FIR Archives - Udit Vani

Congress Faces Trouble: कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बावल सीट की टिकट बेचने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज
उदित वाणी,नई दिल्ली:  हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट की कथित टिकट बेचने का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गौरव कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर आरोप लगाया था कि बावल सीट के टिकट के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम ऐंठी गई। उनके पति गौरव कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी के कई नामी नेताओं और उनके निजी सचिवों ने रेवाड़ी की बावल विधानसभा सीट से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए लेकिन अंत में टिकट नहीं दिया। इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों में पैसे की ट्रांजेक्शन, बातचीत और टिकट देने के वादों का विवरण मौजूद है।

इस शिकायत के आधार पर 26 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज हुई है और इसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2), 318(4) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसके खुलासे की उम्मीद है।

इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ जहां सुचित्रा देवी और उनके पति ने कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि जब सुचित्रा ने यह मुद्दा मीडिया में उठाया था तो हरियाणा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

The post Congress Faces Trouble: कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बावल सीट की टिकट बेचने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में चर्चित बिल्डर अजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक और मामला दर्ज किया गया है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में है और उसकी जमानत याचिका निचली अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप हैं. इससे पहले 17 मार्च को साकची पुलिस ने शंकर लाल अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अजय अग्रवाल को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया था. जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों को ठगने के बाद वह जमशेदपुर छोड़कर गुजरात फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत के लिए पुनः अर्जी दाखिल की है. इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिससे मामले की विस्तृत समीक्षा की जा सके.

गौरतलब है कि अजय अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति इंदर अग्रवाल का भतीजा बताया जा रहा है. लगातार सामने आ रहे मामलों ने शहर के रियल एस्टेट कारोबार में हलचल पैदा कर दी है. पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों और मामलों की भी जांच कर रही है.

The post Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : चापड़ से जानलेवा हमला मामले पर परसुडीह में 11 आरोपितों पर केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह मामला सेंट्रल बैंक के पास का है, जहां मोतीलाल यादव पर हमला किया गया था. दर्ज प्राथमिकी में इशु पोद्दार, करण लोहार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराम, कृणाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार और कृष वर्मा को आरोपी बनाया गया है.

जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की शाम करीब सात बजे आरोपितों ने मोतीलाल यादव के साथ मारपीट की और चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी, लेकिन प्रारंभ में मामला दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

The post Jamshedpur Crime : चापड़ से जानलेवा हमला मामले पर परसुडीह में 11 आरोपितों पर केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले के मामले में नया मोड़, अमित कुमार ने लगाया धोखाधड़ी व लूट का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पर हुए कथित कातिलाना हमले के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह गंगोत्री कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर आनंद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. अमित कुमार ने दावा किया कि आनंद कुमार ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उनके तथा उनके बेटे पर जानलेवा हमला कराया गया. साथ ही मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और ब्रेसलेट भी छीन लिए गए. इस संबंध में उन्होंने परसुडीह थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

अमित कुमार के अनुसार हाल के दिनों में उन्हें कुछ परिचितों के फोन आए, जिनमें बताया गया कि आनंद कुमार उनके बेटे के खिलाफ झूठी अफवाह फैला रहे हैं. आरोप है कि आनंद यह प्रचार कर रहे हैं कि अमित कुमार का बेटा ड्रग्स मामले में कदमा थाना में बंद था और उसे पांच लाख रुपये देकर छुड़ाया गया. अमित ने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि इससे पहले भी आनंद कुमार उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए लोगों से फोन करवाते रहे हैं.

अमित कुमार ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह अपने बेटे के साथ जमीन की रजिस्ट्री कराने सरायकेला जा रहे थे. इसी दौरान साई कॉम्प्लेक्स के पास उनकी मुलाकात आनंद कुमार से हो गई. उन्होंने बातचीत के लिए गाड़ी रुकवाई, जिससे आनंद कुमार गिर पड़े और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसके बाद आनंद कुमार और उनके साथ मौजूद पांच लोगों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे अमित कुमार के साथ भी मारपीट की गई और इस दौरान उनकी सोने की चेन व ब्रेसलेट छीन लिए गए. किसी तरह वे दोनों वहां से जान बचाकर निकल सके.

अमित कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आनंद कुमार ने उनके घर पर अवैध कब्जा कर रखा है और बिजली बिल बकाया होने के बावजूद अपनी पत्नी मधुलिका रानी के नाम से नया कनेक्शन ले लिया है. उन्होंने बताया कि 60 लाख रुपये देकर आनंद कुमार के नाम पर खरीदी गई जमीन का एग्रीमेंट उनके पास है, लेकिन अब रजिस्ट्री नहीं की जा रही. अमित ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

The post JAMSHEDPUR : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले के मामले में नया मोड़, अमित कुमार ने लगाया धोखाधड़ी व लूट का आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : परसुडीह में चापड़ से हमला, 11 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित मेन बाजार में सेंट्रल बैंक के पास 21 फरवरी को हुई मारपीट और चापड़ से हमले की घटना में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. यह मामला घायल मोतीलाल यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया है. घटना के बाद मोतीलाल अपने परिवार के साथ सिटी एसपी से मिलकर न्याय की गुहार भी लगा चुके हैं.

प्राथमिकी में इशु पोद्दार, करण लोहार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराम गोप, कुणाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार और कृष वर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है.

मोतीलाल यादव ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने सेंट्रल बैंक के पास उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की. इस दौरान चापड़ से भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए. परसुडीह पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

The post Jamshedpur Crime : परसुडीह में चापड़ से हमला, 11 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : साई कॉम्पलेक्स में दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट के बाद दोनों तरफ से केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हरहरगुट्टू साई कॉम्पलेक्स में बुधवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पहले पक्ष की ओर से बागबेड़ा घाघीडीह गंगोत्री कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने आनंद कुमार समेत चार–पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपी एकजुट होकर साई कॉम्पलेक्स पहुंचे और उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ का ब्रेसलेट भी छीन लिया.

वहीं दूसरे पक्ष से घाघीडीह डूप्लेक्स कॉलोनी निवासी आनंद कुमार ने अमित कुमार, लक्ष्य भारद्वाज और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है. आनंद के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:25 बजे हरहरगुट्टू नाला के पास आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.

The post Jamshedpur Crime : साई कॉम्पलेक्स में दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट के बाद दोनों तरफ से केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा से 17 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बरडींग गांव निवासी सागर दंडपात को नामजद आरोपी बनाया गया है.

परिजनों के अनुसार घटना 30 जनवरी को कशाफलिया के जाड़ापाल गांव में घटी थी. लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः 21 फरवरी को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई.

पुलिस ने बताया कि नाबालिग और आरोपी युवक की तलाश मोबाइल लोकेशन के आधार पर की जा रही है. हालांकि, जांच के दौरान कभी मोबाइल बंद तो कभी चालू मिलने से तकनीकी बाधाएं आ रही हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है.

अभी तक नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच जारी है. परिजनों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

The post बहरागोड़ा से 17 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

मानगो के जवाहनगर में घर में घुसकर मारपीट, रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी, नामजद आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहनगर रोड नंबर 13 में 18 फरवरी की शाम करीब 7 बजे घर में घुसकर मारपीट और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के वादी मो. ओसामा उर्फ लादेन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोस के कुछ युवक गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में दाखिल हुए और खाने-पीने व पार्टी के लिए 2-3 हजार रुपये की मांग की.

वादी के अनुसार, रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मानगो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले में पड़ोस के रहने वाले फजल उर्फ राजू, रोड नंबर 9 निवासी बल्ला, बावनगोड़ा के बकार बाबा, एल्फी उर्फ फैजल अख्तर, बाका समेत अन्य 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मानगो थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे भय का माहौल है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी.

The post मानगो के जवाहनगर में घर में घुसकर मारपीट, रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी, नामजद आरोपी, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

लकड़ी टाल विवाद: सीतारामडेरा में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के आरोप, दोनों ओर से काउंटर केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित लकड़ी टाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से काउंटर केस दर्ज कराया गया है. घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक पक्ष की ओर से भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास रहने वाली वृद्ध महिला उषा देवी ने थाने में शिकायत दी है. उषा देवी के अनुसार 8 फरवरी की शाम करीब 4.30 बजे से रात 8 बजे के बीच यह घटना हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन सन्नी शर्मा, नीतीश शर्मा और राजेंद्र शर्मा उनके घर पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लकड़ी टाल निवासी सन्नी शर्मा ने काउंटर केस दर्ज कराया है. उनकी शिकायत में राकेश शर्मा, सोनू शर्मा, रूबी शर्मा सहित 8-10 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. सन्नी शर्मा का कहना है कि 8 फरवरी की शाम करीब सवा पांच बजे सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और शाम 7.30 बजे तक उनके परिवार के सदस्यों से उलझते रहे. इस दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिससे परिवार के लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

The post लकड़ी टाल विवाद: सीतारामडेरा में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के आरोप, दोनों ओर से काउंटर केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

ATM में कार्ड फंसने के बाद खाते से 2.84 लाख की निकासी, परसुडीह में अज्ञात पर केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रुपये निकालने के दौरान एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया और इसके बाद खाते से 2 लाख 84 हजार रुपये की निकासी हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 28 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजकर 6 मिनट की है. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा निवासी भीम सोरेन करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे. मशीन में कार्ड डालने के बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका एटीएम कार्ड बाहर नहीं निकला और मशीन में ही फंस गया. काफी इंतजार और प्रयास के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला तो वे परेशान होकर एटीएम केंद्र से घर लौट गए.

बताया जाता है कि घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद भीम सोरेन के मोबाइल फोन पर खाते से 2.84 लाख रुपये की निकासी का संदेश आया. यह संदेश देखते ही वे स्तब्ध रह गए, क्योंकि उन्होंने न तो कोई निकासी की थी और न ही उनका एटीएम कार्ड उनके पास था. पीड़ित का कहना है कि एटीएम कार्ड मशीन में फंसे रहने के बावजूद इतनी बड़ी राशि निकल जाना बेहद गंभीर मामला है.

घटना के आठवें दिन भुक्तभोगी भीम सोरेन ने परसुडीह थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग एटीएम से लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

The post ATM में कार्ड फंसने के बाद खाते से 2.84 लाख की निकासी, परसुडीह में अज्ञात पर केस दर्ज appeared first on Udit Vani.