Kharsawan Archives - Udit Vani

Chandil: अनियंत्रित कार ने बिजली पोल के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची महिला चालक की जान
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेम रोड में गांगुडीह स्थित अनुमंडल कोर्ट के समीप बुधवार की रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार स्विफट कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया और कार उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जान माल कि क्षति नहीं हुई ।

​नशे में थी महिला चालक:

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी, जो कथित तौर पर नशे की हालत में थी। इसी वजह से उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस और विभाग की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल चांडिल अस्पताल भेजा। वहीं, हादसे के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जिसकी जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ कालीनाथ सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली पोल को दुरुस्त करने में जुट गई, वहीं आगे की कार्रवाई को लेकर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

The post Chandil: अनियंत्रित कार ने बिजली पोल के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची महिला चालक की जान appeared first on Udit Vani.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि
उदित वाणी, सरायकेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, पहली जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार कर सरलीकृत सादगी का परिचय दिया.

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. खरसावां का शहीद स्थल हमारे इतिहास का ऐसा पन्ना है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत शहीदों को नमन करके की जा रही है, जो समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गुआ गोलीकांड के शहीदों की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए सरकार जल्द एक कमेटी गठित करेगी. इस कमेटी का उद्देश्य शहीदों की पहचान और उनके परिजनों तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगा.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, सविता महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

The post मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि appeared first on Udit Vani.

शहीद दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन के मद्देनज़र RCD गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित
उदित वाणी, खरसावाँ : शहीद दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को शहीद स्थल, खरसावाँ में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आरसीडी गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लूणायत ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को विस्तृत निर्देश दिए.

ब्रीफिंग में कार्यक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन तैयारियों पर जोर दिया गया. सभी अधिकारियों को सुबह 06:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहने एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्य निभाने के निर्देश दिए गए. श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर भी बल दिया गया.

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जूते-चप्पल स्टैंड एवं वाहन पार्किंग के निर्धारित स्थलों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए. यातायात के लिए रूट चार्ट का अनुपालन, मार्ग परिवर्तन एवं अव्यवस्था पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

ब्रीफिंग के बाद सभी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया. कार्यक्रम स्थल, आगमन मार्गों एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हासदा, डीआरडीए परियोजना निदेशक श्री अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

The post शहीद दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन के मद्देनज़र RCD गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया पीड़ित परिवारों को मुआवजे का आश्वासन
उदित वाणी जमशेदपुर : रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा दलाईकेला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शनिवार को नाले में डूबकर जान गंवाने वाले चार युवकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. गौरतलब है कि शनिवार को खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में भारी बारिश के कारण एक उफनते नाले में चार युवक – सिद्धेश्वर मंडल, हरिबास दास, मनोज साहू और सुनील साहू की डूबने से मौत हो गई थी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात के दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को अविलंब मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. गांव के लोग शोक में डूबे हुए है. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, बीडीओ प्रधान माझी, जिप सदस्य सावित्री बानरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो, बॉबी सिंह, अमित केशरी, सुधीर मंडल, विश्वजीत प्रधान, विशकंठ प्रधान, प्रशांत महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे.

The post JAMSHEDPUR : पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया पीड़ित परिवारों को मुआवजे का आश्वासन appeared first on Udit Vani.

Kharsawan : यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, कोलाबीरा : खरसावां क्षेत्र अंतर्गत आमदा ओपी पुलिस ने वुधवार को यौन शोषण के मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी राहुल महतो व उनके सहयोगी तरणी महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है. राहुल महतो खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुर गांव का है. पीड़िता ने 29 अप्रैल 2025 को आमदा ओपी में दानों आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज की थी. आमदा पुलिस ने दोनों आरोपी को वुधवार शाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

The post Kharsawan : यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

खरसावां के शिक्षक अमरेश सिन्हा का निधन, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर बनी वजह
उदित वाणी, खरसावां: खरसावां के देहरीडीह निवासी और मध्य विद्यालय, जोरडीहा के शिक्षक अमरेश कुमार सिन्हा का आज भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे थे और साहित्यिक जगत में उनकी ख्याति थी. उनके असमय निधन से शिक्षा और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह

रविवार शाम करीब 6 बजे, अमरेश कुमार सिन्हा अपने घर के बाहर खरसावां-कुचाई मार्ग पर टहल रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के लिए भुवनेश्वर तक का सफर, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना के तुरंत बाद उन्हें तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर भुवनेश्वर के उत्कल हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

शिक्षा और साहित्य के प्रति समर्पित जीवन

45 वर्षीय अमरेश सिन्हा अपने पिता एस.एस. सिन्हा की दूसरी संतान थे. वे पूर्व में हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार भी रह चुके थे और लेखन के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते थे. उनके निधन से उनके परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों में शोक व्याप्त है.

परिवार में शोक, पीछे छोड़ गए दो संतान

अमरेश कुमार सिन्हा अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है.

The post खरसावां के शिक्षक अमरेश सिन्हा का निधन, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर बनी वजह appeared first on Udit Vani.

500 बेड के अस्पताल के निर्माण और कुचाई सिल्क उद्योग को पुनर्जीवित करने की मांग पर खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
उदितवाणी, कांड्रा: खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सरायकेला-खरसावां जिले की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने जिले के विकास और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत की.

500 बेड का अस्पताल: अधूरा सपना कब होगा पूरा?

विधायक ने खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल का मुद्दा उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की. गागराई ने कहा कि इस अस्पताल के पूरा होने से सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.

कुचाई सिल्क के पुनरुत्थान की पहल

खरसावां और कुचाई क्षेत्र में सिल्क उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, विधायक ने कहा कि तसर की खेती को प्रोत्साहित करके किसानों और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सिल्क उद्योग के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की अपील की.

शहीद स्मारक को वैश्विक पहचान दिलाने की मांग

विधायक गागराई ने खरसावां शहीद स्मारक के पूर्ण विकास और इसे विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की. उन्होंने नई योजनाओं के माध्यम से शहीदों के सम्मान में स्मारक के उन्नयन का आग्रह किया.

क्या मुख्यमंत्री उठाएंगे ठोस कदम?

विधायक की ये मांगें सरायकेला-खरसावां जिले के विकास और लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई हैं. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री इन पर क्या कदम उठाते हैं और जिले के विकास के लिए कितना प्रभावी कार्य होता है.

The post 500 बेड के अस्पताल के निर्माण और कुचाई सिल्क उद्योग को पुनर्जीवित करने की मांग पर खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

Kharsawan के मां आकर्षिणी मंदिर का धार्मिक महत्व
उदित वाणी, जमशेदपुर: खरसावां, एक मनोरम स्थल जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है, अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है. यहां स्थित मां आकर्षिणी का मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी बन चुका है. इस स्थान पर पूजा करने आए भक्तों का विश्वास है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. विशेष रूप से मकर संक्रांति के दिन इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, जहां वे मां के आशीर्वाद से नववर्ष का शुभारंभ करते हैं.

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का संगम

मां आकर्षिणी का मंदिर खरसावां प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. यहां की आध्यात्मिक शक्ति भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह मंदिर अपनी विशिष्टता के कारण प्रसिद्ध है, जहां भक्तों का विश्वास है कि यहां उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं. कहा जाता है कि देवी का आकर्षण न केवल भक्तों को अपनी ओर खींचता है, बल्कि यह आस-पास के बादलों को भी आकर्षित कर बारिश कराता है, जिससे यह स्थल अधिक चमत्कारी प्रतीत होता है.

महाभारत से जुड़ा आकर्षिणी मंदिर

मां आकर्षिणी का मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि लाक्षागृह की घटना के बाद पांडव इस क्षेत्र में आए थे और यहीं पर भीम ने हिड़िबा से विवाह किया था. इस मंदिर से जुड़ी कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, घटोत्कच भी यहां पूजा करते थे. यह मंदिर उनके लिए विशेष महत्व रखता था. इस मंदिर में देवी की पूजा पत्थरों के रूप में की जाती है, जो पूरे झारखंड में अन्य स्थानों से अलग है.

आकर्षिणी के सात बहनें और उनकी पूजा परंपरा

आकर्षिणी देवी के सात बहनें भी विभिन्न स्थानों पर स्थापित हैं. ये बहनें उड़ीसा, खरसावां, चक्रधरपुर और अन्य स्थानों पर पूजा जाती हैं. इन स्थानों पर देवी के अन्य रूपों की पूजा होती है, जो क्षेत्रवासियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं.

आखान यात्रा और पूजा परंपराएं

मां आकर्षिणी के मंदिर में चार प्रमुख पूजा परंपराओं का आयोजन होता है. जांताल पूजा सावन माह के दसवें दिन होती है, जिसमें 112 गांवों के किसान भाग लेते हैं. इस पूजा का उद्देश्य खेती के लिए पर्याप्त बारिश सुनिश्चित करना है. मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगती है और 15 जनवरी को आखान यात्रा होती है, जो नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है.

आखान यात्रा का महत्व

आखान यात्रा का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, इसे यज्ञों के महत्व और हिमालय पर्वत की ऊंचाई के समान माना जाता है. यह यात्रा भक्तों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे वे हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाते हैं.

The post Kharsawan के मां आकर्षिणी मंदिर का धार्मिक महत्व appeared first on Udit Vani.

Kharsawan Firing Incident: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि
उदित वाणी, जमशेदपुर: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शहीद वेदी पहुंचे. यहां उन्होंने शहीदों की बलिदान को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से प्रेरणा मिलती है.

सुंदरीकरण का काम और शहीद स्थल की महत्ता

पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के काम को लेकर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में इस स्थल का कायाकल्प किया गया, जो अब एक प्रेरणास्त्रोत बन चुका है. अर्जुन मुंडा ने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि हर साल पहली जनवरी को यहां हजारों लोग आते हैं और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि पहले इस स्थल पर हाट लगता था, जिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल हो रही थी. उनके विधायक और मुख्यमंत्री बनने के बाद इस स्थल का सुंदरीकरण किया गया था, जो एक चुनौतीपूर्ण काम था.

प्रशासनिक विफलता पर कड़ी प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि देश के सात दिनों के राजकीय शोक घोषित होने के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर जगह-जगह लगे हैं. यह प्रशासनिक विफलता का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि उन दलों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति संवेदना नहीं है.

भारत सरकार की पहल और शहीदों की पहचान

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के मौके पर देशभर के शहीदों को पहचानने और उन्हें सम्मान देने की तैयारी कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार से इसमें सहयोग की अपील की है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों को अभी तक चिन्हित नहीं किया गया है, हालांकि अब भारत सरकार ने इस दिशा में पहल की है.

पूर्व मुख्यमंत्री की अपील और सुझाव

अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार से अपील की कि वे स्थानीय संसाधनों के माध्यम से शहीदों की सूची उपलब्ध कराए ताकि उन्हें उचित सम्मान मिल सके. इसके अलावा, उन्होंने इस कार्य के लिए एक आयोग का गठन करने की सलाह दी.

कार्यक्रम में शामिल नेता

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुविद, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण समड, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, पूर्व विधायक रामनाथ महतो, भाजपा नेता रतन महतो, अमरेश गोस्वामी, संजय सरदार, जितेंद्र राय समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे.

The post Kharsawan Firing Incident: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Udit Vani.

Kharsawan Firing Incident: खरसावां गोलीकांड के 77वीं बरसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को किया नमन
उदित वाणी, जमशेदपुर: खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वे अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शहीद वेदी पहुंचे और आदिवासी परंपरा के अनुसार श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए खरसावां के शहीदों को नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया.

आदिवासी समुदाय के संघर्ष और योगदान का मूल्यांकन

मुख्यमंत्री ने कहा, “यहां आकर अपने पूर्वजों की शहादत पर उन्हें याद करना बहुत सुकून देने वाला अनुभव है. उनका संघर्ष ही था जिसकी वजह से आज झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका है. आदिवासी समुदाय का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है और उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि पूरी दुनिया आदिवासी समुदाय की तरह प्राकृतिक संसाधनों का ध्यान रखती, तो आज हमारे पास पर्यावरण संकट नहीं होता.

आगे का रास्ता और शहीदों के प्रति सम्मान

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमें गर्व है कि हर साल नए साल के पहले दिन यहां आदिवासी समुदाय के लोग जुटते हैं और अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. हम इनके संघर्षों को याद करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान बढ़ाते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे. हम गर्व महसूस करते हैं कि ऐसे महापुरुष हमारे बीच रहे और उनके संघर्ष की बदौलत हम आज यहां हैं.”

खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान और सम्मान

मुख्यमंत्री ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को पहचानने के सवाल पर कहा, “यह घटना लगभग 77 साल पुरानी है, लेकिन हमारी सरकार ने गुआ गोलीकांड के शहीदों को चिन्हित कर उनके परिवारों को नौकरी दी है. अब हम खरसावां गोलीकांड के शहीदों को भी चिन्हित करेंगे और उनके वंशजों को उचित सम्मान देंगे.”

मंइयां सम्मान योजना का आश्वासन

मंइयां सम्मान योजना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “संयम रखिए, जल्द ही इसका लाभ मिलेगा. जब यह योजना लागू हो जाएगी तो मैं आपको जानकारी दूंगा.”

नए साल की शुभकामनाएं और शहीदों के सम्मान में एकजुटता

मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर पर उपस्थित मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, और अन्य स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया.

महत्वपूर्ण उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, जगत माझी, सुखराम उरांव, सविता महतो, गणेश चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश महाली, लक्ष्मण टुडू, कृष्णा बास्के आदि मौजूद थे.

The post Kharsawan Firing Incident: खरसावां गोलीकांड के 77वीं बरसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को किया नमन appeared first on Udit Vani.