Jharkhand Urban Development Archives - Udit Vani

Jamshedpur : टेल्को के जोजोबेड़ा में विकास की लहर, विधायक पूर्णिमा साहू ने ₹26.59 लाख की 3 योजनाओं का किया शिलान्यास
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार नई गति मिल रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर कुल 26 लाख 59 हजार रुपये की लागत आएगी.

जोजोबेड़ा बस्ती को मिलेंगी ये सुविधाएं

विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जोजोबेड़ा बस्ती में निम्नलिखित कार्यों की आधारशिला रखी गई:

सड़क निर्माण कार्य: बस्ती में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा.

हाई मास्ट लाइट: जोजोबेड़ा सामुदायिक भवन मैदान में बेहतर रौशनी के लिए हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी.

डीप बोरिंग: पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सामुदायिक भवन के समीप डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य किया जाएगा.

इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन, शुद्ध पेयजल और रौशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा.

जनता की जरूरतों के अनुरूप हो रहा काम

शिलान्यास के अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार योजनाएं स्वीकृत कराई जा रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले दिनों में जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

मौके पर मौजूद गणमान्य

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, राम अवतार गुप्ता, महादेव गुप्ता, रजनीश कुमार समेत कई स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

The post Jamshedpur : टेल्को के जोजोबेड़ा में विकास की लहर, विधायक पूर्णिमा साहू ने ₹26.59 लाख की 3 योजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जुडको की मनमानी के खिलाफ सरयू राय का ‘शंखनाद’, सीएजी जांच की मांग से हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मोहरदा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवासों के आवंटन में हो रहे अत्यधिक विलंब और झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) की लापरवाही पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। राय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस पूरे मामले की जांच के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) को पत्र लिखेंगे।

लाभार्थियों का दर्द और सरयू राय का निरीक्षण

निरीक्षण की पृष्ठभूमि बताते हुए राय ने कहा कि सोमवार को मोहरदा क्षेत्र के दर्जनों महिला और पुरुष उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पहुंचे थे। लाभार्थियों ने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई कि कैसे उनका आवास बनकर तैयार होने के बावजूद उन्हें चाबी नहीं सौंपी जा रही है। जनता के इसी आग्रह पर मंगलवार को विधायक स्वयं जमीनी हकीकत जानने मोहरदा पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान राय ने पाया कि निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने कहा, “जुडको ने गरीबों के साथ जो मजाक किया है, उसके लिए उसे कौन सी सजा दी जाए, यह समझ से परे है। सरकार की योजनाओं को विलंब कराना और जनता को मानसिक रूप से परेशान करना जुडको की कार्यशैली बन गई है।”

आर्थिक बोझ तले दबे गरीब लाभार्थी

विधायक ने लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ जितने भी लोग हैं, सभी ने अपना पेट काटकर पैसे जमा किए हैं। कई लोगों ने बैंक से कर्ज लिया है, जिसकी ईएमआई (EMI) वे हर महीने भर रहे हैं। दूसरी ओर, मकान की चाबी न मिलने के कारण उन्हें वर्तमान में किराये के घरों में रहना पड़ रहा है। इस दोहरी आर्थिक मार ने गरीबों को भारी घाटे में डाल दिया है। उन्होंने नगर विकास विभाग और जेएनएसी (JNAC) पर जनता को केवल “घुमाने” का आरोप लगाया।

उद्घाटन के फेर में लटका आवंटन

सरयू राय ने तीखा हमला करते हुए कहा कि संभवतः मुख्यमंत्री या किसी मंत्री द्वारा उद्घाटन कराए जाने की प्रतीक्षा में चाबियां रोकी गई हैं। उन्होंने सुझाव दिया, “अगर बात केवल उद्घाटन की है, तो जिसे भी श्रेय लेना है, वह ऑनलाइन उद्घाटन कर दे। लेकिन उद्घाटन के नाम पर गरीबों का इंतजार अब उचित नहीं है।” उन्होंने सचिव से बात करने के बाद बताया कि विभाग वर्तमान में भ्रम की स्थिति में है और उन्होंने इस मसले पर दो दिनों का समय मांगा है।

निर्माण की वर्तमान स्थिति और बिजली संकट

निरीक्षण में यह खुलासा हुआ कि कुल प्रस्तावित 22-23 ब्लॉक्स में से मात्र दो ब्लॉक ही अब तक पूरी तरह तैयार हो पाए हैं। शेष ब्लॉक्स की स्थिति दयनीय है; कहीं केवल नींव खोदी गई है तो कहीं काम आधा-अधूरा है। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि तैयार हो चुके ब्लॉक्स में 80 लाभार्थियों ने बिजली कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, लेकिन अब तक मीटर नहीं लगाए गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि जेएनएसी या जुडको की अनुमति मिलते ही मिनटों में कनेक्शन दे दिया जाएगा।

विधायक की दो टूक चेतावनी

अंत में सरयू राय ने सरकार को आगाह किया कि गरीबों के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पूरा भुगतान कर दिया है, वे अब और इंतजार नहीं करेंगे और धीरे-धीरे अपने घरों में प्रवेश करना शुरू कर देंगे। उन्होंने गुरुवार को पुनः सचिव से वार्ता करने और समाधान न निकलने पर उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

The post JAMSHEDPUR: जुडको की मनमानी के खिलाफ सरयू राय का ‘शंखनाद’, सीएजी जांच की मांग से हड़कंप appeared first on Udit Vani.

Adityapur : उद्घाटन के 3 साल बाद भी शोपीस बना विद्युत शवगृह, ₹3.17 करोड़ की लागत, फिर भी लकड़ी से अंतिम संस्कार करने को मजबूर लोग
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या-08 अंतर्गत बीको मोड़ (गम्हरिया) स्थित काली मंदिर श्मशान घाट में बना विद्युत शवगृह (Gas Fire Crematorium) आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है. उद्घाटन के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह जनता के काम नहीं आ सका है और महज एक शोभा की वस्तु बनकर रह गया है.

₹3.17 करोड़ की लागत और कबाड़ में तब्दील मशीनें

उल्लेखनीय है कि नगर विकास और आवास विभाग (जुडको) द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से 3.17 करोड़ रुपये की लागत से इस शवगृह का निर्माण कराया गया था. इसका उद्घाटन 31 मार्च 2023 को तत्कालीन मंत्री चम्पाई सोरेन, सांसद गीता कोड़ा, तत्कालीन महापौर विनोद श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया था. आज स्थिति यह है कि मशीनों का एक बार भी उपयोग नहीं हुआ है और वे परिसर में कबाड़ की तरह पड़ी हैं.

खंडहर बनता परिसर और झाड़ियों का साम्राज्य

श्मशान घाट के पुजारी कृष्ण गोराई ने बताया कि देखरेख न होने के कारण पूरा परिसर झाड़ियों से भर गया है. लोहे के गेट और ईंट की दीवारों को दीमक नुकसान पहुँचा रहे हैं. बिना उपयोग के ही यह भवन खंडहर का रूप ले रहा है. वर्तमान में लोग अभी भी पारंपरिक रूप से लकड़ी से ही शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं, क्योंकि शवगृह अब तक शुरू ही नहीं हुआ.

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए महापौर संजय सरदार ने कहा कि वे इस संबंध में नगर निगम के प्रशासक से विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी तकनीकी या आधिकारिक प्रक्रियाएं अधूरी हैं, उन्हें पूर्ण कराकर विद्युत शवगृह को शीघ्र चालू कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके.

The post Adityapur : उद्घाटन के 3 साल बाद भी शोपीस बना विद्युत शवगृह, ₹3.17 करोड़ की लागत, फिर भी लकड़ी से अंतिम संस्कार करने को मजबूर लोग appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Urban Development: जमशेदपुर में स्वच्छता, सड़क और नाली निर्माण कार्यों की समीक्षा, JNAC की बड़ी बैठक
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति JNAC के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं और विकास योजनाओं को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप नगर आयुक्तकृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करना था।

वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं की उपस्थिति

बैठक में जेएनएसी के संबंधित विशेष पदाधिकारी, सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।

विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा

उप नगर आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट जाँची। बैठक के दौरान निम्नलिखित कार्यों पर विशेष चर्चा हुई. स्वच्छता अभियान और कचरा प्रबंधन,सड़क मरम्मत कार्य, नाली निर्माण परियोजनाएं. स्ट्रीट लाइट का रखरखाव और अन्य नागरिक सुविधाएं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: समय सीमा और गुणवत्ता सर्वोपरि

उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना अनिवार्य है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

कनिष्ठ अभियंताओं (JE) को फील्ड मॉनिटरिंग के आदेश

क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उप नगर आयुक्त ने कनिष्ठ अभियंताओं (JE) को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियंता निरंतर फील्ड में चल रहे कार्यों की निगरानी करें। यदि कार्य में कोई बाधा आती है, तो उसे शीघ्र दूर कर विलंब को रोका जाए। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण और समन्वय को आवश्यक बताया गया।

समयबद्ध तरीके से पूर्ण होंगे कार्य

बैठक के समापन पर सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि जमशेदपुर के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा समय पर मिल सके।

The post Jharkhand Urban Development: जमशेदपुर में स्वच्छता, सड़क और नाली निर्माण कार्यों की समीक्षा, JNAC की बड़ी बैठक appeared first on Udit Vani.