Dowry Harassment Archives - Udit Vani

Jamshedpur: सोनारी में बहू को जबरन पिलाया ‘तंत्र-मंत्र’ का पानी, पति लाया दूसरी पत्नी; एसएसपी से न्याय की गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत सोनारी थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखे से दूसरी शादी रचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिष्या बताई जा रही रंजीता वर्मा समेत पूरे ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता हेमलता ने इस संबंध में सोनारी थाना और वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।मकान मरम्मत के नाम पर 5 लाख की मांग, गर्भावस्था में निकाला बाहर

पीड़िता हेमलता के अनुसार, उसका विवाह नोआमुंडी निवासी कुंदन वर्मा के साथ पारिवारिक सहमति से संपन्न हुआ था। शादी के वक्त मायके वालों ने करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का सामान उपहार स्वरूप दिया था।

आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों की नीयत बदल गई और उन्होंने मकान मरम्मत का बहाना बनाकर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी की मांग शुरू कर दी। जब हेमलता ने इसका विरोध किया, तो गर्भावस्था के दौरान ही उसे बेरहमी से घर से बाहर निकाल दिया गया। बाद में सामाजिक समझौते के तहत पीड़िता के पिता ने एक लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल वाले बाकी के चार लाख रुपये के लिए लगातार दबाव बनाते रहे।

‘तंत्र-मंत्र’ का जल, भभूत और एक्सपायर्ड दवाइयां पिलाने का आरोप

मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए हेमलता ने बताया कि जब वह वापस ससुराल पहुंची, तो रंजीता वर्मा ने कथित रूप से तंत्र-मंत्र से जुड़ा जल, बेलपत्र, भभूत और एक्सपायर्ड (अवधि पार) दवाइयां उसे जबरन पिलानी शुरू कर दीं। रंजीता का दावा था कि ऐसा करने से परिवार सुखी रहेगा। पीड़िता का आरोप है कि इन संदिग्ध चीजों के लगातार सेवन के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी थी।

पति घर ले आया दूसरी पत्नी, विरोध करने पर सोनारी में घुसकर मारपीट

मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता का पति कुणाल वर्मा (कुंदन वर्मा) एक अन्य महिला और बच्चे को लेकर घर पहुंचा। जब हेमलता ने इसका विरोध किया, तो उसने उस महिला को अपनी पत्नी बताया और तीनों के साथ रहने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के जन्म लेने के बाद से ससुराल पक्ष का व्यवहार और ज्यादा आक्रामक हो गया था।

हेमलता ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की सुबह ससुराल पक्ष के लोग सोनारी स्थित घर में जबरन घुस आए और उसके साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बचाई। इस घटना के बाद लहूलुहान हालत में उसका इलाज (MGM) अस्पताल में कराया गया। पीड़िता का कहना है कि 2 मई को सोनारी थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूर होकर उसने नगर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

The post Jamshedpur: सोनारी में बहू को जबरन पिलाया ‘तंत्र-मंत्र’ का पानी, पति लाया दूसरी पत्नी; एसएसपी से न्याय की गुहार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता: जुगसलाई में विवाह के छह माह बाद बहू प्रताड़ना का मामला, ससुराल पक्ष फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर समाज में जड़ जमा चुकी कुप्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, जुगसलाई के गढ़ाबासा निवासी युवक की शादी 17 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की एक युवती के साथ शहर के एक होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी.

शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन आरोप है कि धीरे-धीरे ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा. युवती ने अपने मायके वालों को बताया कि उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है और इसी को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. यह सिलसिला करीब छह महीने तक चलता रहा.

स्थिति बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने युवती को उसके मायके, उत्तर प्रदेश, छोड़ दिया. मामले को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि पति स्वयं जाकर पत्नी को वापस लाएगा. हालांकि तय समय बीत जाने के बावजूद जब वह नहीं पहुंचा, तो लड़की पक्ष के लोग बुधवार को जुगसलाई स्थित ससुराल पहुंचे.

वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर पर ताला लटका हुआ है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पूरा परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है. इस घटना के बाद लड़की पक्ष में आक्रोश और निराशा का माहौल है. मामला अब जुगसलाई थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और पीड़ित पक्ष न्याय की मांग कर रहा है.

The post Jamshedpur : दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता: जुगसलाई में विवाह के छह माह बाद बहू प्रताड़ना का मामला, ससुराल पक्ष फरार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
उदित वाणी, गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत छगराहा गांव में सोमवार को एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया. मृतका की पहचान गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी की रहने वाली थी.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की मां यशोदा देवी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि शादी के वक्त तीन लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद दामाद रंजीत दास द्वारा लगातार 50 हजार रुपये और जेवर की मांग की जा रही थी. मांग पूरी न होने पर गुड़िया को प्रताड़ित किया जाता था.

मां का सीधा आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है. वहीं, मृतका के पति रंजीत दास ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए इसे आत्महत्या बताया है. रंजीत के अनुसार, सोमवार सुबह उसका पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद वह काम पर बलबड्डा चला गया था. जब वह वापस लौटा, तो गुड़िया का शव घर में फंदे से लटक रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा और बलबड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया. मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप appeared first on Udit Vani.