House Archives - Udit Vani

Adityapur Crime : 6 LF फ्लैट के बंद घर में हुई चोरी
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 अंतर्गत 6एलएफ फ्लैट संख्या-09 निवासी अतनु चक्रवर्ती के घर में चोरी की घटना घटित हुई है. फ्लैट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर घर के अंदर आलमारी और बक्सा में रखे समान को भी यत्र तत्र बिखेर दिया.

हालांकि घर से चुराए गए सामान के संबंध में वास्तविक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. क्योंकि गृह स्वामी अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए हैं, जिसके कारण घर बंद था. नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना पर आक्रोश जताया है.

The post Adityapur Crime : 6 LF फ्लैट के बंद घर में हुई चोरी appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में -प्रदेश भाजपा
उदित वाणी, रांची : प्रदेश भाजपा ने कांके रोड स्थित पुराने सीएम आवास को तोड़कर नया सीएम आवास बनाने पर सवाल उठाया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से शीश महल बनाया गया, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुख्यमंत्री अपने लिए आलीशान महल बनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस शीशमहल पर लगभग 100 करोड़ रूपये खर्च किया जा रहा है.

इस महल में स्विमिंग पूल, जकूजी, आलीशान कमरे और लगभग 2 करोड़ रुपये का फव्वारा, ढाई करोड़ का गार्डन जैसी सुविधाओं की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण को लेकर पिछले कैबिनेट में ही मंजूरी दे दी गई है. लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कैबिनेट ब्रीफिंग में इस तथ्य को छिपाया गया. प्रतुल ने बताया कि आधिकारिक तौर पर मुख्य भवन के निर्माण पर लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च बताया गया है. जबकि अन्य मदों को जोड़ने पर यह राशि लगभग 70 करोड़ रुपये तक की है. भवन निर्माण विभाग में सामान्य तौर पर 25 से 30 प्रतिशत लागत में वृद्धि होती ही है और इसकी निर्माण लागत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की हो सकती है.

वहीं प्रतुल ने कहा कि जबकि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि आने वाले समय में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास बनाया जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि जब भविष्य में नया परिसर बनना ही है तो फिर जनता के पैसे से अभी यह फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में आज भी बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

सरकार झारखंड की गरीब जनता के टैक्स का पैसा मुख्यमंत्री के शाही ठाठ-बाट पर खर्च कर रही है. राज्य के विकास और गरीबों की भलाई को हाशिये पर रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच ले जाएगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे.

The post JHARKHAND : जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में -प्रदेश भाजपा appeared first on Udit Vani.

National : कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. एक कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई. सुबह जब दरवाजा खुला तो कमरे में चारों का शव पड़ा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी युवक वहीं ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में रात में सोए थे और सुबह उनका शव कमरे में पाया गया. मृतकों की पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23), और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है. ये सभी देवरिया जिले के ग्राम तौकलपुर के रहने वाले थे.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस कमरे में चारों का शव मिला, वह अंदर से बंद था. कमरे में एक तसले में जलता हुआ कोयला भी मिला है. पुलिस और फोरेंसिक टीम का मानना है कि शायद यह हादसा दम घुटने की वजह से हुआ हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

मौके पर फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच की और साक्ष्य जुटाए. कमरे को भी सील कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि फिलहाल तो मामला दम घुटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग और आसपास के लोग दहशत में हैं. पुलिस-प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है.

(आईएएनएस)

The post National : कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

Adityapur Accident : शिव मन्दिर के पास घर में लगी आग
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर_01 के रोड नंबर_21 (आकाशवाणी चौक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने के रास्ते में) में शिव मन्दिर के पास स्थित मकान संख्या 26/2_1 के पूजा घर में अचानक आग लग गई. और पूरा घर धुंआ से भर गया. घर में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार, आज सुबह संबंधित मकान से धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को सूचित किया, उसके बाद मकान मालिक नींद से जागे.

वहीं, एकत्रित स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से आग बुझाने का काम शुरु कर दिया गया. जबकि आग बुझाने के लिए आदित्यपुर पुलिस की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी स्थल पर पहुंची. संबंधित मकान स्व विमल पंडित का बताया जाता है, जहां वर्तमान समय में उनके परिवार के सूरज प्रजापति रहते हैं. मकान में दो दुकान भी निर्मित है, जिसे किराए पर दिया गया है. अग्निशमन विभाग के सूत्रों का मानना है कि संभवतः शॉट सर्किट अथवा घर के अंदर निर्मित पूजा घर मे दिया_बत्ती की वजह से उक्त घटना घटित हुई होगी.

The post Adityapur Accident : शिव मन्दिर के पास घर में लगी आग appeared first on Udit Vani.

Adityapur News : 209 आवास के आवंटन हेतु अटल पार्क में ई लॉटरी 19 को
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत काशीडीह किफायती आवास योजना के तहत निर्मित कुल 209 आवास के आवंटन हेतु आगामी 19 नवंबर को अपराह्न एक बजे से अटल पार्क, आदित्यपुर में ई लॉटरी निकाली जाएगी. आवास आवंटन में वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांग जनों को प्राथमिकता के आधार पर ग्राउंड फ्लोर आवंटित करने का प्रावधान है.

वर्तमान में कुल 750 आवास, जिसका आवंटन किया जा चुका था तथा जिन लाभूको के द्वारा अपना किश्त जमा नहीं किया गया है. वैसे लाभुकों के आवास का आंवटन रद्द करते हुए यह लॉटरी निकाली जा रही है. 209 आवास का ई लॉटरी के माध्यम से नाम चयनित होने पर एक माह के अन्दर लाभुक को पैसा जमा करना होगा. रकम राशि किस्त में जमा करना होगा.

अब-तक कुल 120 आवासों का गृह प्रवेश कराया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि काशीडीह किफायती आवास योजना में जी+3 का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. संबंधित आवास पंखा, बिजली, बल्ब, स्ट्रीट लाइट, चौड़ी सड़कें, तालाब, पार्क इत्यादि सुविधाओं से पूर्ण है.

The post Adityapur News : 209 आवास के आवंटन हेतु अटल पार्क में ई लॉटरी 19 को appeared first on Udit Vani.

Adityapur News : झोपड़पट्टी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना के पिछले भाग में दिंदली बाजार के पास स्थित अलकतरा ड्राम बस्ती की एक झोपड़पट्टी में अचानक आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना आज अपराह्न समय की बताई जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कचरे के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे आग फैलकर पास की झोपड़पट्टी तक पहुंच गई. और देखते हीं देखते आग ने झोपड़पट्टी के आधे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई. और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया.

The post Adityapur News : झोपड़पट्टी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : जुगसलाई चौक बाजार का जर्जर मकान ढहा : बाइक दब गई, ठाकुरबाड़ी को आंशिक नुकसान
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई चौक बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी रोड पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा. गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसपास अफरा-तफरी मच गई. मलबे की चपेट में एक बाइक पूरी तरह दब गई, जबकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य वाहन भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान करीब 25 वर्षों से खंडहरनुमा स्थिति में था. मालिकों के आपसी विवाद और देखरेख के अभाव के कारण इसकी मरम्मत कभी नहीं की गई. लोगों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि हादसे में पास ही स्थित सौ साल पुराना सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर भी प्रभावित हुआ है. मंदिर की दीवारों और संरचना को आंशिक नुकसान पहुँचा है, जिससे भक्तों में गहरी नाराज़गी है. साथ ही एक नजदीकी मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई नगर परिषद और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया. हालांकि परिषद के अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते रहे, जिससे लोगों का रोष और बढ़ गया.

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. उनका कहना है कि यदि समय रहते जर्जर मकान को गिराने की कार्रवाई की जाती तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था. फिलहाल इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.

The post Jamshedpur : जुगसलाई चौक बाजार का जर्जर मकान ढहा : बाइक दब गई, ठाकुरबाड़ी को आंशिक नुकसान appeared first on Udit Vani.

Musabani : पत्नीपाल गांव में कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, दो बच्चियां घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुईलीसुता पंचायत के पत्नीपाल गांव में शुक्रवार की रात हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. लगातार हो रही बारिश से कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिससे घर में सो रही एक महिला और दो बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं.

हादसे में 30 वर्षीय साल्गे किस्कु गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में उनकी मौत हो गई. वहीं, उनके साथ मौजूद दो बच्चियां भी दीवार के नीचे दबकर घायल हो गईं.

घायल बच्चियों में कक्षा चार में पढ़ने वाली चंपा हेंब्रम (10 वर्ष) और कक्षा दो में पढ़ने वाली माल्हो हेंब्रम (7 वर्ष) शामिल हैं. माल्हो की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. वहीं, चंपा का इलाज फिलहाल सीएचसी मुसाबनी में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, साल्गे किस्कु अपने मायके पत्नीपाल आई हुई थीं. शुक्रवार की रात वे अपने भाई लखन हेंब्रम की दोनों बेटियों चंपा और माल्हो के साथ कच्ची दीवार वाले घर में खटिया पर सो रही थीं. तभी दीवार अचानक गिर गई और तीनों उसके मलबे में दब गए.

गांव में इस हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पुराने कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है.

The post Musabani : पत्नीपाल गांव में कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, दो बच्चियां घायल appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : धनबाद के जोगता इलाके में भू-धंसान से घर जमींदोज, कई जगहों पर फटी धरती
उदित वाणी, धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में सोमवार को भू-धंसान की बड़ी घटना हुई है. इसमें एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया. गनीमत रही कि भू-धंसान के ठीक पहले जोरदार आवाज और कंपन के बाद घर के सदस्य तेजी से घर से बाहर निकाले और किसी तरह अपनी जान बचा पाए.

भू-धंसान की वजह से इलाके में धरती कई जगहों पर फट गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग (भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड) बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. जो मकान जमींदोज हुआ है, वह कल्याणी देवी नामक महिला का है.

उन्होंने बताया कि “तेज धमाके के साथ पूरा घर धंस गया. हम उसके ठीक पहले घर छोड़कर बाहर भागे. घर में रखा अनाज, कपड़े और सारा सामान मलबे में दब गया. अब खाने-पहनने के लिए कुछ नहीं बचा है.”

उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से घर, बच्चों के लिए खाने-पीने की सामग्री और मुआवजे की मांग की. पीड़ित परिवार का कहना है कि ब्याज पर पैसे लेकर घर बनाया गया था, जो अब धंसान में खत्म हो गया है.

स्थानीय निवासी इंद्रदेव भुइयां ने कहा कि इस घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता.

घटना की जानकारी मिलने पर बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया और नाराज हो गए. धनबाद कोयलांचल के बड़े इलाके में पिछले सात दशकों से भूमिगत आग लगातार धधक रही है. हर साल भू-धंसान की दर्जनों घटनाएं होती हैं और ऐसे हादसों के बीच लाखों की आबादी जोखिम उठाकर यहां रह रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : धनबाद के जोगता इलाके में भू-धंसान से घर जमींदोज, कई जगहों पर फटी धरती appeared first on Udit Vani.

Patamda : लगातार बारिश से उजड़ रहे गरीबों के घर, दहशत में ग्रामीण
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड में पिछले एक महीने से जारी बारिश गरीबों के लिए संकट बन गई है. क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले लोग भय के साये में जी रहे हैं. बारिश के कारण कई मकानों की दीवारें गिर गई हैं और कई की छत से पानी टपकने लगा है. हालात ऐसे हैं कि लोग अब ऊपरवाले से बारिश थमने की दुआ कर रहे हैं ताकि मरम्मत संभव हो सके.

दो सौ से अधिक घर हुए क्षतिग्रस्त

अब तक पटमदा अंचल में करीब 200 कच्चे मकानों को आंशिक या पूर्ण नुकसान पहुंचा है. अंचल कार्यालय में रोजाना पीड़ित परिवार मुआवजे के लिए आवेदन दे रहे हैं. लोगों की चिंता इस बात को लेकर है कि बारिश का क्रम अगर जारी रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है.

जोड़सा और जाल्ला गांव सबसे ज्यादा प्रभावित

सोमवार की रात जोड़सा गांव के नखाई कुंभकार, हाड़ीराम कुंभकार और बिरखाम टोला निवासी रूपवाला कुंभकार के मिट्टी के मकान ढह गए. वहीं, जाल्ला गांव में कृष्ण प्रसाद महतो के खपरैल मकान का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

अंचलाधिकारी ने दी जानकारी

अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि पीड़ित परिवारों को क्षतिग्रस्त मकानों की तस्वीर, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा करना होगा. इसके बाद राजस्व कर्मचारी स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे जिला प्रशासन को भेजा जाएगा.

बिड़रा गांव में भी कई मकान गिरे

इधर, बिड़रा गांव में सारथी महतो, सुमन गोराई, कौशल्या महतो, मालती कर्मकार, रेणुका महतो और वनश्री रजक के मकान पूरी तरह से ढह चुके हैं. प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत की आवश्यकता है.

The post Patamda : लगातार बारिश से उजड़ रहे गरीबों के घर, दहशत में ग्रामीण appeared first on Udit Vani.