HockeyChampionship Archives - Udit Vani

टॉम बून के 5 गोल ने रॉयल्स को दिलाई पाइपर्स पर शानदार जीत, कलिंगा लांसर्स ने तूफान को हराया
उदित वाणी, रांची : मेंस हॉकी प्रीमियर लीग (एचआईएल) 2026 में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें वेदांता कलिंगा लांसर्स और रांची रॉयल्स ने जीत दर्ज की. लगातार चौथी जीत के साथ कलिंगा लांसर्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में एलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स ने मैच का एकमात्र गोल करते हुए वेदांता कलिंगा लांसर्स को हैदराबाद तूफान के खिलाफ 1-0 से जीत दिलाई.

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच ज्यादा फर्क नहीं था. शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमों ने चार-चार बार सर्कल में एंट्री की, लेकिन गोल नहीं हो सका. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों ने ज्यादा आक्रामकता दिखाई और एक-एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया. हालांकि, रोमांचक पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई.

हैदराबाद तूफान ने दूसरे हाफ की शुरुआत में खेल की गति को नियंत्रित करते हुए लांसर्स के डिफेंस को तोड़ने का रास्ता खोजने की कोशिश की. इसके बजाय, लांसर्स को ही मुकाबले का पहला गोल मिल गया. मैच के 40वें मिनट एलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स ने पेनाल्टी कॉर्नर से अपने ड्रैगफ्लिक को गोल में बदला. यह सीजन में उनका पांचवां गोल था. वेदांता कलिंगा लांसर्स ने आखिरी क्वार्टर में भी मजबूती बनाए रखी और मैच अपने नाम किया. तूफान की टीम आखिरी 15 मिनट में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई.

बुधवार के दूसरे मुकाबले में रांची रॉयल्स ने एसजी पाइपर्स के खिलाफ 6-2 से जी दर्ज की. टीम के लिए कप्तान टॉम बून ने 5 गोल दागे.

रांची रॉयल्स की तरफ से मनदीप सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल दागा. इसके बाद टॉम बून ने 17वें, 40वें, 41वें, 50वें और 60वें मिनट में कुल 5 गोल दागे. वहीं, एसजी पाइपर्स के लिए टॉमस डोमेन ने मुकाबले के 20वें मिनट में और गैरेथ फर्लांग ने 39वें मिनट में एक-एक गोल किया. इस जीत के साथ रांची रॉयल्स अब प्वाइंट्स टैली में चौथे स्थान पर है.

(आईएएनएस)

The post टॉम बून के 5 गोल ने रॉयल्स को दिलाई पाइपर्स पर शानदार जीत, कलिंगा लांसर्स ने तूफान को हराया appeared first on Udit Vani.

Women’s HIL: श्राची बंगाल टाइगर्स को हराकर SG पाइपर्स ने जीता खिताब
उदित वाणी, रांची : एसजी पाइपर्स ने शनिवार को फाइनल में रोमांचक 1-1 ड्रॉ के बाद शूटआउट में श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से मात देकर विमेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का खिताब अपने नाम किया.

एसजी पाइपर्स ने फाइनल की शुरुआत पूरे जोश और इरादे के साथ की, शुरुआती क्वार्टर में हाई प्रेसिंग करते हुए जल्दी ही सर्कल में एंट्री की. इशिका और जुआना कैस्टेलारो अटैक में काफी एक्टिव थीं, जबकि पाइपर्स के मिडफील्ड ने टाइगर्स को समय और जगह देने से रोकने के लिए आक्रामक तरीके से काम किया. लगातार दबाव और कई अटैकिंग प्रयासों के बावजूद, पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ.

श्राची बंगाल टाइगर्स ने दूसरे क्वार्टर में लालरेमसियामी के गोल से बढ़त बनाई, जिन्होंने एक शानदार मूव को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी. एसजी पाइपर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, धैर्य बनाए रखा और फ्लैंक से हमले जारी रखे. कप्तान नवनीत कौर ने मोर्चा संभाला, सर्कल में घुसकर डिफेंडर्स को चकमा दिया, जिससे पाइपर्स ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए और हाफटाइम से पहले दबाव बनाया, हालांकि बराबरी का गोल नहीं हो सका.

तीसरे क्वार्टर में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाया. टाइगर्स ने पेनाल्टी कॉर्नर से मौके बनाए, लेकिन पाइपर्स डिफेंस में अनुशासित रहे. दूसरी ओर, एसजी पाइपर्स ने तेज बॉल मूवमेंट और सर्कल में तेज घुसपैठ से टाइगर्स के डिफेंस को लगातार परखा, जिससे मुकाबला अंतिम क्वार्टर में भी बराबरी पर बना रहा.

एसजी पाइपर्स को चौथे क्वार्टर में आखिरकार सफलता मिली. मोमेंटम बनने के साथ, भारतीय ओलंपियन प्रीति दुबे ने 53वें मिनट में करीब से गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया और एक रोमांचक फिनिश की शुरुआत की. दोनों टीमों ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन रेगुलेशन टाइम 1-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ, जिससे फाइनल शूटआउट में चला गया.

शूटआउट में, एसजी पाइपर्स ने मजबूत इरादे दिखाए. गोलकीपर बंसरी सोलंकी ने दबाव में महत्वपूर्ण बचाव किए, जबकि पाइपर्स ने धैर्य बनाए रखते हुए 3-2 से जीत हासिल की.

पाइपर्स के कैंपेन का एक खास पहलू भारतीय टैलेंट पर उनका भरोसा था. टीम ने लगातार मुकाबलों में स्टार्टिंग इलेवन में 9 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया, जो लीग नियमों के तहत ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की संख्या है. सोलंकी को टूर्नामेंट की बेस्ट गोलकीपर चुना गया, जबकि सुनेलिता टोप्पो को टूर्नामेंट की अपकमिंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला.

(आईएएनएस)

The post Women’s HIL: श्राची बंगाल टाइगर्स को हराकर SG पाइपर्स ने जीता खिताब appeared first on Udit Vani.

नवल टाटा हॉकी अकादमी ने रोमांचक फाइनल में सिल्वर मेडल जीता
उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएआई एनसीओई लखनऊ के खिलाफ हुए हाई-इंटेंसिटी फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया. मैच कड़े मुकाबले के बाद 7-5 के स्कोरलाइन से समाप्त हुआ. अकादमी के गौरव को और बढ़ाते हुए कैडेट शुभम को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला. मैच में उनके महत्वपूर्ण सेव्स ने एनटीएचए की फाइनल तक की यात्रा में अहम भूमिका निभाई और उनकी शांत चित्तता, रिफ्लेक्सेस तथा मैच जागरूकता को सर्वोच्च स्तर पर दर्शाया. टूर्नामेंट के समापन पर एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे साल की समापन प्रतियोगिता था और सिल्वर मेडल के साथ इसे खत्म करना सकारात्मक एवं संतोषजनक परिणाम है. हमें टीम के प्रयासों और पूरे सीजन में हुई प्रगति पर गर्व है.”

The post नवल टाटा हॉकी अकादमी ने रोमांचक फाइनल में सिल्वर मेडल जीता appeared first on Udit Vani.

Vedanta Kalinga Lancers appoint Sanjay and Arthur Van Doren as Co-Captains ahead of Hero HIL 2026
UditVani, Bhubaneswar : Ahead of the upcoming season of the Hero Hockey India League, Vedanta Kalinga Lancers today announced the appointment of India’s Sanjay and Belgium stalwart Arthur Van Doren as co-captains of the team. The Hero HIL 2026 will be held from 3 to 26 January 2026 across Chennai, Ranchi and Bhubaneswar.

India drag-flicker Sanjay recently led the national team to a runners-up finish, while Van Doren captained Belgium to the title at the 31st Sultan Azlan Shah Cup held in November 2025, underlining the leadership pedigree both players bring to Vedanta Kalinga Lancers into the new season.

Hailing from Haryana, Sanjay rose swiftly through the junior ranks, featuring at the 2018 Youth Olympic Games and the 2021 Junior World Cup, where he served as Vice-Captain and finished as the team’s highest goal scorer. He made his senior team debut during the 2022–23 FIH Hockey Pro League and has since been a regular fixture in the Indian setup. He was part of India’s gold medal-winning campaign at the 2023 Asian Games and the historic bronze medal at the Paris 2024 Olympic Games. The Arjuna Awardee has represented India in 78 international matches to date.

Arthur Van Doren, meanwhile, is one of modern hockey’s most decorated defenders. A Tokyo 2020 Olympic gold medallist and 2023 World Cup champion, he also won silver medals at the Rio 2016 Olympic Games and the 2023 World Cup. Currently leading Belgium in the ongoing FIH Hockey Pro League, Van Doren has earned 276 international caps since making his senior debut in 2012.

Rajiv Kumar, CEO, Vedanta Kalinga Lancers, said, “We are delighted to appoint Sanjay and Arthur Van Doren as co-captains ahead of the new HIL season. They represent the perfect blend of youth, experience and leadership within our squad. Both have recently led their national teams to the finals of the Sultan Azlan Shah Cup, which speaks volumes about their temperament and ability to lead from the front. With less than a month to go for the new season, we are excited to begin our preparations and work towards achieving our goals.”

Speaking on his new role, Sanjay said, “It is a very special moment for me to lead Vedanta Kalinga Lancers in the Hero Hockey India League. I have grown up watching this league, and getting this opportunity is truly remarkable. I am grateful to the franchise management and coaching staff for the trust they have shown in me. Sharing the leadership role with a player of Arthur’s stature will be a great learning experience, and together we will give our absolute best to win the title.”

Arthur Van Doren added, “I am really excited to take on this role with Vedanta Kalinga Lancers. Leadership is something I am enjoying with the national team, and captaining a side in the HIL will be a new and thrilling experience. I would like to thank the owners and coaches for the opportunity. I am looking forward to reuniting with Sanjay and the rest of the squad and getting started.”

Vedanta Kalinga Lancers will begin their Hero HIL 2026 campaign against Ranchi Royals on Sunday, 4 January 2026 in Chennai.

About Kalinga Lancers:

Vedanta Kalinga Lancers is a premier hockey franchise in the Hockey India League, proudly representing the state of Odisha. Owned by Vedanta Limited, the team embodies the company’s commitment to promoting sports and nurturing young talent. As Vedanta’s first venture into sports team ownership, Kalinga Lancers represents a significant milestone in its journey to contribute meaningfully to India’s sports ecosystem. Vedanta’s passion for sports is evident through its investments across sporting disciplines such as football, cricket, marathons, pickleball, and archery, contributing towards fostering a culture of excellence and opportunity in sports.

For further information, please contact:

Ayushi Shrivastava

Project Manager, Vedanta Kalinga Lancers

Email – ayushi.shrivastava@vedanta.co.in

Phone – 7747869877

For more information: Official Site – Vedanta Kalinga Lancers

Follow us on:

| Vedanta Kalinga Lancers | Instagram

| Vedanta Kalinga Lancers on X

|  Vedanta Kalinga Lancers on LinkedIn

| Vedanta Kalinga Lancers on Facebook

The post Vedanta Kalinga Lancers appoint Sanjay and Arthur Van Doren as Co-Captains ahead of Hero HIL 2026 appeared first on Udit Vani.

NTHA ने 53 वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जीता रजत पदक
उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि फ़ाइनल में कड़े मुकाबले में उन्हें 3-1 के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

अकादमी की इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए कैडेट पत्रस हास्सा को बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट का प्रतिष्ठित खिताब मिला. उनके शानदार डिफेंस, मैदान पर नेतृत्व, दबाव की स्थिति में भी धीरज बनाए रखना और निर्णायक टैकल्स ने पूरे टूर्नामेंट में टीम की रक्षात्मक लाइन को मजबूत और अडिग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.

हमारे लिए गौरव का क्षण है

इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा, “हमारी टीम ने 53वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जो सराहनीय प्रदर्शन किया है, उस पर हमें बेहद गर्व है. यह सफलता सब-जूनियर नेहरू टूर्नामेंट में अंडर-15 गोल्ड मेडल जीतने के तुरंत बाद मिली है, जो हमारे खिलाड़ियों की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है. फ़ाइनल तक पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और हमारे युवा खिलाड़ियों ने इसे संभव बनाकर हमें गौरान्वित किया है.

कैडेट पत्रस हास्सा को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिलना पूरी तरह योग्य सम्मान है. उनका शानदार योगदान टीम की सफलता की मजबूत नींव रहा है.” उल्लेखनीय है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी लगातार युवा प्रतिभाओं को निखारने और हॉकी के विकास के लिए प्रतिस्पर्धात्मक, लेकिन सहयोगपूर्ण माहौल तैयार करने में निवेश कर रही है. यह हालिया उपलब्धि अकादमी की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जिसके तहत वह भारतीय हॉकी के भविष्य को संवारने के लिए तकनीकी उत्कृष्टता के साथ-साथ मजबूत चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देती है.

The post NTHA ने 53 वें कनवरजी कंस्ट्रक्शन जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में जीता रजत पदक appeared first on Udit Vani.

NTHA Cadets Land Prestigious Central Government Posts Through Sporting Merit
UditVani, Jamshedpur: Naval Tata Hockey Academy (NTHA) has marked a proud milestone as two of its standout cadets have secured coveted Central Government appointments through the sports quota — a testament to the Academy’s discipline, excellence, and player development.

Abdul Quadir has been selected for the Central Industrial Security Force (CISF), one of India’s premier security forces entrusted with safeguarding key national assets. His achievement reflects years of focused training, physical grit, and tactical discipline honed at NTHA.

In parallel, Tushar Parmar has earned placement in the Indian Army, an institution symbolising courage, duty, and national service. His selection highlights his resilience, competitive spirit, and high sporting proficiency — hallmarks of NTHA’s ethos.

These dual successes reinforce NTHA’s mission to shape young athletes not only into elite hockey players but also responsible citizens ready to serve the nation with honour. Their achievements set an inspiring benchmark, showcasing how sports can unlock life-changing opportunities and shape future leaders of India.

The post NTHA Cadets Land Prestigious Central Government Posts Through Sporting Merit appeared first on Udit Vani.

Hockey : भारत ए पुरुष और महिला टीम का चीन दौरा सफल रहा
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारत ए पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने अपने चीन दौरे का समापन सकारात्मक रूप में किया.

भारत ए पुरुष टीम ने 12 से 18 अक्टूबर तक जिआंगसु प्रांत के चांगझौ शहर में गांसु क्लब के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में भाग लिया और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की.

पुरुष टीम ने सीरीज की शुरुआत वरुण कुमार और सेल्वम कार्थी के गोलों की बदौलत 7-0 की शानदार जीत के साथ की, जिन्होंने एक-एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि उत्तम सिंह और वेंकटेश धनंजय केंचे ने फील्ड गोल किए. अंगद बीर सिंह के हैट्रिक गोल ने सुर्खियां बटोरीं.

दूसरे मुकाबले में, भारत ए ने गांसु को 2-1 से हराया, जिसमें सेल्वम कार्थी और आदित्य अर्जुन लालगे ने एक-एक गोल किया.

अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, मेहमान टीम ने तीसरे मैच में 8-0 से जीत हासिल की, जिसमें पूवन्ना चंदुरा बॉबी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, सेल्वम कार्ति और वेंकटेश धनंजय केंचे ने फील्ड गोल किए. इसके अलावा, कप्तान संजय ने पेनल्टी कॉर्नर पर सफलता हासिल करके स्कोरबोर्ड में योगदान दिया, जबकि मोहम्मद राहील मौसीन ने दो गोल करके शानदार प्रदर्शन किया.

सीरीज का समापन एक हाई-स्कोरिंग मैच के साथ हुआ, जिसमें भारत ए ने अंतिम मैच में गांसु को 8-3 से हराया. राजकुमार पाल, उत्तम सिंह और वेंकटेश धनंजय केंचे ने एक-एक फील्ड गोल किया, जबकि अमनदीप लाकड़ा ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. आदित्य अर्जुन लालगे ने दो फील्ड गोल किए और कप्तान संजय, जो पूरे दौरे में अपनी ड्रैग फ्लिक से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मेहमान टीम को क्लीन स्वीप दिलाया.

आदित्य अर्जुन लालागे भारत ए पुरुष टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे. लालागे ने चार गोल किए. कप्तान संजय, सेल्वम कार्ति, वेंकटेश धनंजय केंचे और अंगद बीर सिंह ने तीन-तीन गोल किए.

इस बीच, भारत ए महिला टीम ने 13 से 21 अक्टूबर तक डालियान के लियाओनिंग स्पोर्ट्स सेंटर में लियाओनिंग के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेली. युवा टीम ने पूरे दौरे में दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. चार मैच ड्रॉ रहे जबकि एक मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.

(आईएएनएस)

The post Hockey : भारत ए पुरुष और महिला टीम का चीन दौरा सफल रहा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Sports News : कैग, FCI, पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में आयोजित पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर-फ़ाइनल में ज़बरदस्त हॉकी और प्रतिस्पर्धी भावना का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला. यह दिन शानदार गोलों, कड़ी प्रतिद्वंद्विता और रोमांचक मुक़ाबलों से भरा रहा, जिसने दर्शकों को पूरे समय रोमांचित रखा. इस दिन के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों शबा आलम अंसारी (आईएफएस, डीएफओ, जमशेदपुर), अरविंद कुमार सिन्हा (मुख्य सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण, टाटा स्टील), संजय सिंह (अध्यक्ष, खेल सलाहकार समिति, टाटा स्टील) और धीरेंद्र सिंह मुंडा (फ़ैक्ट्री इंस्पेक्टर, जमशेदपुर) की उपस्थिति रही. उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को गौरवान्वित किया, खिलाड़ियों को उनके उत्साहवर्धक शब्दों और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा से प्रेरित किया.

सडन डेथ शूटआउट ने दर्शकों की सांसें रोकी

दिन का सबसे यादगार पल तीसरे क्वार्टर फ़ाइनल में आया, जहां एक नाटकीय सडन-डेथ शूटआउट ने दर्शकों की सांसें रोक दीं. पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के देवेंद्र वाल्मीकि ने निर्णायक शूटआउट गोल के साथ अंततः जीत सुनिश्चित की, जो उनके दृढ़ निश्चय और मैदान पर उनके अनुभव का प्रमाण है. इसके अलावा कन्ट्रोलर ऑफ ऑडिटर्स जेनरल ऑफ इंडिया, फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया और सर्विसेस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने अपने मैच जीते. क्वार्टर-फ़ाइनल के समापन के साथ चार शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमें भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, भारतीय खाद्य निगम, पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई हैं. अब दो रोमांचक मुकाबलों के लिए मंच तैयार है, जिनमें रोमांचक हॉकी एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि टीमें ग्रैंड फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी.

सेमीफाइनल लाइन-अप (9 अक्टूबर 2025 – नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर)

सेमीफाइनल 1: सीएजी बनाम एफसीआई (सुबह 11:00 बजे से)

सेमीफाइनल 2: पीएसपीबी बनाम एसएससीबी (दोपहर 3:00 बजे से)

ये रहे बेस्ट प्लेअर्स

पहले मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – खानपठान अमीद शरफराज (कैग)

दूसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – सुरेंदर सिंह (एफसीआई)

तीसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – देवेंद्र वाल्मीकि (पीएसपीबी)

चौथे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – सुखदेव सिंह (सर्विसेज)

The post Jamshedpur Sports News : कैग, FCI, पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Sports News : फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की धमाकेदार जीत
उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में आयोजित पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के पांचवें दिन शीर्ष स्तरीय हॉकी का एक और एक्शन से भरपूर दिन देखने को मिला. विभिन्न विभागों के बीच कई उच्च स्कोरिंग मैचों की श्रृंखला में ऊर्जा, टीम वर्क और अथक उत्साह के साथ मैदान जीवंत हो उठा.

दिन के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उज्ज्वल चक्रवर्ती, कार्यकारी प्रभारी, टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ. आसिफ अहमद, विभागाध्यक्ष, सीसीएम, टीएमएच, डॉ. संतोष, मेडिसिन विशेषज्ञ, टीएमएच और कैप्टन मनीष, प्रमुख (कर्मचारी सेवाएं और कॉर्पोरेट संबंध) उपस्थित रहे. उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रेरणा को बढ़ाया. पंजाव नेशनल बैंक, कन्ट्रोलर ऑफ ऑडिटर जेनरल ऑफ इंडिया, सर्विसेस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी बोर्ड और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की टीम विजेता बनी. पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप अगले 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें लीग चरण के मुकाबले, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले शामिल होंगे.

ये रहे बेस्ट खिलाड़ी

1. पहले मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- अरुण साहनी (एआईपी)

2. दूसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- खानपठान आमिद शरफराज (सीएजी)

3. तीसरे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- गोविंद सिंह रावत (केंद्रीय सचिवालय)

4. चौथे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- लोकेश बोरा (सीआईएसएफ)

5. पांचवें मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- लिश्राम लिपु सिंह (एफसीआई)

6. छठे मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- मोहित कर्मा (एसएआई)

The post Jamshedpur Sports News : फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की धमाकेदार जीत appeared first on Udit Vani.

Sports News : 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का तीसरा दिन
उदित वाणी, जमशेदपुर : 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के तीसरे दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में रोमांच और गोलों से भरपूर मैच खेले गए. मौके पर शरत चंद्रन, डायरेक्टर, केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर, फिरोज़ खान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी,सतीश, पूर्व रणजी खिलाड़ी, उमा तिवारी, प्रिंसिपल, हिल टॉप हाई स्कूल और अवधेश सिंह, प्रिंसिपल, विवेक विद्यालय मौजूद थे.

तीसरे दिन की खासियत रही हाई-स्कोरिंग रोमांचक मैच और कठिन मुकाबले. पंजाब एंड सिंध बैंक ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 7–3 से जीत दर्ज की, जबकि सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने 5–1 की निर्णायक जीत से अपनी मजबूत फॉर्म जारी रखी. स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड और सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला 4–4 से ड्रा पर समाप्त हुआ, जिसे दिन के सबसे रोमांचक मैचों में माना गया.

दिन का मुख्य आकर्षण रही स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की शानदार 11–0 की जीत, जिसमें मोहम्मद ज़ैद खान ने पांच गोल दागकर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया.

लीग चरण में आगे बढ़ते हुए, मुकाबले दिन-ब-दिन और रोमांचक होते जा रहे हैं, जो आने वाले मुकाबलों के लिए उत्साहजनक माहौल तैयार कर रहे हैं.

The post Sports News : 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का तीसरा दिन appeared first on Udit Vani.