Jharkhand Cyber Crime Archives - Udit Vani

Jharkhand : जंगल में ‘कंट्रोल रूम’ बनाकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 6 गिरफ्तार
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर ठगों ने अब पुलिस से बचने के लिए जंगलों को अपना नया ‘सेफ हाउस’ बना लिया है. गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में चल रहे एक हाईटेक ‘जंगल कंट्रोल रूम’ का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने मौके से छह शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा है, जो देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी आबादी वाले इलाकों से दूर घने जंगलों में इसलिए ठिकाना बनाते थे ताकि पुलिस की आवाजाही पर दूर से नजर रखी जा सके और नेटवर्क सिग्नल का इस्तेमाल कर बिना किसी शोर-शराबे के ठगी को अंजाम दिया जा सके.

जंगल से ऑपरेट हो रहे इस गैंग की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी. ये अपराधी लोगों के मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल का लिंक भेजते थे. जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति उस लिंक को खोलता, जंगल में बैठे इन ठगों के पास उस व्यक्ति के मोबाइल का पूरा एक्सेस पहुंच जाता था. इसके बाद हैक किए गए मोबाइल के जरिए बैंक खातों से चंद मिनटों में खून-पसीने की कमाई साफ कर दी जाती थी.

पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल ये जंगल तक पहुंचने और ठगी के उपकरणों को छिपाने में करते थे.

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जो दिल्ली और गिरिडीह के विभिन्न थानों से पहले भी जेल जा चुके हैं. जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से गिरोह बनाया और इस बार ठिकाने के रूप में जंगलों को चुना. पुलिस अब इन ठगों के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : जंगल में ‘कंट्रोल रूम’ बनाकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 6 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR:अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मुंबई से मुख्य एजेंट गिरफ्तार, झारखंड के युवाओं को बनाया शिकार
उदित वाणी, जमशेदपुर : विदेश में डेटा एंट्री ऑपरेटर की आकर्षक नौकरी का सपना दिखाकर झारखंड के युवाओं को साइबर ठगी के दलदल में धकेलने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क के मुख्य एजेंट दाउद अहमद को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी के अधीन रांची साइबर अपराध थाना की टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से डोंगरी इलाके में छापेमारी कर उसे दबोचा।

पटना निवासी दाउद अहमद लंबे समय से विदेशी आकाओं के साथ मिलकर भारत में युवाओं को फंसाने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासपोर्ट और अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जिससे गिरोह के बड़े नेटवर्क का संकेत मिला है।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का जमशेदपुर से गहरा कनेक्शन है। मानगो के आजादनगर निवासी एजेंट सरताज आलम ने तीन बेरोजगार युवकों को नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। इन युवकों को थाईलैंड के बैंकॉक के रास्ते म्यांमार स्थित कुख्यात केके पार्क साइबर स्कैम कंपाउंड में भेजा गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन साइबर ठगी कराई जाती थी।

पुलिस पहले ही सरताज आलम को 18 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब विदेश में फंसे झारखंड के 15 युवकों को मुक्त कराया गया, जिनमें तीन जमशेदपुर के थे।

पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अब वित्तीय लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

The post JAMSHEDPUR:अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मुंबई से मुख्य एजेंट गिरफ्तार, झारखंड के युवाओं को बनाया शिकार appeared first on Udit Vani.