Highways Archives - Udit Vani

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; 8 की मौत, कई वाहन जलकर खाक
उदित वाणी, पुणे : महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई.

यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंटेनर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो से तीन भारी वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से भर गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीमों ने आग पर काबू पाया. बताया यह भी जा रहा है कि कंटेनर ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार दो कंटेनर ट्रकों के बीच फंस गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई. प्रारंभिक जानकारी में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी. हालांकि, बाद में पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है.

डीसीपी संभाजी कदम ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. ट्रैफिक को हटाया जा रहा है ताकि राजमार्ग पर आवाजाही को सामान्य किया जाए.

एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर अपनी पोस्ट में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

लगभग दो हफ्ते पहले, इसी पुल के पास एक और भीषण दुर्घटना हुई थी, जहां टाइल्स ले जा रहे एक ट्रक के चालक ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी.

(आईएएनएस)

The post पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; 8 की मौत, कई वाहन जलकर खाक appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बेढंगे स्पीड ब्रेकर से राहगीर परेशान
उदित वाणी, जादूगोड़ा : सुंदरनगर-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सीआरपीएफ कैंप के पास बिना अनुमति और बेहद बेढंगे तरीके से स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों के लिए परेशानी बढ़ने की आशंका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्पीड ब्रेकरों की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और विशेषकर रोगियों को खासी दिक़्क़त होगी.

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि इन नए स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कौन कर रहा है और किसकी अनुमति से किया जा रहा है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से जगह-जगह पर फिर स्पीड ब्रेकर बनने लगे तो यह सड़क एक बार फिर चलने योग्य नहीं रहेगी. लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि बन रहे बेढंगे स्पीड ब्रेकर को तुरंत रोका जाए और पुल व सड़क की खराब स्थिति को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर अंकुश लगे.

पहले हटाए गए थे 50 से अधिक स्पीड ब्रेकर

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले इसी मार्ग पर 50 से अधिक स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे. उस समय मारवाड़ी सम्मेलन, जादूगोड़ा शाखा और चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने तत्कालीन उपायुक्त अन्यन्त मित्तल से मुलाकात कर इन्हें हटाने की मांग की थी. उपायुक्त के आदेश पर स्पीड ब्रेकरों को हटाया गया था और तब से राहगीरों को सुगम आवाजाही में राहत मिली थी.

पुल और सड़क की मरम्मत की भी मांग

जानकारी के अनुसार, घोड़ाडीह के समीप बने ऊंचे पुल के एप्रोच रोड की स्थिति काफी खराब है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और दर्जनों हादसे अब तक हो चुके हैं. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से मरम्मत की दिशा में कदम नहीं उठाए गए हैं.

The post Jamshedpur : बेढंगे स्पीड ब्रेकर से राहगीर परेशान appeared first on Udit Vani.

Hazaribagh : नवजात और मौसी की सड़क हादसे में मौत, विरोध में रांची-पटना हाईवे जाम
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 घंटे के नवजात शिशु और उसकी मौसी पूनम देवी की मौत हो गई. बच्चे के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, पूनम देवी की बहन ने मंगलवार को बच्चे को जन्म दिया था. उसकी तबीयत खराब थी. बच्चे के पिता अनिल महतो अपनी पत्नी की बहन के साथ नवजात को इलाज के लिए हजारीबाग डॉक्टर के पास ले जा रहे थे. इसी दौरान एनएच पर सिरसी गांव के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. बच्चे और उसकी मौसी ने मौके पर दम तोड़ दिया. अनिल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने शवों को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया. इससे रांची-पटना नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क हादसे और जाम की सूचना मिलते ही इचाक अंचल के सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी राजदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की.

ग्रामीण दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े थे. जाम करीब तीन घंटे तक जारी रहा.

बाद में प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप पर लोगों ने जाम हटाया. इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे गए.

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारीबाग में नगवां टोल प्लाजा के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. यहां हाईवे पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियां सड़क और चौराहे की क्रॉसिंग पर खड़ी रहती हैं, लेकिन प्रशासन लापरवाह बना रहता है.

(आईएएनएस)

The post Hazaribagh : नवजात और मौसी की सड़क हादसे में मौत, विरोध में रांची-पटना हाईवे जाम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : यूरेनियम ढो रही UCIL की हाइवा ने रौंदी भैंसे, सात घंटे तक जाम से ठप रहा जादूगोड़ा-टाटा मार्ग
उदित वाणी, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की अयस्क ढोने वाली हाइवा ने जादूघुटू के पास तीन भैंसों को रौंद दिया. इसमें एक भैंसा मौके पर ही मारा गया जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में धोबनी गांव के ग्रामीण, बूढ़ान उरांव और एच. बास्के के नेतृत्व में, मुआवजे की मांग को लेकर उग्र हो गए. उन्होंने जादूगोड़ा-नरवा पहाड़ मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया और ढाई लाख रुपये के मुआवजे की मांग की. जाम की वजह से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्री घंटों परेशान होते रहे.

पुलिस ने की मध्यस्थता, निकला समाधान

मौके पर पहुंचे जादूगोड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी आनंद मरांडी ने हाइवा मालिक के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कराई. बातचीत के बाद यह तय हुआ कि मृत भैंसे की कीमत दी जाएगी या उसके बदले में एक नया भैंसा प्रदान किया जाएगा. इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सड़क जाम समाप्त हुआ.

चालक फरार, हाइवा मालिक सुंदरनगर निवासी

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को पास के पेट्रोल पंप में छोड़कर फरार हो गया. बताया गया कि यह हाइवा सुंदरनगर निवासी अरविंद सिंह का है. घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है और वे UCIL से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

जाम ने रोकी रफ्तार, ऑफिस और बस सेवाएं प्रभावित

इस सात घंटे लंबे जाम के कारण टाटा और जादूगोड़ा की ओर जाने वाली बसों की लंबी कतारें लग गईं. बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, छात्र और ड्यूटी पर जा रहे यात्री घंटों तक फंसे रहे. कई लोगों को देर से अपने कार्यालयों तक पहुंचना पड़ा.

The post Jamshedpur : यूरेनियम ढो रही UCIL की हाइवा ने रौंदी भैंसे, सात घंटे तक जाम से ठप रहा जादूगोड़ा-टाटा मार्ग appeared first on Udit Vani.

Kandra : भोलाडीह के समीप सड़क किनारे टैंकर पलटा, चालक घायल
उदित वाणी, कांड्रा : सरायकेला मुख्यमार्ग पर भोलाडीह के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. उक्त घटना में वाहन चालक घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया. जानकारी के अनुसार टैंकर खरसावां जा रहा था. इसी दौरान भोलाडीह के पास स्थित फुलमनी ढाबा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे से उठवाया गया.

The post Kandra : भोलाडीह के समीप सड़क किनारे टैंकर पलटा, चालक घायल appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : अनाज से लदा ट्रक खड़े वाहन से टकराया, आग लगने से अनाज जलकर राख
उदित वाणी, कोलाबीरा : कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. दुगनी कोलढीपी के पास रात लगभग एक बजे अनाज से लदा एक ट्रक सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि अनाज लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

चालक भागा, हादसा बढ़ा

टक्कर के तुरंत बाद खड़ा ट्रक लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया. इस दौरान क्षतिग्रस्त ट्रक में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई. आग लगते ही ट्रक में लदा बड़ी मात्रा में अनाज जलकर नष्ट हो गया.

जान बचाकर भागे चालक व खलासी

हादसे के समय ट्रक में मौजूद चालक व खलासी ने किसी तरह जान बचाकर वाहन से छलांग लगाई. दोनों को मामूली चोटें आईं. आग लगते ही मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया.

स्थानीय लोग सक्रिय, पुलिस ने बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया. दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.

The post Seraikela-Kharsawan : अनाज से लदा ट्रक खड़े वाहन से टकराया, आग लगने से अनाज जलकर राख appeared first on Udit Vani.

NH निरीक्षण के निरीक्षण के बाद पुलिया, अंडरपास और ब्लैक स्पॉट की खामियों को जल्द सुधारने के निर्देश
उदित वाणी, बहरागोड़ाः राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) की एक टीम ने बहरागोड़ा से बरसोल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिया, अंडरपास और पैरापेट दीवारों के निर्माण में पाई गई कमियों पर विशेष ध्यान दिया गया. टीम ने दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए निर्देश जारी किए.निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि हाईवे पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है. अधिकारियों ने इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए.

इसके अलावा, अंडरपास में पाई गई संरचनात्मक त्रुटियों को नोट किया गया और उन्हें शीघ्र सुधारने की बात कही गई. हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट्स में कई जगह खराबी पाई गई, जिसे तुरंत ठीक करने के आदेश दिए गए. एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हाईवे पर सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि हुई है. दुर्घटनाओं के पीछे सड़क में मौजूद खामियां भी एक बड़ा कारण हैं. इन खामियों को दूर करने के लिए विभाग को अवगत कराया गया है और जल्द ही नए सुधारात्मक उपायों को लागू किया जाएगा.अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे बहरागोड़ा-बरसोल मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके.इस मौके पर एन एच ए आई के क्षेत्रीय पदाधिकारी एकता कुमारी एवं दिल्ली से आए टीम ने शामिल हुए.

The post NH निरीक्षण के निरीक्षण के बाद पुलिया, अंडरपास और ब्लैक स्पॉट की खामियों को जल्द सुधारने के निर्देश appeared first on Udit Vani.

Kandra : डीजल टैंकर से गिरने वाले डीजल के कारण दुर्घटनाएं, कांड्रा पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली
उदितवाणी, कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ी घटना का खतरा पैदा हो गया था. इंडियन ऑल पेट्रोल पंप से कांड्रा टोल ब्रिज तक सड़क के दाहिने हिस्से में डीजल टैंकर से डीजल फैल गया था. टैंकर के बल्भ खुल जाने के कारण सड़क पर फैल चुके डीजल से कई मोटरसाइकिल सवार स्लीप करके गिर गए थे. यह स्थिति न केवल यातायात के लिए खतरनाक थी, बल्कि बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी.

पुलिस की तत्परता से कोई बड़ी घटना नहीं हुई

इस घटना की सूचना कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू को झामुमो नेता संजय महतो, सन्नी सिंह और अन्य लोगों द्वारा दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद मुर्मू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस बल की मदद से डीजल गिरने वाले स्थान को ब्रैकेटिंग कर दिया. इसके अलावा, पेट्रोलिंग गाड़ी को उस स्थान पर लगातार गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. कांड्रा पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण इस दुर्घटना को बड़ा रूप लेने से रोका गया.

सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन की गंभीरता

यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर करती है. जिला प्रशासन पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस प्रकार के घटनाओं से बचाव के लिए तत्पर है. कांड्रा थाना रातभर मुस्तैदी से घटनास्थल पर मौजूद रहा, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने से बची.

संभावित खतरों से बचने के लिए पुलिस की सजगता

इस घटना ने यह भी साबित कर दिया कि पुलिस की सजगता और तत्परता किसी भी आपातकालीन स्थिति को संभालने में कितनी महत्वपूर्ण होती है. कांड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ना केवल डीजल के फैलाव को रोकने का काम किया, बल्कि गश्ती व्यवस्था को भी मजबूत किया.

The post Kandra : डीजल टैंकर से गिरने वाले डीजल के कारण दुर्घटनाएं, कांड्रा पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली appeared first on Udit Vani.

भिलाई पहाड़ी के पास हाईवा और एलपीजी टैंकर की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
उदित वाणी जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास रविवार दोपहर 1 बजे एक हाईवा और एलपीजी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में टैंकर चालक, जो मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी था, की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान निराले निदाव (32) के रूप में हुई है। वहीं, हाईवा चालक भद्री मांझी, जो चांडिल का निवासी है, गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एलपीजी टैंकर घाटशिला से बजरंग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने जा रहा था। इसी दौरान डिमना की ओर से घाटशिला ’जा रही हाईवा ने ब्रेक नहीं लगाया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवा और टैंकर को जब्त कर लिया गया है, और घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा र ही है।

The post भिलाई पहाड़ी के पास हाईवा और एलपीजी टैंकर की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल appeared first on Udit Vani.

सांसद ने राजमार्ग मंत्री के समक्ष रखा सडक़ निर्माण का मामला
उदित वाणी जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सडक़ों के मामले को उनके समक्ष रखा. उन्होंने भारतमाला योजना के तहत एन एच 33 पारडीह काली मंदिर से पटमदा, कटिन, बांदवान, झीली-मिली, खतड़ा बांकुड़ा होते हुए दुर्गापुर तक एनएच निर्माण का मामला उठाया. इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा इस सडक़ की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश किया गया है, ताकि इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी मिले. रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसके पश्चात सांसद ने सीआईआरएफ फंड के तहत दो सडक़ों के निर्माण का मामला उनके समक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि इन दोनों सडक़ों का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास भेजा गया गया है. मंत्री ने दोनों सडक़ों भूइयांसिनान से सुसनी भाया हाथीखेदा तक और फूलडुंगरी एनएच 33 से झांटी झरना भाया बुरुडीह तक रोड निर्माण की तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी.

इसके अतिरिक्त सांसद ने एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में प्रगति रिपोर्ट जानना चाहा. इस पर बताया गया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए डीपीआर एवं बीड डॉक्यूमेंट सीईजी जयपुर के द्वारा तैयार किया जा रहा है. आगामी 31 अगस्त तक बीड डॉक्यूमेंट प्राप्त हो जाएगा. इसके बाद इसे एनएचएआई के मुख्यालय को को प्रेषित किया जाएगा.

The post सांसद ने राजमार्ग मंत्री के समक्ष रखा सडक़ निर्माण का मामला appeared first on Udit Vani.