Gangrape Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime : दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, गुमला : झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है.

पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था. वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची. युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया. इसके बाद दोनों लड़कियों को वे लोग सिसई थाना क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में ले गए. शाम ढलने के बाद आरोपियों ने युवतियों को जबरन बीयर पिलाया और इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया.

वारदात के दौरान एक लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकलने में सफल रही. उसने पास के एक खेत में रखे पुआल में छिपकर अपनी जान बचाई और मोबाइल के जरिए परिजनों को अपनी लोकेशन साझा कर घटना की जानकारी दी. वहीं, दूसरी युवती आरोपियों के बीच फंसी रही.

बताया जा रहा है कि बाद में आरोपियों ने अपने एक और साथी को मौके पर बुलाया और तीनों ने मिलकर दूसरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में दोनों युवतियां किसी तरह जान बचाकर रविवार देर रात सदर थाना पहुंचीं और आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में से एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है.

गुमला पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND CRIME : पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

6 मार्च को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार 6 मार्च को मालपहाड़ी थाना में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलते ही थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

एसआईटी का किया गया गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

The post JHARKHAND CRIME : पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : बोकारो में नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत कसमार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी हरविंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि 27 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे लड़की को अगवा कर लिया गया था. आरोप है कि गांव की ही एक युवती की मदद से तीन युवक, शफीक अंसारी, रंजीत तुरी एवं राहुल तूरी, उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद एक सुनसान स्थान पर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया.

उन्होंने नाबालिग को यह धमकी देते हुए छोड़ा कि अगर उसने किसी से घटना का जिक्र किया तो उसे जान से मार डालेंगे. घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन कर छापेमारी की गई, जिसके बाद तीनों आरोपी युवकों और लड़की के अपहरण में सहयोग करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है और उसे महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से मनोवैज्ञानिक परामर्श और कानूनी सहायता भी दी जा रही है. जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया है.

इस संबंध में बोकारो जिले के कसमार थाना में कांड संख्या 78/25 और पास्को एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और फॉरेंसिक जांच के माध्यम से चार्जशीट जल्द अदालत में दायर की जाएगी.

एसपी ने कहा, “हर हाल में पीड़िता को न्याय मिलेगा और न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित कराई जाएगी.” इस बीच, स्थानीय सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से पारदर्शी और तेज न्यायिक प्रक्रिया की मांग की है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : बोकारो में नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime News : साकची के कैलाश होटल में दो नाबालिगों से गैंगरेप, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. 16 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 5 बजे साकची स्थित सना कॉम्पलेक्स के कैलाश होटल में दो 12 वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. यह दोनों बच्चियां पड़ोस की ही रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर होटल तक बुलाया और वहीं घटना को अंजाम दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के बिहार ग्रिन निवासी कैलाश मिश्रा, चतरा ईटखोरी के करण कुमार राणा, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर चार के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी सीपी क्लब के पास रहने वाले तरुण शर्मा उर्फ गोलू के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है और अब कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराने की तैयारी चल रही है. जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सभी आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और घटना की पूर्व योजना बनाई गई थी.

सिटी डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और होटल संचालक से भी पूछताछ की जाएगी कि कमरे किस आधार पर दिए गए थे. वहीं स्थानीय लोगों ने इस जघन्य वारदात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने और आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि सबूतों के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

The post Jamshedpur Crime News : साकची के कैलाश होटल में दो नाबालिगों से गैंगरेप, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime News : लोहरदगा में मेले से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
उदित वाणी, लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले स्थित सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अब भी फरार हैं. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और ग्रामीणों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग अपनी नानी के घर आई थी और जितिया मेला देखकर लौट रही थी. इसी दौरान पांच युवक उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गए. पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने छानबीन शुरू की और लड़की को एक बगीचे में निर्वस्त्र हालत में पाया.

ग्रामीणों ने शक के आधार पर तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इन आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है.

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय तभी मिलेगा जब आरोपियों को कठोर सजा दी जाएगी. ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इलाके में लगातार छेड़खानी और दुष्कर्म जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता और गश्त में लापरवाही दिखाई देती है.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : लोहरदगा में मेले से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : गैंगरेप और छेड़छाड़ मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
उदित वाणी, नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने झारखंड के दो अलग-अलग मामलों में स्वत: संज्ञान लिया है. इसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पहली घटना झारखंड के मेदिनीनगर की है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मेदिनीनगर, झारखंड से आई एक चिंताजनक मीडिया रिपोर्ट में मेले से लौट रही लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार स्टेशन रोड ओवरब्रिज के पास कुछ आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर निर्जन स्थान पर यह जघन्य अपराध किया.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, त्वरित एवं निष्पक्ष जांच, तथा पीड़िता को निःशुल्क चिकित्सीय व मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

दूसरी घटना झारखंड के साहिबगंज की है. इसे लेकर एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि साहिबगंज, झारखंड से आई मीडिया रिपोर्ट में सखी वन स्टॉप सेंटर में रह रही नाबालिग लड़की द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है.

इस मामले में विजया रहाटकर ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

दोनों मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : गैंगरेप और छेड़छाड़ मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी. दोनों बहनें डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे. उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दोनों बहनों से नाम-पता की जानकारी लेने लगे.

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी. दोनों लड़कियों को वे लोग बाइक पर बिठाकर अपने साथ पलामू के पास स्थित चैनपुर इलाके में ले गए. वहां सुनसान इलाके में बड़ी बहन के साथ दोनों ने रेप किया. छोटी बहन को जान मारने का भय दिखाकर खामोश कर दिया.

घटना के बाद आरोपी उन्हें बाइक पर लेकर मेदिनीनगर की ओर निकले, लेकिन सद्दीक मंजिल चौक के पास छोटी बहन साहस जुटाकर बाइक से कूद गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी.

टाउन थाना पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी के रूप में हुई है. पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, ”आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.”

घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की. इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : पलामू में ट्रेन पकड़ने पहुंची नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur में महिला से दुष्कर्म के मामला में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जादूगोड़ा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना 3 जुलाई की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जिसकी सूचना तीन दिन बाद पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ज्योतिष कुमार भगत के रूप में की गई है, जो पूर्वी सिंहभूम जिला के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कोकदा गांव का निवासी है। पीड़िता भी जादूगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है। वहीं, आरोपी भी विवाहित है और उसका ससुराल घोड़ाबांधा में पड़ता है, जहां घटना को अंजाम दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उसे अपने ससुराल, घोड़ाबांधा, ले गया। इसी दौरान, उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता मानसिक आघात की स्थिति में रही और तीन दिनों तक इस बारे में चुप रही। आखिरकार साहस कर जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने कोकदा गांव और घोड़ाबांधा इलाके में दबिश दी। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की पुष्टि होते ही आईपीसी की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही, उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट जल्द दायर की जाएगी।

थाना प्रभारी का बयान

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया, “जैसे ही मामले की सूचना मिली, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस महिला की सुरक्षा और कानूनी सहायता सुनिश्चित कर रही है।”

घटना के बाद कोकदा और घोड़ाबांधा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता और आरोपी दोनों विवाहित हैं, ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना आपसी संबंधों के नाम पर विश्वासघात की श्रेणी में आती है या फिर इसमें किसी प्रकार की साजिश शामिल है।

फिलहाल आरोपी को जेल गया है। पुलिस पूरे मामले में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की काउंसलिंग और सुरक्षा के उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

The post Jamshedpur में महिला से दुष्कर्म के मामला में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जमशेदपुर में मानवता शर्मसार, अर्धनग्न हालत में युवती बरामद – बलात्कार की आशंका
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह चौक से आगे, पुराने होम्योपैथी सेंटर के पास सोमवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवती को अर्धनग्न और बदहवास स्थिति में देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज और मेडिकल जांच की जा रही है।

स्थानीयों का दावा: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

इलाके में मौजूद कई स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को बताया कि युवती को कुछ लड़कों ने पहले जबरन उठाया और फिर उसके साथ बलात्कार कर सड़क पर फेंककर भाग गए। युवती की हालत देख लोग स्तब्ध रह गए। उसका शरीर गंदगी और खरोंचों से भरा था, और वह स्पष्ट रूप से मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रही थी।

पुलिस ने युवती को कराया भर्ती, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने युवती को कंबल ओढ़ाकर सुरक्षित किया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती फिलहाल मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रही है और वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जाँच करवाई है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि बलात्कार हुआ है या नहीं।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम लगातार फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवती उस स्थान पर कैसे पहुँची, उसके साथ कौन-कौन लोग देखे गए, और घटना से पहले व बाद के घटनाक्रम क्या रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है, लेकिन टेक्निकल साक्ष्यों को आधार बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत, इलाके में पहले भी देखी गई थी लड़की

अनुसंधान में यह बात भी सामने आई है कि उक्त युवती को पहले भी कई बार बारीडीह और आस-पास के क्षेत्रों में भटकते हुए देखा गया है। कुछ स्थानीय दुकानदारों ने दावा किया है कि युवती कई बार बिना किसी दिशा के वहाँ घूमती थी और उससे बातचीत भी नहीं हो पाती थी। पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से विचार कर रही है कि कहीं युवती किसी मानसिक रोग से ग्रसित तो नहीं है।

पुलिस का बयान: “मामला अत्यंत संवेदनशील, जांच हर एंगल से जारी”

सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, “फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि युवती के साथ बलात्कार हुआ है। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है और उसका बयान अधूरा है। हम सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर हर एंगल से जांच कर रहे हैं। मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसपर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है।”

शहर में फैली चिंता, सामाजिक संगठनों ने की न्याय की मांग

घटना के बाद शहर में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। महिला संगठनों ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए मांग की है कि सड़क पर घूम रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के लिए सरकारी आश्रय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जमशेदपुर के लिए यह एक चिंताजनक घटना है जो कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। युवती की मानसिक स्थिति, अर्धनग्न अवस्था और बदहवासी से यह संकेत तो मिलते हैं कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। फिलहाल पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

The post Jamshedpur: जमशेदपुर में मानवता शर्मसार, अर्धनग्न हालत में युवती बरामद – बलात्कार की आशंका appeared first on Udit Vani.

Kolkata: लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ा
कोलकाता:  कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड (55 वर्षीय पिनाकी बनर्जी) को गिरफ्तार किया है। घटना के समय वो कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद था। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक गैंगरेप केस में कुल चार लोगों को पकड़ा जा चुका है।

गैंगरेप केस में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। पीड़ित छात्रा ने शिकायत में सिक्योरिटी गार्ड का जिक्र किया था। छात्रा ने कसबा थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाए कि गार्ड घटनास्थल पर मौजूद था लेकिन उसने कोई मदद नहीं की।

शिकायत में छात्रा ने कहा, “मुख्य आरोपी ने अन्य दो आरोपियों के साथ गार्ड रूम में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बाहर जाने के लिए कहा था, ताकि उसके साथ छेड़छाड़ की जा सके। गार्ड ने वैसा ही किया। मैंने गार्ड से मदद की भीख मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया।”

फिलहाल कोलकाता पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा के अलावा जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को एक जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। कोलकाता पुलिस ने कहा कि लॉ छात्रा से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायत पर तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई की गई है। कोलकाता पुलिस लोगों से भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील भी कर रही है।

मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जाता है। इससे मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को लगातार घेर रही है।

इधर, आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड में शिकार बनी जूनियर डॉक्टर के माता-पिता ने गैंगरेप की इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। जूनियर डॉक्टर की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी के मामले की तरह ही लॉ कॉलेज बलात्कार मामले में भी आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “मामले (लॉ कॉलेज गैंगरेप) में तीन आरोपियों को प्रभावशाली समर्थन हासिल होने के कारण लॉ छात्रा के माता-पिता को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।”

(IANS)

The post Kolkata: लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ा appeared first on Udit Vani.