारंपरिक धुलट के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

बुधवार को आयोजित जागरण रात्रि कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों के धार्मिक उत्साह की सराहना भी की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संकीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इनमें बड़ाखुर्शी संकीर्तन संप्रदाय, निताई गौर संकीर्तन संप्रदाय चाकुलिया, नंद संकीर्तन संप्रदाय बेलाजुड़ी, बड़ा पड़ाशिया संकीर्तन संप्रदाय बांदोवान, पारबाद निताई गौर महिला संकीर्तन संप्रदाय तथा जय निताई महिला संकीर्तन संप्रदाय झाड़ग्राम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

The post JAMSHEDPUR: गोविंदपुर महतोबांध में भक्तिमय माहौल, 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन धुलट के साथ सम्पन्न appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : एमजीएम थाना प्रभारी के वायरल वीडियो को लेकर सच्चाई उजागर, पूजा कमिटी ने जताई नाराजगी
उदित वाणी, जमशेदपुर :  एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी किसी स्टेज डांस कार्यक्रम में मंच के सामने बैठकर डांसर का नृत्य देख रहे हैं और बाद में मंच के पास जाकर डांसर को पैसे दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी की छवि को लेकर भ्रामक टिप्पणियां और आरोप लगाए जाने लगे।

हालांकि, जब इस वीडियो की तफ्तीश की गई तो सामने आया कि वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो किसी स्टेज डांस कार्यक्रम का नहीं, बल्कि विगत दुर्गा पूजा 2025 के दौरान हिल व्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या का है। उक्त कार्यक्रम में भजन गायिका द्वारा प्रस्तुत भजनों से प्रसन्न होकर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कलाकार को प्रोत्साहन स्वरूप बक्शिश दी थी।

बताया जा रहा है कि उसी भजन संध्या के वीडियो की एक क्लिप को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया और इसे डांसर को पैसे देने से जोड़कर थाना प्रभारी को बदनाम करने की कोशिश की गई।

इस भ्रामक वीडियो की जानकारी जब हिल व्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी को मिली तो कमिटी के सदस्यों में भारी नाराजगी देखी गई।

पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्याम सिंह ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसे गलत संदर्भ में पेश कर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है।

श्याम सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा कमिटी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और वायरल वीडियो के जरिए दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएगी। साथ ही प्रशासन से मांग की जाएगी कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर उचित न्यायिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दुष्प्रचार पर रोक लग सके।

The post Jamshedpur : एमजीएम थाना प्रभारी के वायरल वीडियो को लेकर सच्चाई उजागर, पूजा कमिटी ने जताई नाराजगी appeared first on Udit Vani.

MGM थाना हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत; परिजनों का पिटाई का आरोप, पुलिस ने खारिज किया, इलाके में तनाव
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी जीत महतो (22) की बुधवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है. वहीं पुलिस पिटाई के आरोपों को खारिज करती हुई प्राकृतिक कारणों से तबीयत बिगड़ने की बात कह रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जीत महतो को रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे उसके घर से हिरासत में लिया था. आरोप था कि उसने चोरी का मोबाइल 500 रुपये में खरीदा था. परिजनों का कहना है कि बिना किसी नोटिस या औपचारिक जानकारी दिए युवक को थाने ले जाया गया और करीब 48 घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती गई.

पुलिस का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जीत की हालत नाजुक होने पर उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहीं अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक को लाने के थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद ही परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

युवक की मौत की खबर फैलते ही गोकुलनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया. देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया. उनका आरोप है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान जीत की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई. भीड़ ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी ने कहा कि “युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था और वहीं उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.” फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

The post MGM थाना हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत; परिजनों का पिटाई का आरोप, पुलिस ने खारिज किया, इलाके में तनाव appeared first on Udit Vani.

साकची में नए वर्ष की रात बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार से टकराई
उदित वाणी, जमशेदपुर : नए साल की स्वागत के बीच जमशेदपुर में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (डीएल-8-सीएटी-8087) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दारू दुकान के पास की दीवार से जोरदार टकरा गई. टक्कर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया और स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में सड़क पर पड़ी मिली.

गनीमत रही कि घटना के वक्त सड़क सुनसान थी और आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. कुछ क्षणों के लिए इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता जब लोग सड़कों पर होते, तो स्थिति भयावह हो सकती थी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को जानकारी दी. हादसे के बाद वाहन चालक के फरार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि चालक की पहचान और उसकी स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पंजीकरण विवरण के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है.

The post साकची में नए वर्ष की रात बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार से टकराई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, एमजीएम पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक शातिर युवक व नाबालिग को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर की पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमजीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुखियाडांगा से एक शातिर युवक को अवैध स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखियाडांगा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छुपाकर रखा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी एमजीएम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दिनांक 13/14 दिसंबर की रात्रि में छापामारी कर पुलिस ने मुखियाडांगा से अनिक कुमार सिंह (उम्र 19 वर्ष) को एक नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लोहे से निर्मित स्वचालित देशी पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की। पूछताछ में अनिक कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि वह यह पिस्तौल बिहार से लाया था और अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर गांव में भय एवं दहशत का माहौल बनाने की मंशा रखता था। उसने यह भी बताया कि नाबालिग साथी के माध्यम से इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ तस्वीर साझा करवाई गई थी।

पुलिस ने मौके से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें अवैध हथियार के साथ तस्वीर सुरक्षित थी, तथा एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में एमजीएम थाना आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The post Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, एमजीएम पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक शातिर युवक व नाबालिग को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पोखारी में 15 लाख के जेवर चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी गांव में महेश गौड़ के घर से 15 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना 29-30 नवंबर की रात उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और भीतर के सामान बिखरे पड़े थे।

एसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों—शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), एकतानगर का रोहित गोप (20), बोड़ाम के मिर्जाडीह का मनीष राय (25) और उलीडीह डिमना बस्ती के बिक्की सिंह (35)—को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि चोरी की वारदात सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने मिलकर की थी। घटना के बाद दोनों ने चोरी के जेवर आपस में बांटे और उन्हें बेचने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार सुंदर ने सोने के जेवर मनीष राय को बेचने के लिए दिया था, जबकि सोने की एक चेन को उसने बिक्की सिंह को मात्र 10 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सोने का एक ब्रेसलेट, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक हार, दो सोने की चेन, एक-एक पीस कान का टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने का टॉप्स, एक बाइक और घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि सुंदर और रोहित का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। दोनों कई छोटे-बड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूरे गिरोह को पकड़ लिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

The post Jamshedpur : पोखारी में 15 लाख के जेवर चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : Road Construction Worker Killed in MGM Area, Three Held
UditVani Jamshedpur : In a shocking incident near Turiabera on the NH-33 stretch under MGM police station area, road construction worker Pratap Singh was allegedly beaten to death by co-workers.

Police have arrested three accused—Jaskaran Singh, Vishal and Arshpreet Singh—based on a complaint lodged by the victim’s nephew. The incident, which occurred nearly three days ago, surfaced only after the situation turned fatal, prompting swift police action.

Pratap Singh, a native of Punjab, had been employed for the NH widening project in Jamshedpur for the past few months, working alongside his relatives and fellow labourers. On Saturday, workers were installing heavy iron plates using a crane. According to site foreman Ranjit Singh Randhawa, he had called the workers earlier to check on their progress and was informed that one plate had been placed and the next was being prepared. He had cautioned them to work carefully.

Minutes later, when he tried calling again, his calls went unanswered. Soon after, he received a callback informing him that Pratap had been assaulted and rushed to MGM Hospital in critical condition. Upon reaching the hospital, Ranjit was informed by the victim’s nephew that Pratap had succumbed to his injuries.

Doctors declared him brought dead.

Pratap’s body is currently kept in the cold storage of the post-mortem facility for the government hospital.

His family is expected to reach Jamshedpur by today, following which the autopsy will be conducted.

Police officials stated that the motive behind the assault is yet to be established. Investigations are underway, with interrogations of the arrested accused and statements being collected from workers present at the site. Technical evidence and eyewitness accounts are being examined to uncover the circumstances that led to the fatal attack.

The post Jamshedpur Crime : Road Construction Worker Killed in MGM Area, Three Held appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : MGM में सड़क निर्माण कर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उसके तीन सहकर्मियों—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के भांजा के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है.

मृतक प्रताप सिंह पंजाब का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से जमशेदपुर में एनएच चौड़ीकरण परियोजना में कार्यरत था. वह अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ साइट पर काम करता था. शनिवार को मजदूर क्रेन की सहायता से लोहे की भारी प्लेटें लगाने का काम कर रहे थे. साइट फोरमैन रंजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उन्होंने फोन पर काम की स्थिति जानी तो जानकारी मिली कि एक प्लेट लग चुकी है और दूसरी लगाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने फोन पर ही सभी को सावधानी से काम करने की हिदायत दी थी.

कुछ मिनट बाद दोबारा फोन करने पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. थोड़ी देर बाद कॉल बैक आया तो बताया गया कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलते ही रंजीत तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां प्रताप के भांजा ने उन्हें उसकी मौत की खबर दी. डॉक्टरों ने प्रताप को पहुंचने के बाद मृत घोषित कर दिया था.

प्रताप का शव फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है. परिजनों के मंगलवार तक जमशेदपुर पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटनास्थल के मजदूरों से भी बयान लिए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बयानबाजी के आधार पर हत्या के पीछे की असल वजह जानने का प्रयास कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : MGM में सड़क निर्माण कर्मी की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : MGM पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी मोबाइल चोरी व बाइक के साथ गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में कई कांडों में वांछित दो अपराधियों— राजा बनर्जी और बादल मोहंती—को चोरी के दो मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

घटना 14 नवंबर की रात की है, जब एक कंटेनर चालक चंद्रकांत कुमार रिव्वाह होटल के सामने अपना कंटेनर खड़ा कर खाना खा रहा था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने कंटेनर का शीशा तोड़कर भीतर से मोबाइल फोन चोरी कर लिया. चालक की शिकायत पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कम से कम 24 घंटे के भीतर चोरी का उद्भेदन करते हुए दोनों अपराधियों को पकड़ लिया.

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया. जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि राजा बनर्जी जमशेदपुर के कई थानों में दर्ज चोरी, लूट और छिनतई के मामलों में छह बार जेल जा चुका है, वहीं बादल मोहंती दो बार जेल की हवा खा चुका है. पुलिस सत्यापन में यह भी सामने आया कि उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल बिरसानगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. एमजीएम थाना पुलिस की यह कार्रवाई हाल के दिनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाने के रूप में देखी जा रही है.

The post Jamshedpur Crime : MGM पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी मोबाइल चोरी व बाइक के साथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : MGM क्षेत्र के मुखिया डांगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डांगा में गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 49 वर्षीय पिंटू दुलई के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम वह घर पर अकेला था. कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया, जहां पिंटू दुलई फंदे से झूलता मिला.

परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंटू दुलई पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. वह मुखिया डांगा स्थित एक कैंटीन में कार्यरत था और उसका एक बच्चा है. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके.

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. पड़ोसी और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post Jamshedpur Crime : MGM क्षेत्र के मुखिया डांगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.