Kapali Crime News Archives - Udit Vani

JHARKHAND: डैमडूबी अंसार नगर के जंगल में मिला जला हुआ शव, कपाली ओपी क्षेत्र में सनसनी
उदित वाणी, कपाली : कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी अंसार नगर स्थित फॉरेस्ट एरिया में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल के भीतर एक गड्ढे में जला हुआ शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर जंगल क्षेत्र में बने एक गड्ढे पर पड़ी, जहां एक जला हुआ शव पड़ा था। मामला गंभीर देख लोगों ने तत्काल कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

इधर, शव मिलने की सूचना के बाद इलाके के रहने वाले मुस्तकीन उर्फ “मुस्तकीन चप्पल वाला” के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुस्तकीन पिछले कई दिनों से लापता हैं। परिजनों ने आशंका जताई कि बरामद शव उनके परिवार के सदस्य का हो सकता है। हालांकि, शव पूरी तरह जला होने के कारण पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

घटना के बाद डैमडूबी और आसपास के इलाकों में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असल तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है।

The post JHARKHAND: डैमडूबी अंसार नगर के जंगल में मिला जला हुआ शव, कपाली ओपी क्षेत्र में सनसनी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : डैमडूबी में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख उड़ाए, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डैमडूबी में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी. बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नरेन भगत से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. घटना के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी की. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार नरेन भगत विभिन्न क्षेत्रों से कलेक्शन कर रुपये जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने डैमडूबी इलाके में उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए. गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है. विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : डैमडूबी में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख उड़ाए, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.