ichagarh Archives - Udit Vani

असंगठित श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: सरायकेला में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित
उदित वाणी, सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है. उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष निबंधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े श्रमिकों को पंजीकृत कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के घेरे में लाना है.

विभिन्न पंचायतों में पंजीकरण अभियान

अभियान के तहत जिले के कई प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए गए. मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर पंजीकरण कार्य संपन्न हुआ:

ईचागढ़ प्रखंड: देवलटांड पंचायत भवन.

राजनगर प्रखंड: धुरीपाड़ा पंचायत भवन.

चांडिल प्रखंड: मातकमडीह पंचायत भवन.

इन शिविरों में बड़ी संख्या में योग्य श्रमिकों ने पहुँचकर अपना पंजीकरण कराया.

सरकारी योजनाओं और सुरक्षा लाभों की जानकारी

शिविरों का उद्देश्य केवल निबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों को जागरूक करना भी है. अधिकारियों द्वारा उपस्थित श्रमिकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई:

श्रम कल्याणकारी योजनाएं: राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं.

सामाजिक सुरक्षा: बुढ़ापे और बीमारी की स्थिति में मिलने वाले लाभ.

दुर्घटना सहायता: कार्य के दौरान किसी अनहोनी की स्थिति में मिलने वाली वित्तीय मदद.

पंजीकरण प्रक्रिया: भविष्य में स्वयं या प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से जुड़ने के तरीके.

प्रशासन की पहल: कोई भी श्रमिक न छूटे

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि उन्हें कल्याणकारी प्रावधानों का सीधा लाभ मिल सके. इन विशेष शिविरों के माध्यम से उन श्रमिकों तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है जो जानकारी के अभाव में अब तक योजनाओं से वंचित थे.

The post असंगठित श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: सरायकेला में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित appeared first on Udit Vani.

झारखंड विधानसभा : ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक, अनुमंडलीय अस्पताल चालू व सड़क – चापाकल मरम्मत को लेकर दिया गया जोर
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर पंचम बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री कक्ष में जोरदार पहल हुई. विधायक सबिता महतो के नेतृत्व में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक समेत प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा चांडिल का पूर्णतः तैयार 100 बेड अनुमंडलीय अस्पताल को अविलंब चालू कराने का उठाया गया, ताकि गरीब व ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. साथ ही, विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई.

वहीं, चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तक की जर्जर मुख्य सड़क एक वर्ष से अधूरी होने पर गहरी नाराजगी जताई गई. प्रतिनिधिमंडल ने इसे जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली जीवनरेखा बताते हुए संवेदक की लापरवाही पर कार्रवाई और कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की. मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश देने का आश्वासन दिया. इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, शंकर लायेक, संजय महतो, स्नेहा महतो, अभय यादव, मिलन तंतुवाई, मधु गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post झारखंड विधानसभा : ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक, अनुमंडलीय अस्पताल चालू व सड़क – चापाकल मरम्मत को लेकर दिया गया जोर appeared first on Udit Vani.

Water Crisis- ईचागढ़ में सबिता महतो ने पांच टैंकर किए जनता को समर्पित, पानी की समस्या होगी दूर
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विधायक सबिता महतो ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की. उन्होंने क्षेत्र के चार प्रखंड – ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू और चांडिल – तथा कपाली नगर परिषद के लिए पांच पानी टैंकर जनता को समर्पित किए.

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भुयांडीह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सबिता महतो ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इन टैंकरों का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शादी-विवाह, श्राद्धकर्म और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अक्सर पानी की किल्लत सामने आती है. इस समस्या के समाधान के लिए कुल दस पानी टैंकर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है.

विधायक ने बताया कि फिलहाल पांच टैंकर जनता के उपयोग के लिए समर्पित किए गए हैं, जबकि शेष पांच टैंकर भी जल्द ही क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले क्षेत्र में दस पानी टंकियां दी जा चुकी हैं, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली है.

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो महिला मोर्चा जिला सचिव पिंकी लायेक विशेष रूप से उपस्थित रहीं. इसके अलावा झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, झामुमो नेता दिलीप महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, मिलन तंतुबाई, राहुल वर्मा, कृपाकर महतो, बादल महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

The post Water Crisis- ईचागढ़ में सबिता महतो ने पांच टैंकर किए जनता को समर्पित, पानी की समस्या होगी दूर appeared first on Udit Vani.

जादूगोड़ा-ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत क मामला : संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात, उचित मुआवजा- मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके गांव तक पहुंचाने की की मांग की
उदित वाणी, पोटका : हरियाणा के भिवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे के निर्माणाधीन साइट पर बुधवार को खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पोटका के जादूगोड़ा क्षेत्र के बनगोड़ा गांव के चार मजदूर और ईचागढ़ के दो मजदूरों की दुखद मौत हो गई.

इस घटना पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मृतक परिवारों के साथ हैं.

विधायक संजीव सरदार ने मृतकों के परिजनों की मदद और राहत के लिए झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी उपस्थित रहीं.

संजीव सरदार ने मंत्री से मांग की कि मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही जिस कंपनी में मजदूर कार्यरत थे, उससे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि भी तुरंत उपलब्ध कराई जाए.

विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि वे इस कठिन समय में सहारा महसूस कर सकें.

The post जादूगोड़ा-ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत क मामला : संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात, उचित मुआवजा- मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके गांव तक पहुंचाने की की मांग की appeared first on Udit Vani.

ईचागढ़ के कारकिडीह नदी में अज्ञात शव मिलने से दहशत, ईचागढ़ पुलिस जुटी जांच में और शव की पहचान के प्रयास जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकिडीह नदी में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव को देखा और तत्काल इसकी जानकारी ईचागढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. प्राथमिक जांच के दौरान शव से ऐसा कोई पहचान पत्र, दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतक की शिनाख्त में मदद मिल सके. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों को भी इस संबंध में सूचना भेज रही है, ताकि किसी गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर मृतक की पहचान संभव हो सके. समाचार लिखे जाने तक मृतक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल, मौत कैसे हुई और घटना किन परिस्थितियों में घटी, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित कोणों पर जांच कर रही है. स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है.

घटना स्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को शांत रहने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने अफवाह फैलाने से बचने की चेतावनी दी है और कहा है कि यदि किसी को मृतक से संबंधित कोई सुराग मिलता है तो तुरंत ईचागढ़ थाना को सूचित करें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी.

The post ईचागढ़ के कारकिडीह नदी में अज्ञात शव मिलने से दहशत, ईचागढ़ पुलिस जुटी जांच में और शव की पहचान के प्रयास जारी appeared first on Udit Vani.

JSSC परीक्षा संचालन नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधन स्नातक स्तरीय परीक्षाये अब दो चरणों में किये जायेंगे आयोजित
* ईचागढ़ में डिग्री व खूंटी जिले में महिला महाविद्यालय खोले जायेंगे, कैबिनेट ने दी राशि की मंजूरी

* राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली के गठन की स्वीकृति दी, आठ श्रेणियों में मिलेगी प्रोन्नति

उदित वाणी, रांची : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय के खूंटी जिले में महिला महाविद्यालय खोले जायेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई. डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ 76 लाख 34 हजार रुपए एवं महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 57 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में कुल 26 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई. मंत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन सेवा आयोग [जेएसएससी] परीक्षा संचालन नियमावली 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया. संशोधन के बाद स्नातक स्तरीय परीक्षा अब दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे.

पहली परीक्षा प्रारंभिक व दूसरी मुख्य परीक्षा होगी. लेकिन किसी परीक्षा में आवेदन की संख्या 50 हजार से कम होने पर इसे एक चरण में ही पूरा किया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारी चयन सेवा आयोग द्वारा वित्तीय बर्ष 2025-26 में आयोजित किये जानेवाले विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 31 करोड़ 50 लाख रुपए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी गई. दुमका एवं पलामू में डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान की स्थापना के लिए 28-28 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई. झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई. इसके तहत अब आठ श्रेणियों में प्रोन्नति दी जाएगी. झारखंड राज्य आवास बोर्ड की नियमावली में संशोधन किया गया. जिसके तहत अब आवास बोर्ड के भूखंडों या मकानों के आवंटन में दिव्यांग श्रेणी के लोगों को पांच प्रतिशत कोटा दिया जाएगा.

पहले यह कोटा तीन प्रतिशत था. राज्य में एड्स बीमारी की रोकथाम और रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेट लेजिस्लेटिव फोरम गठित करने का निर्णय लिया गया. फोरम में क्षेत्र के विधायक, विकास आयुक्त समेत अन्य लोग शामिल होंगे. राज्य के राजपत्रित अधिकारियों को मिलनेवाले मोबाइल खरीदने के लिए 25000 रूपये की राशि तय की गई. जबकि मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए प्रतिमाह 500 रुपए दिए जाएंगे. रांची के कोर कैपिटल क्षेत्र में बननेवाले पांच सितारा होटल ताज के निर्माण के लिए होटल की उंचाई 26 मीटर से बढ़ाकर 27 मीटर और अधिकतम ग्राउंड कवरेज को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई.. होटल का निर्माण झारखंड हाईर्कोअ के सामने किया जायेगा. झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद नियमावली में संशोधन कर सर्टिफिकेट लेने के लिए तय दर में संशोधन किया गया. झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के संचालन, प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए तीन करोड़ रुपए की सहायता अनुदान प्रतिबर्ष देने का निर्णय लिया गया.

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिलने वाले सम्मान की संख्या में बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी गई. जिसके तहत विशिष्ट पुलिस पदक की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 की गई. इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदकों की संख्या 31 से बढ़ाकर 60 की गई तथा अब पदक मिलने वाले पुलिस कर्मियों के पदानुक्रम में सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को शामिल किया गया है. रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई. जिसमें अरगोड़ा से लेकर नया सराय तक बनने वाली 6.175 किलामीटर लंबी चार लेन की सड़क के लिए 141 करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी है. इसके अलावा एचईसी सेक्टर-टू स्थित विवेकानंद स्कूल मोड़ से जगन्नाथपुर मंदिर के बगल से होते हुए रिंगरोड तक की सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के लिए 310 करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. पथ प्रमण्डल मनोहरपुर अन्तर्गत उधन बारंगा धानापल्ली पथ में कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य व पहुँच पथ निर्माण तथा भूअर्जन के लिए 37 करोड़ 88 लाख 72 हजार 600 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

The post JSSC परीक्षा संचालन नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधन स्नातक स्तरीय परीक्षाये अब दो चरणों में किये जायेंगे आयोजित appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : शादी से लौटते वक्त हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, कोलाबीरा : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक–तिरुलडीह मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया. घटना बिस्टाटांड़ के समीप हुई जब बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सवार सड़क पर गिर पड़ा.

घायल की पहचान और दुर्घटना का कारण

घायल व्यक्ति की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी राम मछुआ, उम्र लगभग 45 वर्ष, के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वे सोनाहातु थाना क्षेत्र के जामुदाग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे.

ग्रामीणों ने की मदद, अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल राम मछुआ को मिलन चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. सिर पर गंभीर चोट लगने की जानकारी है.

स्थिति गंभीर नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी

हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर है, फिर भी उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या खराब सड़कें और लापरवाही, दोनों मिलकर ऐसे हादसों को आम बना रहे हैं?

The post Seraikela-Kharsawan : शादी से लौटते वक्त हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

स्वर्णरेखा नदी पर 15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया पुल
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांडिल प्रखंड के खुंचीडीह में मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत एक बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. यह पुल कटिया और खुंचीडीह को जोड़ेगा और इसका निर्माण कार्य लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि यह पुल चांडिल प्रखंडवासियों की वर्षों पुरानी मांग का परिणाम है, जिससे अब लोगों को सीधे प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी.

क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

विधायक ने कहा कि यह सेतु न केवल भौगोलिक दूरी को कम करेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा. इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.

स्थानीय नेताओं की मौजूदगी

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस परियोजना के लिए सरकार और विधायक का आभार जताया.

The post स्वर्णरेखा नदी पर 15 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया पुल appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : जमीन के कमीशन विवाद में रघुनाथ राय की हत्या, चार आरोपी पहुंचे जेल
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग गांव के पास 6 अप्रैल को सड़क किनारे एक शव मिला था, जिसकी पहचान आरआईटी निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालू के रूप में हुई थी. इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री

जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं:

जिल्लर पाल (निवासी: बंतानगर, आदित्यपुर-2)

राजीव कुम्हार (निवासी: छोटा लाखा, चांडिल)

गणेश कुम्भकार (निवासी: छोटा लाखा, चांडिल)

आशीष कुंभकार (निवासी: छोटा लाखा, चांडिल)

पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे.

पुलिस टीम और कार्रवाई

इस मामले की जांच के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी. इस टीम में ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो और चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ शामिल थे. तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर चारों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया.

कमीशन विवाद बना हत्या की वजह

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि जमीन खरीद-बिक्री के दौरान कमीशन के लेन-देन को लेकर रघुनाथ राय की हत्या की गई. हत्या की योजना सोच-समझकर बनाई गई थी. गिरफ्तारी के बाद सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post Seraikela-Kharsawan : जमीन के कमीशन विवाद में रघुनाथ राय की हत्या, चार आरोपी पहुंचे जेल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Assembly: ईचागढ़ कस्तूरबा विद्यालय में भवन निर्माण की जरूरत, सविता महतो ने उठाई मांग
उदित वाणी, चांडिल: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल की सूचना के दौरान ईचागढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नए भवन निर्माण की मांग की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को पर्याप्त विद्यालय भवन नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. छात्राओं को स्कूल भवन के अभाव में मध्य विद्यालय टीकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इसके अतिरिक्त, हर वर्ष 25 छात्राओं का नामांकन भी स्कूल भवन की कमी के कारण नहीं हो पाता है.

सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील

विधायक सविता महतो ने सदन के माध्यम से राज्य सरकार से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईचागढ़ में छात्राओं के लिए नए भवन के निर्माण की मांग की. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया. विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने इस बात की जानकारी दी.

The post Jharkhand Assembly: ईचागढ़ कस्तूरबा विद्यालय में भवन निर्माण की जरूरत, सविता महतो ने उठाई मांग appeared first on Udit Vani.