East Singhbhum DC Office Archives - Udit Vani

जमशेदपुर में टाटा लीज नवीकरण को लेकर विस्थापित रैयतों ने उठाई आवाज, सरकार से मांगा जवाब
उदित वाणी, जमशेदपुर :  जमशेदपुर में टाटा कंपनी की लीज नवीकरण प्रक्रिया से पहले विस्थापितों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के बैनर तले 18 मौजा के मूल रैयत, खतियानधारी आदिवासी एवं मूलवासी विस्थापितों ने सरकार और जिला प्रशासन से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं।

मंच की ओर से कहा गया है कि टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उनका पहले व्यापक सर्वे कराया जाए। इसके साथ ही विस्थापित प्रमाण पत्र, पुनर्वास, उचित मुआवजा, नौकरी तथा जमीन वापसी सुनिश्चित की जाए।

मंच ने यह भी मांग की है कि वर्ष 1996 के सर्वे खतियान को रद्द कर 1908 एवं 1937 के खतियान को मान्यता दी जाए। इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के ज्ञापांक 07/विविध (जनावेदन)-24/2025 3334 (07)/रा० दिनांक 11 दिसंबर 2025 तथा झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के पत्रांक 1372/HM/2026 दिनांक 10 फरवरी 2026 का हवाला दिया गया है।

विस्थापित रैयतों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और खतियान की प्रतियां सौंपते हुए आवेदन दिया गया था। अब उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या वह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। यदि भेजा गया था तो उसे सार्वजनिक किया जाए ताकि विस्थापितों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। मंच ने कहा कि टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों के अधिकारों और लंबित मांगों का समाधान किया जाना जरूरी है। इसके लिए सरकार को पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वर्षों से न्याय की मांग कर रहे विस्थापित परिवारों को उनका हक मिल सके।

The post जमशेदपुर में टाटा लीज नवीकरण को लेकर विस्थापित रैयतों ने उठाई आवाज, सरकार से मांगा जवाब appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: पीडीएस डीलर की मौत पर उबाल, DC ऑफिस पर प्रदर्शन कर परिजनों के लिए 10 लाख मुआवजे की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: घाटशिला के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की कथित आत्महत्या के मामले ने पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में पीडीएस डीलरों की समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से कमीशन भुगतान लंबित रहने, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे डीलर की मौत के विरोध में विभिन्न संगठनों एवं पीडीएस डीलरों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक डीलर ने आत्महत्या से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में आर्थिक परेशानियों और बकाया कमीशन का जिक्र किया है, जो यह दर्शाता है कि राज्यभर के पीडीएस डीलर किस कठिन परिस्थिति में काम करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि वर्षों से कमीशन और अन्य मदों का भुगतान लंबित रहने के कारण डीलर आर्थिक संकट, कर्ज और मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने सरकार से मांग की कि मृतक मृणाल कांति रजक के आश्रित परिवार को तत्काल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर प्राथमिकता देते हुए पीडीएस लाइसेंस दिया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित कमीशन भुगतान और डीलरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों पीडीएस डीलरों की पीड़ा और संघर्ष का प्रतीक है.

The post जमशेदपुर: पीडीएस डीलर की मौत पर उबाल, DC ऑफिस पर प्रदर्शन कर परिजनों के लिए 10 लाख मुआवजे की मांग appeared first on Udit Vani.