Jharkhand Archives - Udit Vani

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक कहानी: पति की मौत, फिर नौकरी छूटी और फिर कमरे से आई बदबू
उदित वाणी, बेंगलुरु:  झारखंड की 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पूजा दत्ता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। उनका अर्ध-सड़ा हुआ शव बेंगलुरु के अडुगोडी स्थित उनके किराए के मकान में मिला था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह गंभीर अवसाद से पीड़ित थीं और उन्होंने अपने परिवार से संपर्क तोड़ लिया था। जांच में पता चला है कि पूजा दत्ता एक निजी कंपनी में काम करती थीं; उन्होंने एक साल पहले नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

अवसाद और अकेलेपन से जूझ रही थी पूजा

तब से उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था। बाद में उसने अपना सिम कार्ड बदल लिया और एक नया नंबर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल से उसका अपने परिवार या दोस्तों से कोई संपर्क नहीं था। उसके नए सिम कार्ड की वैधता भी तीन महीने पहले समाप्त हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उसे पिछले तीन महीनों से नहीं देखा था। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को दीवारों पर लिखे हुए नोट और लेख मिले, जिससे जांचकर्ताओं को यह विश्वास हुआ कि वह गंभीर अवसाद से पीड़ित थी। साथ ही, पुलिस उस युवक की संलिप्तता की भी जांच कर रही है जो अक्सर उसके घर आता-जाता था। उसने अपने घर की दीवारों पर जगह-जगह स्टिकी नोट्स चिपका रखे थे।

दीवारों पर लिखे शब्द बयां कर रहे हैं दर्द

उन पर्चियों पर उसने ‘अकेलापन’, ‘प्यार’, ‘भरोसा’, ‘संतुष्टि’, ‘शांति’ और ‘अहंकार’ जैसे शब्द लिखे थे। हालांकि, जांच अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पता चले कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस उसकी मौत के कारणों में असफल रिश्ते या पारिवारिक समस्याओं की संभावना की भी जांच कर रही है। वे तकनीकी सबूत जुटा रहे हैं और पिछले एक साल के उसके कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रहे हैं।

पति की मौत के बाद बदल गई थी जिंदगी

इस बीच, पूजा दत्ता के परिवारवाले बेंगलुरु पहुंच गए हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि नौकरी छूटने के बाद से उनका उनसे कोई संपर्क नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड महामारी के दौरान पूजा के पति का निधन हो गया था और तब से उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पूजा का शव उनके पैतृक स्थान पर नहीं ले जाएंगे क्योंकि उनकी मां अस्वस्थ हैं और इसके बजाय बेंगलुरु में ही अंतिम संस्कार करेंगे। बता दें कि यह घटना सोमवार रात को सामने आई थी।

The post सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक कहानी: पति की मौत, फिर नौकरी छूटी और फिर कमरे से आई बदबू appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: हो समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, ‘आल इंडिया हो लिटरेचर फोरम’ के गठन का लिया बड़ा फैसला
उदित वाणी, जमशेदपुर: हो भाषा एवं साहित्य की वर्तमान दशा और दिशा को लेकर आज सर्किट हाउस स्थित सभागार में हो समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। श्रीमती बहालेन चंपिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हो भाषा के गिरते स्तर और साहित्य की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। समाज ने एक स्वर में झारखंड सरकार से ‘हो भाषा साहित्य अकादमी’ के अविलंब गठन की मांग की है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोल्हान क्षेत्र के सभी वर्तमान विधायकों के साथ समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा। इस दौरान अकादमी के गठन हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अकादमी का गठन जल्द नहीं हुआ, तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा।

समाज ने राज्य सरकार से मांग की है कि विश्वविद्यालयों में हो भाषा के पाठ्यक्रमों और आवश्यकता आधारित पाठ्यपुस्तकों के निर्माण की दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके लिए भी सरकार को अलग से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हो भाषा साहित्य के विकास के लिए बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए:

लाको बोदरा पुरस्कार: झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम के हो साहित्यकारों की प्रकाशित सामग्री के मूल्यांकन हेतु इस पुरस्कार की घोषणा की गई है।

साहित्यिक मंच: सभी राज्यों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाने के लिए ‘आल इंडिया हो लिटरेचर फोरम’ का गठन किया गया है। यह फोरम राष्ट्रीय स्तर पर हो भाषाई रचनाओं के संग्रह और प्रकाशन का कार्य करेगा।

नियमित समीक्षा: साहित्यकारों ने निर्णय लिया है कि वे महीने में एक दिन हो साहित्य के मूल्यांकन और विकास के लिए समर्पित करेंगे।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सशक्त साहित्यिक संगठन गठित करने का निर्णय लेते हुए प्रस्तावित नामों पर सहमति दी गई। बैठक का संचालन डेमका सोय ने किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों के हो साहित्यकारों को एकजुट कर भाषा की अस्मिता बचाने का संकल्प लिया गया।

The post Jamshedpur: हो समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, ‘आल इंडिया हो लिटरेचर फोरम’ के गठन का लिया बड़ा फैसला appeared first on Udit Vani.

लहरों पर लिखा इतिहास: जमशेदपुर की बेटियों ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में जीते पदक, RMS स्कूल में खुशी की लहर
उदित वाणी, जमशेदपुर:  कटक (ओडिशा) में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय रोइंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर की होनहार बेटियों ने अपनी ताकत और कौशल का लोहा मनवाया है. आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला की छात्राओं ने देश भर से आए 600 से अधिक खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया.

श्रेया कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहरों से टकराकर अपनी मंजिल पाने वाली होनहार खिलाड़ी श्रेया कुमारी ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया. श्रेया ने 500 मीटर इंडोर रोइंग और 2के (2K) रिले स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए दो कांस्य पदक (Bronze Medals) अपने नाम किए.

गौरी और अदिति का भी रहा शानदार प्रदर्शन

टीम वर्क और शारीरिक क्षमता का परिचय देते हुए गौरी कुमारी साहू और अदिति यादव ने भी अपनी मेहनत को सफलता में बदला. इन दोनों छात्राओं ने 2K रिले स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वहीं, विद्यालय की एक अन्य खिलाड़ी श्वेता कुमारी (श्वेता सिंह) ने राष्ट्रीय स्तर की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में हार नहीं मानी और 2के इंडोर रोइंग में पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी छाप छोड़ी.

विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष

आरएमएस हाई स्कूल की इन ‘चैंपियंस’ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा सिन्हा और स्कूल प्रबंधन ने अपार हर्ष व्यक्त किया है. प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “इन बेटियों की यह जीत पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. इन्होंने साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कोई भी तूफान रास्ता नहीं रोक सकता. इनकी सफलता अन्य छात्रों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी.”

The post लहरों पर लिखा इतिहास: जमशेदपुर की बेटियों ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में जीते पदक, RMS स्कूल में खुशी की लहर appeared first on Udit Vani.

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026: ग्रामीण व वंचित विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग पहल
उदित वाणी, पटमदा : ग्रामीण और वंचित क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट’ एवं ‘टैलेंट सर्च एकेडमी’ के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए निःशुल्क विशेष क्रैश कोर्स एवं कोचिंग संचालित की जाएगी.

इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभा चयन हेतु 12अप्रैल को पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में एक विशेष चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित किया गया है.

इस चयन परीक्षा में कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं तथा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो ने जानकारी दी कि चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा—

* प्रथम स्थान: स्वर्ण पदक

* द्वितीय स्थान: रजत पदक

* तृतीय स्थान: कांस्य पदक

* साथ ही 10 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

ट्रस्ट द्वारा संचालित इस क्रैश कोर्स में विद्यार्थियों को गहन विषयवार प्रशिक्षण, नियमित मॉक टेस्ट तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही पढ़ाई की सुविधा को और सुलभ बनाने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं का भी प्रावधान रखा गया है. यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी.

The post झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026: ग्रामीण व वंचित विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग पहल appeared first on Udit Vani.

झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में फैज के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मौके से उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई गुरुवार रात शताब्दी मार्केट में हुए मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा हत्याकांड के जवाब में की गई है.

गुड्डू खलीफा झामुमो नेता हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसकी फैज खान गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पलामू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़ी व जंगली इलाकों में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर जब पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घायल फैज खान और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

मौके से हथियार और कारतूस बरामद होने की भी सूचना है. पलामू एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. शहर के बीचों-बीच हुई हत्या के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जिला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

(आईएएनएस)

The post झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग तेज, प्रेसवार्ता में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने उठाई मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है. शुक्रवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं ने इस जघन्य घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई.

कड़ी सजा की मांग, पुलिस कार्रवाई की सराहना

प्रेसवार्ता में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी एवं पूर्व पार्षद सह प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दी जाए. साथ ही, राज्य पुलिस द्वारा तत्परता और सूझबूझ के साथ मामले के खुलासे की सराहना भी की.

राजनीतिक साजिश का आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा इस तरह के तत्वों को संरक्षण देकर राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करती रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा बौखलाहट में इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है. साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा.

प्रेसवार्ता में झामुमो के हितेश भकत, त्रिलोचन टुडू, चक्रधर महतो, श्याम चरण सरदार, फलिंदर गोप, गुड्डू पाल, हराधन मुंडा, सालखान हेंब्रम, बापी गोप और पुतुल सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post हजारीबाग हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग तेज, प्रेसवार्ता में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने उठाई मांग appeared first on Udit Vani.

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, जमशेदपुर में तिवारी सबसे आगे
उदित वाणी, जमशेदपुर : रांची स्थित डोरंडा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में 12 मार्च 2026 को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है. राज्य के सभी 37 जिला बार संघों में डाले गए मतों की प्रथम वरीयता की गिनती पूरी कर ली गई है. इस संबंध में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और मिथिलेश सिंह ने जानकारी साझा की.

बताया गया कि पूरे झारखंड में कुल 16,845 मत पड़े थे, जिनमें से 601 मत अमान्य घोषित कर दिए गए. इस प्रकार 16,244 मतों को वैध माना गया है. इन वैध मतों के आधार पर कुल 23 सदस्यों का चयन होना है, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं.

जमशेदपुर जिला बार संघ की बात करें तो यहां प्रथम वरीयता के मतों में अनिल कुमार तिवारी सबसे आगे रहे, जिन्हें 363 मत प्राप्त हुए. उनके बाद राजेश कुमार शुक्ला को 280 वोट और प्रकाश कुमार झा को 221 मत मिले. इसके अलावा अन्य नौ प्रत्याशियों को भी क्रमवार मत प्राप्त हुए, जिससे मुकाबला रोचक बना हुआ है.

महिला उम्मीदवारों में विनीता सिंह को 52 मत और रंजना कुमारी को 36 मत प्राप्त हुए हैं. हालांकि, अंतिम परिणाम अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि यह चुनाव बहुवरीयता प्रणाली (प्रेफरेंशियल वोटिंग) पर आधारित है.

चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रत्येक अधिवक्ता को कम से कम पांच वरीयता वाले मत देना अनिवार्य था. इसी कारण संभावना जताई जा रही है कि परिणाम स्पष्ट होने के लिए कम से कम पांच चरणों तक मतों की गिनती करनी पड़ सकती है.

मतगणना का अगला चरण 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसमें द्वितीय वरीयता के मतों की गणना की जाएगी. इसके बाद क्रमशः अन्य वरीयताओं की गिनती होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि पांचवीं वरीयता तक की गणना पूरी होने के बाद ही सभी 23 विजयी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

फिलहाल प्रथम वरीयता के परिणामों ने कई दिग्गज उम्मीदवारों की मजबूत स्थिति का संकेत दिया है, लेकिन अंतिम नतीजे आने तक समीकरण बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है.

The post झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, जमशेदपुर में तिवारी सबसे आगे appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग के कुसुंबा (विष्णुगढ़) में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले में पुलिसिया खुलासे के बाद पूर्व घोषित आंदोलनों को वापस लेने का ऐलान किया है.

गुरुवार रात 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के ‘झारखंड बंद’ के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने पुलिस द्वारा बताई गई ‘बलि’ की थ्योरी पर संदेह जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग दोहराई है.

आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के कारण ही इस हत्याकांड का उद्भेदन हुआ है. उन्होंने पुलिस की ‘बलि’ वाली कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, “बलि देने के तरीके और पुलिस के दावों में विसंगतियां हैं, इसकी गहराई से छानबीन होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. पोक्सो एक्ट के उल्लंघन की भी जांच हो.”

उन्होंने इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम राम के भाजपा कार्यकर्ता होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. साहू ने कहा कि भीम राम कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा और सत्ता पक्ष के दबाव में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘संवेदनहीन’ करार दिया.

उन्होंने कहा, “जो लोग हत्याकांड के उद्भेदन आज सड़कों पर झंडा लेकर जश्न मना रहे हैं, वे 8 दिनों तक किस बिल में छिपे थे? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने इस जघन्य कांड पर एक ट्वीट तक नहीं किया और न ही पीड़ित परिवार से मिलने गए.”

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 6 वर्षों में लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं, जो सरकार की तुष्टीकरण नीति का परिणाम है. आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पुलिस प्रशासन विधि-व्यवस्था सुधारने के बजाय बालू, कोयला और पत्थर माफियाओं से वसूली में व्यस्त है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राज्य की किसी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी हुई या खनिज संपदा की लूट बंद नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे झारखंड को ठप कर देंगे. उन्होंने रामगढ़ की हालिया घटना और रामनवमी के दौरान हुई पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि तुष्टीकरण के कारण बहुसंख्यक समाज के त्योहारों में अड़ंगा डालना आम बात हो गई है.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां एक तालाब में डूबने से तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुफु के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौटने के बजाय पास के ही एक तालाब की ओर खेलने चले गए थे. मृतकों की पहचान निमिसन गुड़िया (8 वर्ष, कक्षा 2), उसके बड़े भाई जइसन गुड़िया (10 वर्ष, कक्षा 3) और उनके साथी डेविड गुड़िया (6 वर्ष, कक्षा 1) के रूप में हुई है.

आशंका जताई जा रही है कि नहाने के क्रम में तीनों बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ. काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो निमिसन और जइसन की मां मेलानी गुड़िया उन्हें तलाशते हुए तालाब की ओर पहुंचीं. किनारे पर बच्चों के कपड़े और चप्पलें देख उनके होश उड़ गए. उनके शोर मचाने पर ग्रामीण प्रवीण गुड़िया और लुकस गुड़िया ने तुरंत तालाब में छलांग लगाई.

काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. इस हादसे ने सुमन गुड़िया के परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है, जिनके दोनों बेटों (निमिसन और जइसन) की इस घटना में मौत हो गई.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है. ग्रामीणों ने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत appeared first on Udit Vani.

JPSC भर्ती अलर्ट: डिप्टी कलेक्टर समेत 45 पद खाली, 6 अप्रैल तक करें आवेदन
उदित वाणी, रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न 45 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

जेपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

जेपीएससी ने जिन 45 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डिप्टी कलेक्ट (कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग) के 36, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (पशुपालन, दुग्ध एवं सहकारिता विभाग) सहकारिता प्रभाग के 2 और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटा) विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 7 पद शामिल हैं.

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु वर्ग अनुसार 37 से 40 साल के भी निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रिलिमिनरी परीक्षा, मेंस लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 9,300 से 34,800 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

आवेदन करने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 50 से 100 रुपए के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवार को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक एनएपीएस पोर्टल पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

(आईएएनएस)

The post JPSC भर्ती अलर्ट: डिप्टी कलेक्टर समेत 45 पद खाली, 6 अप्रैल तक करें आवेदन  appeared first on Udit Vani.