Jamshedpur Crime Update.Jamshedpur News Archives - Udit Vani

सिल्वर सिटी जिम के बाहर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार, गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात की जांच तेज
उदित वाणी जमशेदपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जाता है, में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को देहरादून पुलिस और विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गिरफ्तारी को पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी मान रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यशराज इस सनसनीखेज हत्या का मुख्य साजिशकर्ता निकला है। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की पूरी योजना तैयार की थी और वारदात को अंजाम दिलाने में केंद्रीय भूमिका निभाई। पुलिस अब उससे मिली जानकारियों के आधार पर पूरे आपराधिक नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश काफी पहले से रची जा रही थी। दिसंबर 2025 में नोएडा और दिल्ली में भी हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन अत्यधिक भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून को निशाना बनाकर सिल्वर सिटी जिम के बाहर कई दिनों तक रेकी की गई और फिर हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

विशेष कार्य बल अधिकारियों के मुताबिक, यशराज ने शूटरों को रांची से दिल्ली पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया। उसने पेटीएम और यूपीआई के जरिए हवाई यात्रा टिकट, होटल बुकिंग, स्कूटी और अन्य खर्चों का भुगतान किया था। पुलिस को इन लेनदेन से कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिलने की उम्मीद है, जिनके जरिए पूरे आपराधिक नेटवर्क तक पहुंच बनाई जा सकती है।

हत्या के बाद यशराज लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। जांच में सामने आया कि वह कुछ समय तक खड़गपुर में अपनी बुआ के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले वह झारखंड के दुमका जेल भी गया था, जहां उसने बंदी गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अब पुलिस संगठित अपराध और बाहरी गिरोह संबंधों के पहलू से भी जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो अखिलेश सिंह से मुलाकात के बाद घटनाक्रम अचानक बदला। बताया जा रहा है कि यशराज ने किसी माध्यम से देहरादून विशेष कार्य बल तक अपनी लोकेशन से जुड़ी जानकारी पहुंचाई, जिसके बाद सहारनपुर में पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यशराज से पूछताछ में कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है। जांच एजेंसियां अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क और साजिश से जुड़े संभावित मुख्य सूत्रधार की तलाश में जुट गई हैं।

गौरतलब है कि विक्रम शर्मा की हत्या के बाद देहरादून समेत उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। बहुचर्चित माने जा रहे इस मामले में अब यशराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझा ली जाएगी।

The post सिल्वर सिटी जिम के बाहर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार, गैंगस्टर अखिलेश सिंह से मुलाकात की जांच तेज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: शनिवार से लापता बुद्धनाथ का जंगल में मिला शव
उदित वाणी, जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब लापता युवक बुद्धनाथ बेसरा (18 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका पाया गया। मृतक सुनील बेसरा का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

शनिवार से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, बुद्धनाथ बेसरा शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को गांव से करीब 2-2.5 किलोमीटर दूर दुबला टुंगरी जंगल में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

गंजी और टी-शर्ट का बनाया फंदा

जंगल में झाड़ियों के बीच एक जंगली करंज के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गंजी और टी-शर्ट को आपस में जोड़कर फंदा बनाया और उसे पेड़ से लटका लिया। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारकर घर पहुँचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था बुद्धनाथ

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुद्धनाथ बेसरा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज रांची के कांके और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में ब्रेन संबंधी बीमारी के लिए चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल और फंदे के रूप में इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस जांच जारी

बोड़ाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

The post Jamshedpur: शनिवार से लापता बुद्धनाथ का जंगल में मिला शव appeared first on Udit Vani.

जेम्को के मिश्रा बगान में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, जमीन विवाद में अपराधियों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद
उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को स्थित मिश्रा बगान शुक्रवार की शाम अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बाइक और कारों की आवाजाही के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक वाहन पर सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों ने इलाके में पहुंचते ही लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार मिश्रा बगान इलाके में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

जिस स्थान पर फायरिंग हुई, उसके समीप ही झामुमो का स्थानीय कार्यालय भी मौजूद है। ऐसे में राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

The post जेम्को के मिश्रा बगान में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, जमीन विवाद में अपराधियों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद appeared first on Udit Vani.

रेलवे भूमि विवाद में फंसा खासमहल जगन्नाथ मंदिर का निर्माण, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे टीम, विहिप और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद रुका अभियान
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से सटे खासमहल स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में नए भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को विवाद गहरा गया। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर रेलवे प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। फिलहाल रेलवे ने कार्रवाई रोक दी है और निर्माण कार्य भी अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच रेलवे प्रशासन ने दावा किया कि निर्माण रेलवे की जमीन पर किया जा रहा है और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है।

शुक्रवार को रेलवे की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर मंदिर परिसर पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य, स्थानीय लोग और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां जुट गए। लोगों ने धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध और तनाव को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को बुलडोजर वापस लेना पड़ा।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। परिषद ने रेलवे प्रशासन से दो दिनों का समय मांगते हुए मामले की जांच और दस्तावेजों की समीक्षा की बात कही। विहिप ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मंदिर की आड़ में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित होती है तो उसका समर्थन नहीं किया जाएगा।

इधर रेलवे प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अब रेलवे, मंदिर कमेटी, विहिप और स्थानीय प्रशासन के बीच बैठक कर आगे का रास्ता तय किया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

The post रेलवे भूमि विवाद में फंसा खासमहल जगन्नाथ मंदिर का निर्माण, बुलडोजर लेकर पहुंची रेलवे टीम, विहिप और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद रुका अभियान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : धातकीडीह में लिफ्ट हादसा: काम पर जा रही महिला गंभीर रूप से घायल, सीसीयू में इलाज जारी
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में शुक्रवार दोपहर एक गंभीर हादसा सामने आया, जहां एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट अचानक गिरने से 45 वर्षीय महिला रुकसाना बुरी तरह घायल हो गई। रुकसाना जुगसलाई की रहने वाली है और धातकीडीह स्थित हुसैन बिल्डिंग के एक फ्लैट में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शुक्रवार को भी वह काम पर पहुंची थी और लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रही थी। इसी दौरान अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। धमाके जैसी आवाज सुनते ही बिल्डिंग के निवासी और आसपास के लोग मौके पर दौड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रुकसाना को तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे सीसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, रखरखाव और संभावित लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। बिल्डिंग प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने लिफ्ट की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

The post Jamshedpur : धातकीडीह में लिफ्ट हादसा: काम पर जा रही महिला गंभीर रूप से घायल, सीसीयू में इलाज जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : व्हाट्सएप हैक कर आरपीएफ अधिकारी के नाम पर ठगी की कोशिश, रेलवे में मचा हड़कंप
उदित वाणी जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के एक आरपीएफ पदाधिकारी का व्हाट्सएप नंबर हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। अपराधी अधिकारी के नाम से परिचित लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। चक्रधरपुर मंडल के दो अधिकारियों को भी उक्त नंबर से संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद रेलवे महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिण पूर्व जोन और रेलवे बोर्ड सक्रिय हो गया है। सभी मंडलों और स्टेशनों को संबंधित नंबर साझा कर अलर्ट जारी किया गया है, ताकि कोई भी कर्मचारी या आम व्यक्ति भावनात्मक अपील में आकर ठगी का शिकार न बने। राहत की बात यह है कि अब तक इस मामले में किसी के ठगे जाने की सूचना नहीं मिली है।

इधर, आरपीएफ की साइबर सेल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की निगरानी की जा रही है, ताकि हैक किए गए नंबर को सुरक्षित कर पुनः उपयोग में लाया जा सके और आरोपियों की पहचान हो सके।

साइबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप पर किसी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाले संदेशों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, ओटीपी साझा करने और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई है।

The post Jamshedpur : व्हाट्सएप हैक कर आरपीएफ अधिकारी के नाम पर ठगी की कोशिश, रेलवे में मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime: मध्यरात्रि में घर में घुसा चोर दबोचा गया, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के सीएच एरिया स्थित झबरी बस्ती में बुधवार देर रात चोरी की एक कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। रितेश अग्रवाल के घर में संदिग्ध गतिविधि महसूस होते ही डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को घर के कोने में छिपा पाया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखन महली उर्फ राजेन्द्र महली उर्फ रवि महली उर्फ टाटा विइला बताया, जो रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के भोजडीह का निवासी है। तलाशी में उसके पास से एक पिलास और छोटा पॉकेट टॉर्च बरामद हुआ, जो उसकी मंशा को स्पष्ट करता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसा था। उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह वर्ष 2025 में सोनारी क्षेत्र में स्कूटी चोरी और साईं मंदिर से मुकुट चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त की मांग की है।

The post Jamshedpur Crime: मध्यरात्रि में घर में घुसा चोर दबोचा गया, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात appeared first on Udit Vani.