Kharagpur Division Archives - Udit Vani

जीएम के निरीक्षण से तेज होगी रेल विकास की रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए यात्री सुविधाओं के मुद्दे
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, यात्री सुविधाओं और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय समेत रेलवे मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

घाटशिला स्टेशन पहुंचने पर जीएम ने अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण और आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म उन्नयन, यात्री प्रतीक्षालय, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद घाटशिला में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार चंद्र, सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण, डीआरएम खड़गपुर ललित मोहन पांडेय और डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, ट्रेनों के परिचालन, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद विद्युत वरण महतो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों की समयबद्धता, बेहतर स्टेशन प्रबंधन और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के माध्यम से स्टेशनों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। बैठक के बाद जीएम और सांसद ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए रेलवे के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

The post जीएम के निरीक्षण से तेज होगी रेल विकास की रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए यात्री सुविधाओं के मुद्दे appeared first on Udit Vani.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म
जमशेदपुर/घाटशिला: चक्रधरपुर और खड़गपुर डिवीजन में ट्रेनों की लेटलतिफी से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) सौमित्र मजुमदार ने सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर मऊभंडार स्थित डायरेक्टर बंगला में दोनों रेल डिवीजनों के वरीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के समय पालन (Punctuality) को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समय पालन के लिए मालगाड़ियों की संख्या में कटौती

एजीएम सौमित्र मजुमदार ने बताया कि एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों को समय पर चलाने के लिए रेलवे ने मालगाड़ियों (Goods Trains) के परिचालन में कटौती की है। अब इन रूटों पर एक माह में 27 हजार की जगह केवल 23 हजार मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं। 4 हजार मालगाड़ियों को कम करने से यात्री ट्रेनों को रास्ता मिलेगा, जिससे चाकुलिया, टाटा और चक्रधरपुर के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों मजदूरों और यात्रियों को समय पर पहुँचने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टेशन का होगा विस्तार, बनेगा मेंटेनेंस डिपो

टाटा नगर स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की गई है:

• नए प्लेटफॉर्म: टाटा स्टेशन पर 4 नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे

• मेंटेनेंस डिपो: वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों के रखरखाव के लिए टाटा में एक अत्याधुनिक डिपो का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

• आदित्यपुर से नहीं खुलेंगी ट्रेनें: एजीएम ने स्पष्ट किया कि टाटा से खुलने वाली ट्रेनें टाटा से ही खुलेंगी, उन्हें आदित्यपुर शिफ्ट करने की योजना केवल अफवाह है

चाकुलिया-बुरामारा रेल लाइन और अन्य परियोजनाएं

• नई रेल लाइन: चाकुलिया से बुरामारा (ओडिशा) तक लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज है। झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश गांवों से एनओसी मिल चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

• रुकी हुई ट्रेनें: कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है।

• अमृत भारत स्टेशन: घाटशिला स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पीसीसीएम नवीन चन्द्र, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनियर डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन ईस्ट मनीष कुमार, खड़गपुर डिवीजन के एडीआरएम देवजीत दास और अन्य वरीय रेल अधिकारी मौजूद थे।

The post रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म appeared first on Udit Vani.