Illegal Arms Seized Archives - Udit Vani

टाटानगर से रांची आ रही ट्रेन में मची अफरा-तफरी: RPF ने अकीब और रेहान को हथियार के साथ दबोचा, देखें वीडियो
उदित वाणी, रांची : रांची रेल मंडल के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. दिनांक 07.05.2026 को ट्रेन संख्या 18615 (हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस) में चांडिल से हटिया के बीच आरपीएफ की टीम एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर थी. कीता रेलवे स्टेशन पार करते ही सामान्य कोच (General Coach) में अचानक शोर-शराबा और अफरा-तफरी मच गई.

आरपीएफ की तत्परता और गिरफ्तारी

शोर सुनकर जब आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम कोच में पहुंची, तो वहां एक युवक देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को डरा रहा था, जबकि उसका साथी यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. आरपीएफ टीम ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकीब खान (21 वर्ष) और रेहान खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रांची के बरियातू (सरताज कॉलोनी) के निवासी हैं.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-07-at-9.37.05-PM.mp4

जमशेदपुर से रांची हो रही थी हथियारों की सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि यह देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस उन्हें जमशेदपुर के एक अज्ञात व्यक्ति ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास दिया था. वे इस हथियार की सप्लाई रांची के स्थानीय क्षेत्रों में करने वाले थे. यात्रा के दौरान यात्रियों ने उन्हें हथियार संभालते देख लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया था.

कानूनी कार्रवाई और जब्ती

एएसआई भुतेश झा ने हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त किया. रांची स्टेशन पहुंचने पर उप निरीक्षक सूरज पांडे और सीआईबी की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया. सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपियों को जीआरपी (GRP) रांची को सौंप दिया गया है, जहां आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

The post टाटानगर से रांची आ रही ट्रेन में मची अफरा-तफरी: RPF ने अकीब और रेहान को हथियार के साथ दबोचा, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

झारखंडः डेयरी कंपनी पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कारबाइन और लोडेड पिस्टल बरामद
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले की पतरातू थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस ने इनके पास से एक देशी कारबाइन, लोडेड पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पतरातू निवासी करण करमाली (19) और शिवम मिश्रा उर्फ नंदू (23) के रूप में हुई है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार को 13 अप्रैल की रात गुप्त सूचना मिली थी कि हेसला गांव के आसपास कुछ अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने हेसला स्थित काली मंदिर मैदान के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर करण करमाली के पास से 7.65 एमएम का एक लोडेड देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

वहीं, बाइक पर रखे बैग की जांच करने पर पुलिस को 9 एमएम की एक देशी कारबाइन और दो जिंदा गोलियां मिलीं। पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक भी जब्त कर ली है। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बीते 4 अप्रैल को पतरातू स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई फायरिंग की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया गया है। पतरातू थाना में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

–आईएएनएस

The post झारखंडः डेयरी कंपनी पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कारबाइन और लोडेड पिस्टल बरामद appeared first on Udit Vani.