Jamshedpur Cricket Tournament Archives - Udit Vani

Jamshedpur-Rural : बोड़ाम के मुकरूडीह में सजेगा क्रिकेट का रोमांच: 16 अप्रैल से लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव स्थित निर्मल चौक क्रिकेट मैदान में 16, 17 और 19 अप्रैल को तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा. यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी.

टूर्नामेंट से पहले 10 अप्रैल को ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीम मालिक अपनी-अपनी पसंद के 13-13 खिलाड़ियों का चयन करेंगे. आयोजन समिति के सदस्य भागवत दास, मनोज महतो और निपेंद्र महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

प्रतियोगिता के विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 9,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को समिति की ओर से जर्सी उपलब्ध कराई जाएगी.

The post Jamshedpur-Rural : बोड़ाम के मुकरूडीह में सजेगा क्रिकेट का रोमांच: 16 अप्रैल से लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज appeared first on Udit Vani.

सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन 11 से
जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक क्रिकेट के चलने वाले इस मैच के आयोजकों में हेमंत पाठक, साहेब बाग्ती और शंभु नाथ हैं। इस आयोजन के संरक्षक स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को पोस्टर और टी-शर्ट जारी किये गए।

मीडिया से बातचीत में आशुतोष राय ने बताया कि सरयू राय कप का आयोजन करने की पृष्ठभूमि हेमंत पाठक पिछले कई महीनों से बना रहे थे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो रही है। उन्होंने बताया कि मैच में इंट्री फीस है। हर टीम को 3500 रुपये देने होंगे।

एक सवाल के जवाब में आशुतोष राय ने बताया कि जो विजेता टीम होगी, उसे 31000 रुपये नकद दिये जाएंगे। उप विजेता को 21000 रुपये नकद दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि आइसीसी के मैचों में जितने भी नियम लागू होते हैं, वो सभी नियम इसमें भी लागू होंगे। अंपायर बाहर के होंगे ताकि किसी को अंगुली उठाने का मौका न मिले।

श्री राय ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले मैच में सिर्फ 16 टीमों को एंट्री दी जाएगी। हर मैच 8 ओवर का ही होगा। हां, जो फाइनल खेला जाएगा, वह 10 ओवर का होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रसाद, पिंटू सिंह, करण सिंह के साथ आयोजनकर्ता भी शामिल थे।

The post सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन 11 से appeared first on Udit Vani.